Realme ने भारत में लॉन्च किया GT 6, ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट

इस स्मार्टफोन के 8 GB + 256 GB वेरिएंट का प्राइस 40,999 रुपये, 12 GB + 256 GB का 42,999 रुपये और 16 GB + 512 GB वेरिएंट का 44,999 रुपये का है

विज्ञापन
Written by नित्या पी नायर, Edited by आकाश आनंद, अपडेटेड: 20 जून 2024 15:54 IST
ख़ास बातें
  • इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर क्वालकॉम का Snapdragon 8s Gen 3 है
  • इसके लिए प्री-बुकिंग 20 जून से शुरू होगी
  • डुअल सिम वाला यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 14 पर बेस्ड Realme UI 5 पर चलता है

यह जेनरेटिव AI फीचर्स वाला कंपनी का पहला स्मार्टफोन है

चाइनीज स्मार्टफोन मेकर Realme ने गुरुवार को भारत और इंटरनेशनल मार्केट्स में GT 6 को लॉन्च किया। कंपनी की GT सीरीज के इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर क्वालकॉम का Snapdragon 8s Gen 3 दिया गया है। इसमें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़े कुछ फीचर्स भी हैं। यह जेनरेटिव AI फीचर्स वाला कंपनी का पहला स्मार्टफोन है। 

इस स्मार्टफोन के 8 GB + 256 GB वेरिएंट का प्राइस 40,999 रुपये, 12 GB + 256 GB का 42,999 रुपये और 16 GB + 512 GB वेरिएंट का 44,999 रुपये का है। इस स्मार्टफोन को Fluid Sliver और Razor Green कलर्स में उपलब्ध कराया गया है। इसके लिए प्री-बुकिंग 20 जून से कंपनी की वेबसाइट और ई-कॉमर्स साइट Flipkart पर शुरू होगी। इसकी प्री-बुकिंग कराने वाले कस्टमर्स को छह महीने का स्क्रीन डैमेज प्रोटेक्शन और 4,000 रुपये तक का इंस्टेंट बैंक ऑफर मिल सकता है। इसके अलावा कंपनी एक्सचेंज पर 1,000 रुपये का अतिरिक्त डिस्काउंट दे रही है। 

Realme GT 6 के स्पेसिफिकेशंस

डुअल सिम वाला यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 14 पर बेस्ड Realme UI 5 पर चलता है। इसमें 6.78 इंच फुल HD+ (1,264 x 2,780 पिक्सल) 8T LTPO AMOLED डिस्प्ले 120 Hz तक के रिफ्रेश रेट, HDR 10+ सपोर्ट और Dolby Vision सपोर्ट के साथ है। इसका डिस्प्ले 6,000 निट्स तक की ब्राइटनेस और 360 Hz का टच सैंपलिंग रेट देता है। इसमें प्रोसेसर के तौर पर 4nm ऑक्टाकोर Snapdragon 8s Gen 3 दिया गया है। इस स्मार्टफोन में 16 GB तक का RAM और 512 GB तक की स्टोरेज है। 

इसकी ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल का Sony LYT-808 सेंसर OIS सपोर्ट के साथ है। इसके अलावा 50 मेगापिक्सल का Samsung JN5 कैमरा और 8 मेगापिक्सल का वाइड-एंगल कैमरा है। इस स्मार्टफोन में सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए फ्रंट पर 32 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। इसका कैमरा सेटअप 30 fps पर 4K वीडियो कैप्चरिंग Dolby Vision के साथ सपोर्ट करता है। इसमें AI Night Vision मोड भी है। इसमें कनेक्टिविटी के लिए Bluetooth, GPS, NFC और Wi-Fi के विकल्प हैं। इस स्मार्टफोन में सिक्योरिटी के लिए इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। Realme GT 6 की 5,500 mAh की बैटरी 120 W चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसे फास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी से केवल 10 मिनटों में 50 प्रतिशत तक चार्ज किया जा सकता है। इस स्मार्टफोन का साइज 162 x 75.1 x 8.65 mm और भार लगभग 199 ग्राम का है। 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Reliable performance for everyday and heavy use
  • Bright curved AMOLED screen
  • Good primary and telephoto cameras
  • Long lasting battery, fast charging
  • Industry-standard software support window
  • Has an IP54 rating
  • Bad
  • Underwhelming ultra-wide angle camera
  • Preloaded third-party apps (Can be uninstalled)
  • Rear panel attracts a lot of fingerprints and smudges
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.78 इंच

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

5500 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 14

रिज़ॉल्यूशन

1264x2780 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नित्या पी नायर को डिज़िटल ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo A6s Pro हुआ 7000mAh बैटरी, 50MP कैमरा के साथ लॉन्च, जानें सबकुछ
  2. मोबाइल जैसा WhatsApp एक्सपीरियंस अब Web पर, मिलेंगे 49 चैट थीम्स!
  3. VinFast की VF MPV 7 में मिलेगी 60.1 kWh की बैटरी, 15 अप्रैल को लॉन्च
  4. 120 इंच स्क्रीन साइज से घर बनेगा मिनी थिएटर! Portronics Beem 570 प्रोजेक्टर भारत में लॉन्च
#ताज़ा ख़बरें
  1. भारत में अगले सप्ताह नया प्रोडक्ट लॉन्च कर सकती है Tesla
  2. Oppo F33 Pro में मिलेगी 7,000mAh की बैटरी, Google Play Console पर हुई लिस्टिंग
  3. पॉपुलर ट्रैवल बुकिंग ऐप पर साइबर अटैक, WhatsApp पर टारगेट हो रहे हैं यूजर्स!
  4. VinFast की VF MPV 7 में मिलेगी 60.1 kWh की बैटरी, 15 अप्रैल को लॉन्च
  5. Motorola Razr 70 Ultra में मिल सकती है 5,000mAh की बैटरी
  6. 120 इंच स्क्रीन साइज से घर बनेगा मिनी थिएटर! Portronics Beem 570 प्रोजेक्टर भारत में लॉन्च
  7. Apple के फोल्डेबल स्मार्टफोन में क्रीज-फ्री डिस्प्ले के लिए हो सकता है स्पेशल एडहेसिव का इस्तेमाल
  8. 6000mAh से बड़ी बैटरी के साथ आ रहे हैं Redmi के 2 नए फोन, फुल स्पेसिफिकेशन्स कन्फर्म!
  9. Ai+ Nova 2 की सेल शुरू, 6000mAh बैटरी वाले बजट 5G फोन को यहां से खरीदें
  10. Samsung Galaxy M47 में मिल सकता है सुपर AMOLED डिस्प्ले, जल्द हो सकता है लॉन्च
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.