इस कीमत और स्पेसिफिकेशन्स के साथ फरवरी में लॉन्च होगा Realme Narzo 50 स्मार्टफोन!

एक रिपोर्ट में बताया गया था कि रियलमी नार्ज़ो 50 के 4GB रैम + 64GB स्टोरेज वेरिएंट की भारत में कीमत 15,999 रुपये होगी।

विज्ञापन
Satvik Khare, अपडेटेड: 18 फरवरी 2022 10:22 IST
ख़ास बातें
  • Realme Narzo 50A और Narzo 50i के बाद इस सीरीज़ का तीसरा फोन है Narzo 50
  • 50MP कैमरा, 6GB तक रैम और MediaTek Helio G96 प्रोसेसर से लैस होने की खबर
  • 15,999 रुपये की शुरुआती कीमत में भारत में हो सकता है लॉन्च

Realme Narzo 50 फोन Narzo 50A और Narzo 50i के बाद अपनी सीरीज़ का तीसरा स्मार्टफोन है

Realme Narzo 50 इस महीने के अंत में भारत में लॉन्च होने के लिए तैयारी कर चुका है। हालांकि, कंपनी ने लॉन्च या सेल की सटीक तारीख की पुष्टि नहीं की है। Realme Narzo 50A और Realme Narzo 50i के बाद Realme Narzo 50 इस लाइनअप का तीसरा स्मार्टफोन होगा। अपकमिंग रियलमी नार्ज़ो 50 स्मार्टफोन को पिछले साल नवंबर में Realme Narzo 50 Pro के साथ लॉन्च करने की सूचना थी। अभी तक, भारत में इसके Pro मॉडल के भारत में लॉन्च को लेकर कोई जानकारी नहीं दी गई है।

Realme की ऑफिशियल वेबसाइट पर एक माइक्रोसाइट बनाई गई है, जिसके अनुसार, Realme Narzo 50 इस महीने के अंत में भारत में लॉन्च होगा। इसके अलावा, कंपनी ने एक ट्वीट के जरिए बताया था कि अपकमिंग रियलमी स्मार्टफोन (Upcoming Realme smartphones 2022) अमेजन (Amazon India) पर खरीदने के लिए उपलब्ध होगा। इसकी एक माइक्रोसाइट अब ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर भी लाइव है।
 
 

Realme Narzo 50 price in India (expected)

PassionateGeekz की एक रिपोर्ट में बताया गया था कि रियलमी नार्ज़ो 50 के 4GB रैम + 64GB स्टोरेज वेरिएंट की भारत में कीमत 15,999 रुपये होगी। वहीं, इसका 6GB रैम + 128GB स्टोरेज वेरिएंट भारत में 17,990 रुपये कीमत में लॉन्च किया जाएगा। कहा जा रहा है कि रियलमी स्मार्टफोन को दो कलर ऑप्शन- स्पीड ब्लैक और स्पीड ब्लू में पेश किया जाएगा। रिपोर्ट में यह भी जानकारी शेयर की गई थी कि स्मार्टफोन का मॉडल नंबर RMX3286 होगा।
 

Realme Narzo 50 specifications (expected)

रिपोर्ट में अपकमिंग रियलमी नार्ज़ो 50 के कुछ मुख्य स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी भी दी गई थी। फोन कथित तौर पर 6.6-इंच के फुल-एचडी+ (1,080×2,400 पिक्सल) एलसीडी डिस्प्ले से लैस होगा। कहा जा रहा है कि इसमें MediaTek Helio G96 प्रोसेसर शामिल होगा, जिसे 6GB तक रैम के साथ जोड़ा जाएगा। रिपोर्ट कहती है कि स्मार्टफोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप के साथ 50-मेगापिक्सल का AI प्राइमरी सेंसर और 2-मेगापिक्सल के वाइड और डेप्थ सेंसर भी मिलेंगे। फ्रंट में कथित तौर पर 16-मेगापिक्सल का सेल्फी सेंसर होगा।

Realme Narzo 50 को कथित तौर पर 128GB तक स्टोरेज मिलेगी, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 256GB तक बढ़ाया जा सकेगा। स्मार्टफोन में 4G LTE कनेक्टिविटी मिलने की बात कही जा रही है। रिपोर्ट में बताया गया है कि स्मार्टफोन 5,000mAh की बैटरी से लैस होगा। MySmartPrice द्वारा देखी गई CQC लिस्टिंग से पता चला था कि स्मार्टफोन 33W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगा।
Advertisement

 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.60 इंच

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 11

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  2. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  3. ₹10,400 सस्ता मिल रहा MacBook Air M5, 16GB RAM, AI फीचर्स से लैस
  4. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Motorola के स्मार्टफोन्स ₹13,999 से शुरू, इन मॉडल्स पर मिलेगी बड़ी डील्स
  5. Nothing Phone (4a) और Phone (4b) के नए बेस वेरिएंट्स भारत में हुए लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  6. Lava Virat Curve 5G की भारत में सेल आज से, ₹19,999 में दो डिस्प्ले वाला फोन
  7. Oppo Reno 16T हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6700mAh बैटरी के साथ मिलेगा 120Hz AMOLED डिस्प्ले
  8. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  9. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: सेल से पहले ही ₹4 हजार सस्ता मिल रहा है 7000mAh बैटरी वाला Oppo F33 5G
  10. OnePlus Pad 2 Amazon सेल में सबसे सस्ता! ₹11000 का डिस्काउंट, 9510mAh बैटरी
  11. Xiaomi 18 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 7,200mAh हो सकती है बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple की iPhone 18 Pro सीरीज को इस देश में जोरदार रिस्पॉन्स, 13 लाख यूनिट्स से ज्यादा की सेल्स
  2. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  3. Xiaomi 18 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 7,200mAh हो सकती है बैटरी
  4. HONOR Magic9: दो 200 मेगापिक्सल कैमरे और 8000mAh की विशाल बैटरी, कितनी है कीमत
  5. Oppo Find X10 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  6. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  7. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  8. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  9. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
  10. Ai+ Nova LapTab लॉन्च, 10000mAh बैटरी, 16MP कैमरा से लैस, जानें क्या कुछ है खास
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.