Realme Narzo 60x होगा 12 सितंबर को Apple iPhone 15 के साथ लॉन्च!

रियलमी नारजो 60x को Realme 11x 5G का रिब्रांडेड वर्जन बताया जा रहा है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 3 सितंबर 2023 17:26 IST
ख़ास बातें
  • Realme Narzo 60x लॉन्च 12 सितंबर को होगा।
  • जिसके साथ में कंपनी Buds T300 बड्स भी लॉन्च करेगी।
  • Realme Buds T300 को इंडोनेशिया में हाल ही में लॉन्च किया गया था।

रियलमी नारजो 60x को Realme 11x 5G का रिब्रांडेड वर्जन बताया जा रहा है।

Photo Credit: X/@yabhishekhd

Realme Narzo 60x कंपनी की ओर से कुछ दिन बाद ही लॉन्च हो सकता है। रियलमी इसके लॉन्च को पहले ही टीज कर चुकी है, लेकिन अभी तक पुख्ता तौर पर रिलीज डेट की घोषणा कंपनी ने नहीं की थी। अब लेटेस्ट अपडेट बताता है कि फोन सितंबर में Apple iPhone 15 सीरीज के साथ ही लॉन्च किया जा सकता है। तो क्या रियलमी Apple के साथ ही स्मार्टफोन लॉन्च करने जा रही है? आइए जानते हैं क्या कहता है लेटेस्ट अपडेट। 

रियलमी की ओर से अगला स्मार्टफोन Realme Narzo 60x सितंबर के तीसरे के हफ्ते में लॉन्च होगा। जी हां, जाने माने टिप्स्टर @yabhishekhd ने एक ट्वीट के माध्यम से कहा है कि Realme Narzo 60x लॉन्च 12 सितंबर को होगा। जिसके साथ में कंपनी Buds T300 बड्स भी लॉन्च करेगी। बता दें कि सीरीज में कंपनी पहले भी दो स्मार्टफोन लॉन्च कर चुकी है जिसमें Narzo 60 और Narzo 60 Pro शामिल हैं। अब Realme Narzo 60x इस सीरीज में अगला एडिशन किया जा रहा है। दिलचस्प बात ये है कि अगर टिप्स्टर द्वारा बताई गई लॉन्च डेट सही साबित होती है तो यह फोन Apple iPhone 15 के साथ लॉन्च होने जा रहा है। 

Advertisement
रियलमी नारजो 60x को Realme 11x 5G का रिब्रांडेड वर्जन बताया जा रहा है। इसी के साथ कंपनी Realme Buds T300 भी लॉन्च करने जा रही है जो कि ट्रू वायरलेस ईयरबड्स होंगे। Realme Buds T300 को इंडोनेशिया में हाल ही में लॉन्च किया गया था। Realme Narzo 60x के स्पेसिफिकेशंस का अंदाजा आप Realme 11x 5G के स्पेसिफिकेशंस से भी लगा सकते हैं। 
 

Realme 11X 5G specifications

Realme 11X 5G में 6.72-इंच FHD+ (1,080x2,400 पिक्सल) AMOLED डिस्प्ले है। यह 16GB तक रैम के साथ ऑक्टा-कोर 6nm MediaTek Dimensity 6100+ SoC पर चलता है। डायनामिक रैम फीचर के साथ, उपलब्ध मेमोरी को 16GB तक बढ़ाया जा सकता है। Realme 11X 5G में डुअल रियर कैमरा सेटअप है, जिसमें f/1.79 लेंस के साथ 64-मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर और 2-मेगापिक्सल का पोर्ट्रेट सेंसर है। सेल्फी और वीडियो चैट के लिए, हैंडसेट में f/2.05 लेंस के साथ 8-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा सेंसर है। Realme ने इसमें 33W SUPERVOOC फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,000mAh की बैटरी दी है। इसका माप 165.7x76x7.89 mm और वजन 190 ग्राम है।
 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.72 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक डिमेंसिटी 6100+

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

64-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड Android 13

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Samsung ने लॉन्च किया नया फोन Galaxy Quantum 7, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ, IP68 रेटिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. Latest OTT Release This Week: बंदर, बबीता सिंह रिपोर्टिंग, एल्फा जैसी फिल्में OTT पर रिलीज, देखें यहां
  2. Ola ने भारत में सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर Ola S1Z किया लॉन्च, 301 km रेंज, चार कलर्स, जानें कीमत
  3. HMD 105 4G बजट फीचर फोन School Edition में लॉन्च, बच्चों के लिए खास कंट्रोल, IP54 रेटिंग
  4. आ गई चलती फिरती पवन चक्की, बैग में लगाकर फोन और लैपटॉप कर पाएंगे चार्ज, जानें क्या है Ventyra R1?
  5. 14 हजार से सस्ता खरीदें 25 हजार एमआरपी वाला Realme फोन! 6300mAh बैटरी
  6. Xiaomi भारत में ला रही 7,900mAh बैटरी वाला नया फोन, 45W होगी फास्ट चार्जिंग!
  7. Honor लाई सस्ता फोन Honor 600S 5G, 50MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP69K रेटिंग
  8. Tecno Spark Go 3 Pro भारत में लॉन्च, 13MP कैमरा, 5200mAh बैटरी, IP69 रेटिंग, ₹15,999 से शुरू
  9. चंद Views में करा रहा है मोटी कमाई! क्या है चीन का Bilibili ऐप और भारत में कब आएगा? यहां जानें सब कुछ
  10. Redmi Note 17 Pro का ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8340mAh बैटरी, IP66, IP68 रेटिंग
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.