Realme Narzo 70 Turbo 5G होगा 9 सितंबर को लॉन्च, डिजाइन, फीचर्स का हुआ खुलासा

Realme Narzo 70 Turbo 5G स्मार्टफोन MediaTek Dimensity 7300 Energy 5G चिपसेट से लैस होगा।

Realme Narzo 70 Turbo 5G होगा 9 सितंबर को लॉन्च, डिजाइन, फीचर्स का हुआ खुलासा

Photo Credit: Realme

Realme Narzo 70 Turbo 5G में MediaTek Dimensity 7300 Energy 5G होगा।

ख़ास बातें
  • Realme Narzo 70 Turbo 5G भारत में 9 सितंबर को दोपहर 12 बजे लॉन्च होगा।
  • Realme Narzo 70 Turbo 5G में MediaTek Dimensity 7300 Energy 5G होगा।
  • Realme Narzo 70 Turbo 5G में 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा होगा।
विज्ञापन
Realme भारतीय बाजार में Realme Narzo 70 Turbo 5G को लॉन्च करने वाला है। कंपनी ने सटीक लॉन्च तारीख का भी खुलासा कर दिया है। Realme ने अब कंपनी ने पूरा फोन शोकेस कर दिया है। डिजाइन और लॉन्च की तारीख के साथ चिपसेट और डाइमेंशन आदि स्पेसिफिकेशंस के बारे में पता चलता है। आइए Realme Narzo 70 Turbo 5G स्मार्टफोन के बारे में जानते हैं।


Realme Narzo 70 Turbo 5G लॉन्च, डिजाइन


Realme Narzo 70 Turbo 5G भारत में 9 सितंबर को दोपहर 12 बजे IST पर लॉन्च होगा। कंपनी ने एक प्रेस रिलीज में कहा है कि यह मोटरस्पोर्ट पर बेस्ड डिजाइन के साथ आएगा। स्मार्टफोन ब्लैक कलर के शेड में नजर आता है, जिसमें रियर के पैनल के बीच में एक मोटी येल्लो स्ट्रिप नीचे की ओर जाती है। एक सर्कुलर शेप का कैमरा मॉड्यूल स्ट्रिप के बीच में रखा गया है। Realme Narzo 70 Turbo 5G का थोड़ा उठा हुआ रियर कैमरा मॉड्यूल एक एलईडी फ्लैश पैनल के साथ तीन कैमरा यूनिट के साथ देखा जाता है। इसके अलावा स्मार्टफोन के फ्रंट में फ्लैट डिस्प्ले, स्लिम बेजेल्स और थोड़ी मोटी चिन नजर आती है। स्क्रीन के टॉप की ओर एक सेंट्रल होल-पंच स्लॉट में फ्रंट कैमरा होगा। Realme Narzo 70 Turbo 5G में दाईं ओर पावर बटन और वॉल्यूम रॉकर है। स्मार्टफोन का टॉप ऐज पहले स्पीकर ग्रिल और 3.5 मिमी ऑडियो जैक के साथ नजर आता है। इस स्मार्टफोन की एक माइक्रोसाइट अमेजन पर लाइव हो गई है।


Realme Narzo 70 Turbo 5G Features & Specifications


Realme Narzo 70 Turbo 5G स्मार्टफोन MediaTek Dimensity 7300 Energy 5G चिपसेट से लैस होगा। कंपनी ने कहा है कि स्मार्टफोन की मोटाई 7.6 मिमी और वजन 185 ग्राम होगा। कंपनी की एक प्रमोशनल इमेज में दावा किया गया था कि फोन का AnTuTu स्कोर 7,50,000 है। हालांकि, इसके बारे में अभी तक कोई अन्य जानकारी सामने नहीं आई है। पिछले लीक के अनुसार Realme Narzo 70 Turbo 5G में 6GB + 128GB, 8GB + 128GB, 8GB + 256GB और 12GB + 256GB रैम और स्टोरेज ऑप्शन मिलने की उम्मीद है। यह स्मार्टफोन ग्रीन, पर्पल और येल्लो कलर में पेश किए जाने की संभावना है। स्मार्टफोन में इलेक्ट्रॉनिक इमेज स्टेबिलाइजेशन (EIS) सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलने की उम्मीद है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. EPFO ने शुरू की वॉट्सऐप सर्विस, PF बैलेंस से लेकर पासबुक और 5 लेटेस्ट ट्रांजेक्शन भी देख पाएंगे
  2. iPhone 15, 16, 17 हुए Flipkart Big Bang Diwali Sale में बंपर सस्ते, जल्द खरीदें
  3. 9000mAh की विशाल बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला OnePlus Turbo 6Vs लॉन्च
  4. Redmi M100 Pro लॉन्च हुआ 50MP तीन कैमरा, 5500mAh बैटरी के साथ, IP68 रेटिंग
  5. Amazon Diwali Sale में ₹11000 तक सस्ते मिल रहे OnePlus Nord 6, Nord CE6 Lite जैसे फोन, 9000mAh बैटरी!
  6. ₹11 हजार से भी सस्ता मिल रहा 7000mAh बैटरी और 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोन, दिवाली सेल में गजब ऑफर
  7. Vodafone Idea ने खत्म किया डाटा का झंझट, सस्ते प्रीपेड प्लान लॉन्च, सिर्फ कॉलिंग और SMS
  8. Flipkart सेल में 25 हजार एमआरपी वाला Poco फोन ₹17 हजार में! 50MP तीन कैमरा
  9. ₹84 प्रति महीना में 1 साल चलेगा मोबाइल रीचार्ज, Unlimited 5G डेटा भी! Jio का सबसे सस्ता वैलिडिटी प्लान
  10. 6000mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट Teclast T60 Mini ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 8.8 इंच डिस्प्ले
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »