24GB रैम, 6500mAh बैटरी, 120W चार्जिंग से पैक होगा Realme GT7 Pro! TENAA लिस्टिंग से खुलासा

Realme GT7 Pro को सर्टिफ‍िकेशन साइट TENAA पर लिस्‍ट कर दिया गया है, जिससे इसके डिस्‍प्‍ले साइज, बैटरी क्षमता और मेमरी ऑप्‍शन के बारे में जानकारी मिली है।

24GB रैम, 6500mAh बैटरी, 120W चार्जिंग से पैक होगा Realme GT7 Pro! TENAA लिस्टिंग से खुलासा

Realme GT7 Pro में क्‍वॉलकॉम का ‘स्‍नैपड्रैगन 8 एलीट’ प्रोसेसर दिया जाएगा।

ख़ास बातें
  • Realme GT7 Pro के स्‍पेसिफ‍िकेशंस का खुलासा
  • 24 जीबी रैम, 120W चार्जिंग होगी फोन में
  • ‘स्‍नैपड्रैगन 8 एलीट’ प्रोसेसर मिलेगा फोन में
विज्ञापन
Realme GT7 Pro को 4 नवंबर को लॉन्‍च किया जाएगा। इस फ्लैगशिप स्‍मार्टफोन में क्‍वॉलकॉम का सबसे पावरफुल ‘स्‍नैपड्रैगन 8 एलीट' प्रोसेसर होगा। Realme GT7 Pro को सर्टिफ‍िकेशन साइट TENAA पर लिस्‍ट कर दिया गया है, जिससे इसके डिस्‍प्‍ले साइज, बैटरी क्षमता और मेमरी ऑप्‍शन के बारे में जानकारी मिली है। नए रियलमी फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया जा सकता है। अधिकतम 24 जीबी रैम इस फोन में होगी। चीन में लॉन्‍च के फौरन बाद Realme GT7 Pro को ग्‍लोबल मार्केट्स में भी ले आया जाएगा। 

रिपोर्टों के अनुसार, Realme GT7 Pro में 6.78 इंच का डिस्‍प्‍ले होगा, जिसका रेजॉलूशन 2,780 x 1,264 पिक्‍सल्‍स है। पहले आई रिपोर्टों में कहा गया था कि यह Samsung Eco2 OLED Plus डिस्‍प्‍ले होगा। इसमें एक अल्‍ट्रासोनिक फ‍िंगरप्रिंट स्‍कैनर भी दिया जाएगा।  

Realme GT7 Pro में क्‍वॉलकॉम का ‘स्‍नैपड्रैगन 8 एलीट' प्रोसेसर दिया जाएगा। उसके साथ कम से कम 8 जीबी रैम और अधिकतम 24 जीबी रैम दी जाएगी। स्‍टोरेज 128 जीबी से लेकर 1 टीबी त‍क मिलेगा।  

Realme GT7 Pro में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप होने की उम्‍मीद है। मेन सेंसर 50 मेगापिक्‍सल का होगा। उसके साथ 50 एमपी का टेलिफोटो शूट दिया जाएगा जो 3एक्‍स ऑप्टिकल जूम को सपोर्ट करेगा। फोन में 8एमपी का अल्‍ट्रावाइड कैमरा भी मिलेगा। फ्रंट कैमरा 16 मेगापिक्‍सल का होने की उम्‍मीद है। 

Realme GT7 Pro में 6500 एमएएच की बैटरी होगी, जो 120वॉट की चार्जिंग को सपोर्ट करती है। फोन का वजन 223 ग्राम होगा। यही वेट पिछले साल आए रियलमी जीटी6 में भी था। अपकमिंग रियलमी जीटी फोन में आईआर ब्‍लास्‍टर की सुविधा भी मिलेगी, जिससे फोन को रिमोट की तरह इस्‍तेमाल किया जा सकेगा। 

इसका मुकाबला Xiaomi 15 सीरीज, OnePlus 13 सीरीज, iQOO 13, HONOR Magic7 सीरीज, ROG Phone 9 से होगा। ये फोन भी ‘स्‍नैपड्रैगन 8 एलीट' से पावर्ड होने वाले हैं। 
 
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Premium IP69-rated design
  • Top-notch performance
  • Great for gaming
  • Excellent battery life (China model)
  • 120W fast charging
  • Smooth software
  • कमियां
  • No wireless charging
डिस्प्ले6.78 इंच
फ्रंट कैमरा16-मेगापिक्सल
रियर कैमरा50-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल
रैम12 जीबी
स्टोरेज256 जीबी
बैटरी क्षमता5800 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 15
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  2. Lava Virat Curve 5G की भारत में सेल आज से, ₹19,999 में दो डिस्प्ले वाला फोन
  3. बच्चों की हर एक्टिविटी पर नजर रखेगा JioShield, ₹1 हजार में 1 साल की सर्विस और वापस मिलेंगे ₹1,000 के वाउचर
  4. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Motorola के स्मार्टफोन्स ₹13,999 से शुरू, इन मॉडल्स पर मिलेगी बड़ी डील्स
  5. ₹10,400 सस्ता मिल रहा MacBook Air M5, 16GB RAM, AI फीचर्स से लैस
  6. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  7. Vivo V40 Pro Flipkart सेल में ₹2500 सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  8. Oppo Reno 16T हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6700mAh बैटरी के साथ मिलेगा 120Hz AMOLED डिस्प्ले
  9. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  10. Nothing Phone (4a) और Phone (4b) के नए बेस वेरिएंट्स भारत में हुए लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  11. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: सेल से पहले ही ₹4 हजार सस्ता मिल रहा है 7000mAh बैटरी वाला Oppo F33 5G
#ताज़ा ख़बरें
  1. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  2. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  3. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
  4. Ai+ Nova LapTab लॉन्च, 10000mAh बैटरी, 16MP कैमरा से लैस, जानें क्या कुछ है खास
  5. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  6. Ai+ NovaTab हुआ 8000mAh बैटरी, 13MP कैमरा के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  7. Nothing Phone (4a) और Phone (4b) के नए बेस वेरिएंट्स भारत में हुए लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  8. बच्चों की हर एक्टिविटी पर नजर रखेगा JioShield, ₹1 हजार में 1 साल की सर्विस और वापस मिलेंगे ₹1,000 के वाउचर
  9. Ai+ Pulse 2 FE: 50 मेगापिक्सल कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  10. OnePlus 16 के जल्द लॉन्च की तैयारी, गेमिंग मोड में मिलेगा 185Hz रिफ्रेश रेट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »