Realme Neo 8 में मिल सकता है Snapdragon 8 Gen 5 चिपसेट, अगले सप्ताह होगा लॉन्च

बेंचमार्किंग साइट Geekbench पर Realme Neo 8 की मॉडल नंबर - RMX8899 के साथ लिस्टिंग हुई है। इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8 Gen 5 होगा

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 10 जनवरी 2026 19:29 IST
ख़ास बातें
  • Realme Neo 8 में Samsung का डिस्प्ले दिया जाएगा
  • इस स्मार्टफोन को 12 जनवरी को चीन में लॉन्च किया जाएगा
  • Realme Neo 8 में AMOLED डिस्प्ले 120 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ हो सकता है

यह पिछले वर्ष मई में पेश किए गए Realme Neo 7 की जगह लेगा

बड़ी हैंडसेट कंपनियों में शामिल Realme का नया स्मार्टफोन जल्द लॉन्च किया जाएगा। Realme Neo 8 में Samsung का डिस्प्ले दिया जाएगा। इस स्मार्टफोन में ट्रांसपेरेंट रियर पैनल होगा। यह पिछले वर्ष मई में पेश किए गए Realme Neo 7 की जगह लेगा। इस स्मार्टफोन में 8,000 mAh की बैटरी दी जा सकती है। 

बेंचमार्किंग साइट Geekbench पर Realme Neo 8 की मॉडल नंबर - RMX8899 के साथ लिस्टिंग हुई है। इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8 Gen 5 होगा। इसमें Android 16 पर बेस्ड ऑपरेटिंग सिस्टम हो सकता है। इस स्मार्टफोन में 16 GB तक RAM दिया जा सकता है। इस स्मार्टफोन को सिंगल-कोर टेस्टिंग में 2,876 प्वाइंट और मल्टी-कोर टेस्टिंग में 9,244 प्वाइंट का का स्कोर मिला है। 

Advertisement

Realme Neo 8 को 12 जनवरी को चीन में लॉन्च किया जाएगा। कंपनी ने बताया है कि इस स्मार्टफोन में Samsung का डिस्प्ले होगा। इसमें ट्रांसपेरेंट रियर पैनल दिया जाएगा। Realme Neo 8 में AMOLED डिस्प्ले 120 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ हो सकता है। इस स्मार्टफोन को भारत और अन्य इंटरनेशनल मार्केट्स में Realme GT 8 के तौर पर लाया जा सकता है। इसमें मेटल का फ्रेम हो सकता है। Realme Neo 8 की रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा 120x डिजिटल जूम के साथ हो सकता है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 16 मेगापिक्सल का कैमरा दिया जा सकता है। इसमें सिक्योरिटी के लिए 3D अल्ट्रासॉनिक इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया जा सकता है। 

इस स्मार्टफोन में 8,000 mAh की बैटरी 80 W वायर्ड चार्जिंग के लिए सपोर्ट के साथ हो सकती है। भारत में इस सप्ताह की शुरुआत में Realme 16 Pro सीरीज को लॉन्च किया गया है। इस सीरीज में Realme 16 Pro 5G और Realme 16 Pro+ 5G शामिल हैं। इस सीरीज के Realme 16 Pro 5G में AMOLED डिस्प्ले 1.5K रिजॉल्यूशन, 144 Hz तक के रिफ्रेश रेट और 6,500 निट्स तक के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ है। इसमें सिक्योरिटी के लिए इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। Realme 16 Pro 5G में 7,000 mAh की Titan बैटरी है। यह Android 16 पर बेस्ड Realme UI 7.0 पर चलता है। इस स्मार्टफोन में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़े कुछ टूल्स भी दिए हैं। इन स्मार्टफोन्स में 200 मेगापिक्सल का LumaColor Image ट्यून्ड रियर कैमरा है। 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Find X10 Pro Max ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 200MP तीन कैमरा, 7150mAh बैटरी फीचर्स
  2. Maruti Suzuki की e-Vitara को जापान की सेफ्टी रेटिंग में मिले 4-स्टार
  3. 10000mAh की विशाल बैटरी वाला HONOR WIN Tablet लॉन्च, बड़ी स्क्रीन के साथ प्रोसेसर भी दमदार
  4. Motorola Razr सीरीज में नया फ्लिप फोल्डेबल फोन होगा लॉन्च, 5G, NFC जैसे फीचर्स!
  5. Oppo Reno 16 हुआ ₹12 हजार महंगा, नया बेस स्टोरेज वेरिएंट भी पेश
  6. Vivo Y600 होगा 30 अक्टूबर को लॉन्च, 10,000mAh की मिलेगी बैटरी
  7. 6500mAh बैटरी वाला फोन Amazon Sale में ₹15 हजार से भी सस्ता हुआ
  8. OnePlus Turbo Pro के जल्द लॉन्च की तैयारी, 200 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  9. Vivo X500 Ultra में बड़े सेंसर के साथ मिल सकता है 200 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo Find X10 Pro Max भारत में लॉन्च, 200MP तीन कैमरा, 8000mAh बैटरी, जानें कीमत
  2. Motorola Razr सीरीज में नया फ्लिप फोल्डेबल फोन होगा लॉन्च, 5G, NFC जैसे फीचर्स!
  3. Maruti Suzuki की e-Vitara को जापान की सेफ्टी रेटिंग में मिले 4-स्टार
  4. Vivo X500 Ultra में बड़े सेंसर के साथ मिल सकता है 200 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा
  5. Oura Ring 5 लॉन्च, हेल्थ और मेडिकेशन दोनों की ट्रैकिंग, 7 दिनों तक चलेगी बैटरी
  6. OnePlus Turbo Pro के जल्द लॉन्च की तैयारी, 200 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  7. Vivo Y600 होगा 30 अक्टूबर को लॉन्च, 10,000mAh की मिलेगी बैटरी
  8. Oppo Reno 16 हुआ ₹12 हजार महंगा, नया बेस स्टोरेज वेरिएंट भी पेश
  9. सोनिया गांधी की इंस्टाग्राम पर एंट्री, पहली वीडियो पर लाखों व्यूज
  10. Vivo लेकर आया नए TWS ईयरबड्स, 2 दिन तक चलेगी बैटरी, हवा का शोर भी नहीं आएगा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.