50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला Realme फोन खरीदें फ्लिपकार्ट पर 4000 रुपये सस्ता

15 हजार रुपये से कम बजट है और Realme का नया स्मार्टफोन खरीदने का सोच रहे हैं तो Narzo 70 Turbo 5G बेहतर विकल्प साबित हो सकता है।

50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला Realme फोन खरीदें फ्लिपकार्ट पर 4000 रुपये सस्ता

Photo Credit: Realme

Realme Narzo 70 Turbo 5G में 6.67 इंच की एमोलेड डिस्‍प्‍ले है।

ख़ास बातें
  • Realme Narzo 70 Turbo 5G में 6.67 इंच की FHD+ एमोलेड डिस्‍प्‍ले है।
  • Realme Narzo 70 Turbo 5G के रियर में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है।
  • Realme Narzo 70 Turbo 5G में डाइमेंस‍िटी 7300 एनर्जी प्रोसेसर है।
विज्ञापन
15 हजार रुपये से कम बजट है और Realme का नया स्मार्टफोन खरीदने का सोच रहे हैं तो Narzo 70 Turbo 5G बेहतर विकल्प साबित हो सकता है। जी हां ई-कॉमर्स साइट वर्तमान में Narzo 70 Turbo 5G पर भारी कीमत में कटौती के साथ-साथ बैंक ऑफर से बचत प्रदान कर रही है। अगर ग्राहक पुराना फोन एक्सचेंज ऑफर में देते हैं तो कम दामों में फोन को अपना बना सकते हैं। यहां हम आपको Realme Narzo 70 Turbo 5G पर मिलने वाले डील से लेकर ऑफर्स के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


Realme Narzo 70 Turbo 5G Discount & Price


Realme Narzo 70 Turbo 5G का 6GB/128GB स्टोरेज वेरिएंट 13,920 रुपये में लिस्ट किया गया है, जबकि बीते साल सितंबर में 16,999 रुपये में लॉन्च किया गया था। बैंक ऑफर की बात करें तो केनरा बैंक क्रेडिट कार्ड ट्रांजेक्शन पर 10% इंस्टेंट डिस्काउंट (1 हजार रुपये तक) मिल सकता है, जिसके बाद प्रभावी कीमत 12,920 रुपये हो जाएगी। एक्सचेंज ऑफर में 13,200 रुपये की बचत हो सकती है। हालांकि, ध्यान देने वाली बात यह है कि ऑफर का अधिकतम लाभ एक्सचेंज में दिए गए फोन की मौजूदा स्थिति और मॉडल पर निर्भर करता है।


Realme Narzo 70 Turbo 5G Specifications


Realme Narzo 70 Turbo 5G में 6.67 इंच की फुल एचडी प्लस एमोलेड डिस्‍प्‍ले दी गई है, जिसका रेजॉल्यूशन 2400×1080 पिक्सल, 120Hz रिफ्रेश रेट और 2,000 निट्स पीक ब्राइटनेस है। डिस्‍प्‍ले में पांडा ग्‍लास प्रोटेक्‍शन मिलता है। इस फोन में मीडियाटेक डाइमेंस‍िटी 7300 एनर्जी प्रोसेसर दिया गया है। यह फोन एंड्रॉयड 14 पर बेस्ड realme UI 5 पर काम करता है। यह रेन वॉटर स्‍मार्ट टच फीचर से लैस है, जिससे फोन की डिस्‍प्‍ले उंगलियां गीली होने पर भी रिस्‍पॉन्‍स करती है।

कैमरा सेटअप की बात करें तो Narzo 70 Turbo 5G के रियर में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल का पोर्ट्रेट कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 16 मेगापिक्‍सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। इस फोन में सिक्योरिटी के लिए इन-डिस्‍प्‍ले फ‍िंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। यह फोन 5000mAh की बैटरी से लैस है जो कि 45W की फास्‍ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है।

  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  2. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  3. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  4. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  7. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  8. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
  9. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  10. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »