Realme Narzo 10, Narzo 10A का लॉन्च टला, कोरोनावायरस लॉकडाउन के कारण कंपनी ने लिया फैसला

हाल ही में कंपनी ने Realme Narzo 10 और Realme Narzo 10A फोन की बिक्री को स्थगित कर दिया था और अब इन दोनों फोन के लॉन्च को भी स्थगित कर दिया गया है।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 25 मार्च 2020 16:23 IST
ख़ास बातें
  • Realme Narzo 10 और Narzo 10A भारत में 26 मार्च को लॉन्च होने थे
  • भारत में कोरोनावायरस के चलते 21 दिनों का लॉकडाउन है
  • शाओमी ने भी अपनी Mi 10 सीरीज़ का लॉन्च टाल दिया है

Coronavirus (Covid-19) के चलते पूरे भारत में 21 दिनों का लॉकडाउन किया गया है

Realme Narzo 10 और Realme Narzo 10A फोन को भारत में 26 मार्च यानी कल लॉन्च किया जाना था, लेकिन हाल ही में घोषित देशव्यापी लॉकडाउन के चलते लॉन्च को अनिश्चित काल के लिए टाल दिया गया है। रियलमी इंडिया के प्रमुख माधव सेठ ने घोषणा कर जानकारी दी है कि कंपनी आगामी सभी लॉन्चों को स्थगित कर रही है। इसमें पिछले कुछ समय से ज़ोर शोर से टीज़ किया गया रियलमी नार्ज़ो फोन भी शामिल है। सेठ ने सभी नागरिकों से घर पर रहने और हाल ही में घोषित लॉकडाउन में सुरक्षित रहने का आग्रह किया, क्योंकि देश में कोरोनोवायरस के मामलों की संख्या में तेज़ी से बढ़ोतरी जारी है।

सेठ ने ट्विटर पर घोषणा की है कि रियलमी नार्ज़ो 10 और रियलमी नार्ज़ो 10ए फोन के लॉन्च को निलंबित कर दिया गया है। कंपनी ने Gadgets 360 के साथ भी इसकी पुष्टि की और जानकारी दी है कि लॉन्च को अनिश्चित काल के लिए टाल दिया गया है।

माधव सेठ ने हाल ही में ट्वीट किया था कि Realme Narzo 10 और Realme Narzo 10A फोन की बिक्री को स्थगित कर दिया जाएगा। इसके कुछ समय के बाद ही अब कंपनी ने घोषित कर दिया है कि इन दोनों फोन का लॉन्च भी फिलहाल नहीं किया जाएगा।

यह भी पुष्टि की गई है कि सभी रियलमी कर्मचारियों को घर से काम करने के लिए कहा गया है और कंपनी की 'मेक इन इंडिया' प्रोडक्शन फैसेलिटी को भी रोका जा चुका है। पीएम नरेंद्र मोदी ने पूरे देश में लॉकडाउन का निर्देश दिया है और गैर जरूरी सामानों की बिक्री पर भी रोक लगाई गई है। कंपनी रियलमी नार्ज़ो 10 और रियलमी नार्ज़ो 10ए के लॉन्च को रद्द करके सरकार के निर्देश का अनुपालन कर रही है। नई सीरीज़ ‘जनरेशन ज़ेड' को टार्गेट करेगी और इसे क्रमशः Realme 6i और Realme C3 के रीब्रांडेड वर्ज़न के रूप में देखा जा रहा है।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Looks good, built well
  • Excellent battery life
  • Very good value for money
  • Bad
  • Average overall camera quality
  • Bloatware and spammy notifications
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.50 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक हीलियो जी80

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

720x1600 पिक्सल
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Superb battery life
  • Very good performance
  • Great value for money
  • Bad
  • Spammy notifications and bloatware
  • Poor low-light camera performance
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.50 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक हीलियो जी70

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

3 जीबी

स्टोरेज

32 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

720x1600 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo V40 Pro Flipkart सेल में ₹2500 सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  2. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  3. ₹10,400 सस्ता मिल रहा MacBook Air M5, 16GB RAM, AI फीचर्स से लैस
  4. Lava Virat Curve 5G की भारत में सेल आज से, ₹19,999 में दो डिस्प्ले वाला फोन
  5. Nothing Phone (4a) और Phone (4b) के नए बेस वेरिएंट्स भारत में हुए लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  6. HONOR Magic9: दो 200 मेगापिक्सल कैमरे और 8000mAh की विशाल बैटरी, कितनी है कीमत
  7. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: सेल से पहले ही ₹4 हजार सस्ता मिल रहा है 7000mAh बैटरी वाला Oppo F33 5G
  8. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  9. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Motorola के स्मार्टफोन्स ₹13,999 से शुरू, इन मॉडल्स पर मिलेगी बड़ी डील्स
  10. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  11. OnePlus Pad 2 Amazon सेल में सबसे सस्ता! ₹11000 का डिस्काउंट, 9510mAh बैटरी
  12. Oppo Find X10 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  13. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  14. Oppo Reno 16T हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6700mAh बैटरी के साथ मिलेगा 120Hz AMOLED डिस्प्ले
  15. Redmi 17C 5G भारत में 6000mAh की बैटरी के साथ 1 अक्टूबर को लॉन्च, जानें फीचर्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  2. Xiaomi 18 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 7,200mAh हो सकती है बैटरी
  3. HONOR Magic9: दो 200 मेगापिक्सल कैमरे और 8000mAh की विशाल बैटरी, कितनी है कीमत
  4. Oppo Find X10 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  5. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  6. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  7. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  8. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
  9. Ai+ Nova LapTab लॉन्च, 10000mAh बैटरी, 16MP कैमरा से लैस, जानें क्या कुछ है खास
  10. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.