• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • Realme Narzo 60 सीरीज भारत में जल्द होगी लॉन्च, 2.5 लाख फोटो स्टोर करने लायक मिलेगी स्टोरेज

Realme Narzo 60 सीरीज भारत में जल्द होगी लॉन्च, 2.5 लाख फोटो स्टोर करने लायक मिलेगी स्टोरेज

Realme Narzo 60 सीरीज "250,000 फोटो" से अधिक स्टोर कर सकती है, जिससे पता चलता है कि यह आंकड़ा 1TB के करीब हो सकता है।

Realme Narzo 60 सीरीज भारत में जल्द होगी लॉन्च, 2.5 लाख फोटो स्टोर करने लायक मिलेगी स्टोरेज

Realme Narzo 60 सीरीज इस महीने के आखिर तक लॉन्च हो सकती है

ख़ास बातें
  • Realme Narzo 60 सीरीज यूजर्स के लिए पर्याप्त स्टोरेज मिलने का दावा
  • कंपनी के अनुसार, स्मार्टफोन में 2.5 लाख के करीब फोटो स्टोर हो सकती हैं
  • आने वाले दिनों में सीरीज के कुछ अन्य स्पेसिफिकेशन्स को भी टीज किया जाएगा
विज्ञापन
Realme Narzo 60 सीरीज जल्द ही भारत में लॉन्च होने वाली है। कंपनी ने स्मार्टफोन के लॉन्च को टीज करते हुए एक माइक्रोसाइट तैयार की है, जिसमें स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशन्स को शेयर करना शुरू कर दिया गया है। चाइनीज स्मार्टफोन निर्माता के अनुसार, Narzo 60 सीरीज उन यूजर्स के लिए पर्याप्त स्टोरेज से लैस होगी, जो अपने स्मार्टफोन के साथ बहुत सारी इमेज क्लिक करते हैं। वेबसाइट के मुताबिक, आने वाले समय में Realme Narzo 60 सीरीज के और स्पेसिफिकेशन्स को टीज किया जाएगा।

Realme की वेबसाइट पर Narzo 60 सीरीज का नया लैंडिंग पेज बताता है कि अपकमिंग हैंडसेट भारत में जल्द ही लॉन्च होगा। वेबसाइट में Realme Narzo 60 सीरीज को स्टोरेज क्षमता के लिए टीज किया गया है। यह बताता है कि स्मार्टफोन "250,000 फोटो" से अधिक स्टोर कर सकता है, जिससे पता चलता है कि यह आंकड़ा 1TB के करीब हो सकता है। हालांकि, स्मार्टफोन कैमरा के रिजॉल्यूशन और इसके द्वारा खींची गई फोटो के साइज को जाने बिना, हैंडसेट की स्टोरेज क्षमता का अनुमान लगाना मुश्किल है।

इसी तरह, यह स्पष्ट नहीं है कि टीज की गई स्टोरेज क्षमता इनबिल्ट स्टोरेज के लिए है या यह माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट के जरिए उपलब्ध स्टोरेज की कुल मात्रा है।

माइक्रोसाइट में यह भी कहा गया है कि Realme 22 जुलाई और 26 जुलाई को हैंडसेट के स्पेसिफिकेशन के बारे में अधिक जानकारी देगी, जिसका मतलब है कि हैंडसेट को महीने के अंत में लॉन्च किया जा सकता है। हालांकि, लॉन्च की तारीख, कीमत, उपलब्धता और हैंडसेट की सटीक जानकारियां फिलहाल पर्दे के पीछे हैं।

Realme Narzo 60 5G को पहले Geekbench पर देखा गया था और हैंडसेट की उस लिस्टिंग ने सुझाव दिया था कि यह MediaTek Dimensity 6020 SoC से लैस होगा, जिसमें 6GB तक रैम होगी। हैंडसेट के Android 13 पर आधारित Realme UI 4.0 स्किन पर चलने की खबर है।

वहीं, एक पुरानी रिपोर्ट बताती है कि हैंडसेट भारत में Realme 11 5G के रीब्रांडेड वर्जन के रूप में लॉन्च होगा, जो 90Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.43-इंच सुपर AMOLED डिस्प्ले से लैस होगा। रियलमी 11 5जी 64-मेगापिक्सल के डुअल रियर कैमरा सेटअप और 8-मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा के साथ आता है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. फिटिंग का झंझट खत्म! किचन शेल्फ के ऊपर आ जाएगा Xiaomi का नया Dishwasher, AI करेगा बर्तन धोने में मदद
  2. Oppo ने लॉन्च किए Enco X4 ईयरबड्स; 99.8% शोर होगा गायब, 20+ भाषाओं में करेंगे लाइव ट्रांसलेशन!
  3. भारत में स्मार्टफोन के स्क्रीन प्रोटेक्टर्स के लिए भी लागू होंगे रूल्स
  4. Honda ने भारत में लॉन्च किया QC3 इलेक्ट्रिक स्कूटर, जानें प्राइस, फीचर्स
  5. Oppo Find X10, Find X10 E लॉन्च: 200MP कैमरा, MediaTek चिपसेट, जानें कीमत और फीचर्स
  6. Oppo ने दो 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोन Find X10 Pro Max किया लॉन्च, जानें और क्या है इसमें खास
  7. हैकर्स से बचाने में ये तरकीब आएगी काम, Google अकाउंट पर टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन कैसे करें चालू
  8. Vu Ultra Large Smart TV सीरीज हुई लॉन्च, 100 इंच तक डिस्प्ले, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  9. Airtel का नया ऑफर, iCloud+ हुआ बिलकुल फ्री, जानें किन यूजर्स को मिलेगा ये लाभ
  10. iQOO Z11 Lite 5G का नया 64GB स्टोरेज वेरिएंट भारत में हुआ लॉन्च, जानें प्राइस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »