Realme Narzo 60 Launch: Realme 11 Pro जैसा दिखा Narzo 60 5G! 100MP कैमरा, 2.5 लाख फोटो स्टोरेज के साथ 26 जून को होगा लॉन्च

Realme Narzo 60 के स्पेसिफिकेशन के बारे में कंपनी ने अधिकारिक टीजर में खुलासा नहीं किया है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 24 जून 2023 09:52 IST
ख़ास बातें
  • फोन का कर्व्ड डिस्प्ले भी यहां नजर आ जाता है। बेजल काफी पतले होंगे।
  • मेन लेंस 100MP का मेंशन किया गया है।
  • Realme Narzo 60 में MediaTek Dimensity 6020 आ सकता है।

Realme Narzo 60 को MediaTek Dimensity 6020 SoC और 8GB RAM के साथ स्पॉट किया जा चुका है। 

Photo Credit: Amazon

Realme Narzo 60 का भारत में लॉन्च Realme ने कंफर्म कर दिया है। फोन 26 जून को लॉन्च होने जा रहा है जिसमें केवल अब दो दिन का समय ही बचा है। फोन का टीजर जारी करते हुए कंपनी ने इसके डिस्प्ले और डिजाइन से संबंधित कुछ खुलासे भी किए हैं। हालांकि स्पेसिफिकेशंस अभी रिवील नहीं किए गए हैं लेकिन Realme Narzo 60 टीजर फोन के बारे में बहुत कुछ कहता है। Realme Narzo 60 को Amazon पर उपलब्ध करवाया जाएगा, जिसके लिए ई-कॉमर्स दिग्गज ने एक माइक्रोसाइट भी लॉन्च कर दी है। आइए जानते हैं कैसा होगा Realme Narzo 60 5G! 

Realme Narzo 60 लॉन्च भारत में 26 जून के लिए कंफर्म हो गया है। फोन Realme Narzo 50 की विरासत को आगे लेकर जाएगा। हालांकि टीजर देखकर पता लगता है कि यह हाल में लॉन्च हुए Realme 11 Pro के जैसा है। कंपनी ने इसके लिए एक लैंडिंग पेज भी बना दिया है जिस पर इसके कुछ डिजाइन एलिमेंट्स सामने आए हैं। वहीं, टिप्स्टर @NaveenTechWala ने रीयलमी नार्जो 60 अधिकारिक टीजर (Realme Narzo 60 official teaser) अपने Twitter हैंडल पर शेयर किया है। टीजर में फोन का रियर पैनल डिजाइन साफ देखा जा सकता है। 

Advertisement
Realme 11 Pro से यह फोन डिजाइन में हूबहू मिलता है। रियर में सर्कुलर रिंग वाला कैमरा मॉड्यूल दिया गया है जिसमें मेन लेंस 100MP का मेंशन किया गया है। इतना ही नहीं, फोन का कर्व्ड डिस्प्ले भी यहां नजर आ जाता है। बेजल काफी पतले मिलने वाले हैं। कहा जा रहा है कि सीरीज में कंपनी Realme Narzo 60 और Realme Narzo 60 Pro को लॉन्च कर सकती है। Geekbench पर Realme Narzo 60 को MediaTek Dimensity 6020 SoC और 8GB RAM के साथ स्पॉट किया जा चुका है। 

वहीं, Amazon India ने भी फोन के लिए एक लैंडिंग पेज बनाया है। कहा गया है कि यह 61 डिग्री कर्व्ड डिस्प्ले के साथ आने वाला है जिसमें बेजल बेहद पतले होंगे। 2.5 लाख फोटो स्टोर करने की मैमोरी कैपिसिटी फोन के अंदर बताई गई है। यह 1TB स्टोरेज के साथ आने वाला है, जिसमें microSD कार्ड का सपोर्ट भी शामिल है। 
Advertisement

Realme Narzo 60 के स्पेसिफिकेशन (Realme Narzo 60 specifications) के बारे में कंपनी ने अधिकारिक टीजर में खुलासा नहीं किया है। लेकिन इसकी गीकबेंच लिस्टिंग से पता चलता है कि यह MediaTek Dimensity 6020 चिपसेट से लैस होगा। साथ में 8 जीबी रैम की पेअरिंग होगी। एंड्रॉयड 13 पर ऑपरेट करने वाला Realme Narzo 60 फोन Realme UI 4.0 की स्किन के साथ आ सकता है। लेटेस्ट गैजेट्स अपडेट के लिए गैजेट्स 360 के साथ जुड़े रहें। 
 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.70 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक डिमेंसिटी 7050

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

100-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 13

रिज़ॉल्यूशन

2400x1080 पिक्सल
 
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.60 इंच

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 11

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Xiaomi 18 Pro Max हुआ लॉन्च, 2 डिस्प्ले के साथ मिलेगी 8500mAh की तगड़ी बैटरी और 200MP के 2 कैमरे
  2. Redmi के 10000mAh बैटरी वाले Note 17 Pro Max 5G की सेल शुरू, ₹5,000 डिस्काउंट पर यहां से खरीदें
  3. Ai+ Nova 2 Power 5G की आज से सेल शुरू, ₹16 हजार में 7000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले, यहां से खरीदें
  4. Lava Virat Power के जल्द लॉन्च की तैयारी, IMEI डेटाबेस पर हुई लिस्टिंग
  5. Motorola Signature 27 हुआ लॉन्च; 200MP कैमरा के साथ मिलेगा पावरफुल Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिप
  6. Oppo K14 Plus 5G लॉन्च तारीख, इस महीने 50MP कैमरा, 8000mAh बैटरी के साथ होगी एंट्री
  7. Amazon Great Indian Festival Sale: ₹20 हजार तक सस्ता iPhone 16! S25 Ultra, OnePlus 15 और iQOO 15 पर भी डील
  8. Vivo Y600i में मिल सकता है 6.87 इंच डिस्प्ले, चाइना टेलीकॉम पर हुई लिस्टिंग
  9. Xiaomi 18 Pro हुआ 200 मेगापिक्सल कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi 18 Pro Max हुआ लॉन्च, 2 डिस्प्ले के साथ मिलेगी 8500mAh की तगड़ी बैटरी और 200MP के 2 कैमरे
  2. Bank Strike 2026: 28 से 30 सितंबर तक बैंक हड़ताल, रविवार को खुलेंगी ब्रांच, जानें क्या रहेगा UPI और ATM का हाल?
  3. Ultraviolette की अमेरिकी मार्केट में बिजनेस शुरू करने की योजना, 8 करोड़ डॉलर की मिली फंडिंग
  4. Red Magic 12 Pro+ में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  5. Vivo S2 FE के भारत में लॉन्च की तैयारी, 10,000mAh हो सकती है बैटरी
  6. OnePlus 16 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  7. Xiaomi 18 Pro हुआ 200 मेगापिक्सल कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  8. अब UPI से गलत जगह नहीं होगा पेमेंट, आया MyUPI फीचर, BHIM ऐप पर स्कैम से भी बचाएगा
  9. Vivo X500 सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, घट सकती है बैटरी कैपेसिटी
  10. ऑनलाइन खरीदने पर नहीं मिलेंगे फेक ऑफर्स, सरकार ने दिखाई सख्ती, अब मिलेगी असली डील
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.