Realme GT Neo5 SE ब्लैक एडिशन का हुआ खुलासा, Snapdragon 7+ Gen 2 और ट्रिपल रियर कैमरा से होगा लैस

Realme GT Neo5 SE Black Edition में 2772×1240 के स्क्रीन रेजोल्यूशन वाली डिस्प्ले दी गई है। यह फोन एंड्रॉयड 13 पर बेस्ड काम करता है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 27 मार्च 2023 10:09 IST
ख़ास बातें
  • Realme GT Neo5 SE Black Edition में 2772×1240 रेजोल्यूशन वाली डिस्प्ले है
  • नए फोन में Tianma T7+ वाली 1.5K 144Hz फ्लेक्सिबल OLED डिस्प्ले होगी।
  • यह सेकेंड जनरेशन Qualcomm Snapdragon 7+ फ्लैगशिप चिप से लैस होगा।

Realme GT Neo5 SE में 6.74 इंच की डिस्प्ले मिलेगी।

Photo Credit: Realme/Weibo

चीनी स्मार्टफोन दिग्गज Realme ने Weibo पर Realme GT Neo5 SE Black Edition का खुलासा कर दिया है। इस फोन में 64 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 5500mAh की बैटरी दी गई है। मॉडल नंबर "RMX3700" वाले फोन का AnTuTu बेंचमार्क स्कोर पहले ही लीक हो गया था। यह सेकेंड जनरेशन Qualcomm Snapdragon 7+ फ्लैगशिप चिप से लैस होने की उम्मीद है। आइए Realme के इस स्मार्टफोन के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस के बारे में विस्तार से जानते हैं।

Realme GT Neo5 SE Black Edition में 2772×1240 के स्क्रीन रेजोल्यूशन वाली डिस्प्ले दी गई है। यह फोन एंड्रॉयड 13 पर बेस्ड काम करता है। इस फोन में 16GB रैम और 1GB स्टोरेज दी गई है। कुल AnTuTu स्कोर 1,009,127 है, जिसमें CPU स्कोरिंग 255,246, GPU स्कोरिंग 360,306, MEM स्कोरिंग 212,180, और UX स्कोरिंग 181,395 है। इस नए फोन का परफॉर्मेंस MediaTek Dimensity 9000 जैसा है जो कि अब तक का सबसे पावरफुल Snapdragon 7 मोबाइल प्लेटफॉर्म जैसा है। Realme के वाइस प्रेसिडेंट, ग्लोबल मार्केटिंग डायरेक्टर और चीन के प्रेसिडेंट जू क्यूई ने सेकेंड जनेरशन के Snapdragon 7+ चिप की एक फोटो शेयर की है।
Advertisement

नए फोन में Tianma T7+ वाली 1.5K 144Hz फ्लेक्सिबल OLED डिस्प्ले होगी जिसमें सेंट्रल पंच होल डिजाइन होगा। यह स्मार्टफोन 5500mAh की बैटरी से लैस होगा जो कि 100W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगा। 
 

स्पेसिफिकेशंस की बात की जाए तो Realme GT Neo5 SE में 6.74 इंच की डिस्प्ले मिलेगी। प्रोसेसर की बात करें तो इस स्मार्टफोन में ऑक्टा कोर प्रोसेसर मिलेगा। कैमरा सेटअप की बात की जाए तो इस स्मार्टफोन के रियर में 64 मेगापिक्सल का पहला कैमरा, 8 मेगापिक्सल का दूसरा कैमरा और 2 मेगापिक्सल का तीसरा कैमरा मिलेगा। वहीं इस स्मार्टफोन के फ्रंट में 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा मिलेगा। स्टोरेज की बात करें तो इस स्मार्टफोन में 16GB RAM और 1TB स्टोरेज मिलेगी। बैटरी बैकअप की बात करें तो इस फोन में 5500mAh की बैटरी मिलेगी। ऑपरेटिंग सिस्टम की बात करें तो यह फोन Android 13 पर काम करेगा।

 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.74 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8+ जेन 1

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

16 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 13

रिज़ॉल्यूशन

1240x2722 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 200MP कैमरा, 7100mAh बैटरी के साथ Nubia NaviX Ultra लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  2. Honor Magic 9 Pro Max में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 6 चिपसेट, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  3. Itel Muzik 450L फीचर फोन भारत में हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
#ताज़ा ख़बरें
  1. सरकार ने 2,000 रुपये से ज्यादा की UPI ट्रांजैक्शंस पर फीस हटाने से किया 'इनकार'
  2. Honor Magic 9 Pro Max में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 6 चिपसेट, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  3. 200MP कैमरा, 7100mAh बैटरी के साथ Nubia NaviX Ultra लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  4. iQOO Pad Ultra में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  5. UPI Payment Rules: कौन सी ट्रांजैक्शन Free? किस पर लगेगा चार्ज? बिजली, पानी, मोबाइल पेमेंट पर क्या?
  6. Xiaomi 18 Pro सीरीज में मिलेगा सेकेंडरी डिस्प्ले का फीचर 
  7. Itel Muzik 450L फीचर फोन भारत में हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  8. MIVI One 5G में होगा 50MP कैमरा, कंपनी ने टीजर से किया खुलासा, जानें और क्या होगा खास
  9. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: जानें ₹50K में कौन सा है बेस्ट?
  10. पुलिस से छिप रहा था ड्रग डीलर, लेकिन वाई-फाई की छोटी सी गलती ने पकड़वाया
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.