• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • Realme GT Neo 5 SE की सेल का रिकॉर्ड! पहले दिन बिके 1 लाख स्मार्टफोन! 16GB रैम, 5500mAh बैटरी से है लैस

Realme GT Neo 5 SE की सेल का रिकॉर्ड! पहले दिन बिके 1 लाख स्मार्टफोन! 16GB रैम, 5500mAh बैटरी से है लैस

Realme GT Neo5 SE के स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो फोन में 6.74 इंच का 144Hz रिफ्रेश रेट वाला एमोलेड डिस्प्ले मिलता है।

Realme GT Neo 5 SE की सेल का रिकॉर्ड! पहले दिन बिके 1 लाख स्मार्टफोन! 16GB रैम, 5500mAh बैटरी से है लैस

Photo Credit: @yabhishekhd

Realme GT Neo5 SE फोन में 6.74 इंच का 144Hz रिफ्रेश रेट वाला एमोलेड डिस्प्ले मिलता है।

ख़ास बातें
  • रियलमी के इस फोन की सेल ने पहले दिन ही रिकॉर्ड बना दिया।
  • 10 अप्रैल को इसकी पहली सेल चीन में थी जिसमें फोन के 1 लाख यूनिट बिके।
  • इसमें Qualcomm Snapdragon 7+ Gen 2 प्रोसेसर दिया गया है।
विज्ञापन
Realme GT Neo5 SE फोन हाल ही में Realme की ओर से लॉन्च किया गया इसका लेटेस्ट स्मार्टफोन है। रियलमी के इस फोन की सेल ने पहले दिन ही रिकॉर्ड बना दिया। 10 अप्रैल को इसकी पहली सेल शुरू हुई जिसमें धड़ाधड़ फोन की यूनिट्स बिक गईं। फोन में 6.74 इंच का 144Hz AMOLED डिस्प्ले आता है। जिसमें 1450 निट्स की ब्राइटनेस है। इसमें Qualcomm Snapdragon 7+ Gen 2 प्रोसेसर दिया गया है और 5500mAh की बैटरी दी गई है। फोन की पहली सेल ने रिकॉर्ड बना दिया है। जिसकी डिटेल जानकारी हम आपको दे रहे हैं। 
 

Realme GT Neo 5 SE Sale

Realme GT Neo 5 SE सेल के मामले में छा गया। चीन में 10 अप्रैल को इसकी पहली सेल थी। फोन की कीमत चीन में 8 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज वाले बेस वेरिएंट के लिए 1999 युआन (लगभग 23 हजार रुपये) से शुरू होती है। वहीं लाइनअप का टॉप वेरिएंट 16 जीबी रैम और 1TB स्टोरेज के साथ आता है जिसकी कीमत 2599 युआन (लगभग 31 हजार रुपये) बताई गई है। Weibo पर कंपनी द्वारा की गई पोस्ट के अनुसार, चीन में इसकी सेल ने रिकॉर्ड बना दिया है। जिसके बारे में कहा गया है कि सेल के पहले दिन ही फोन के 1 लाख से ज्यादा यूनिट्स बिक गए। कंपनी का कहना है कि इससे यह फोन Realme GT Neo सीरीज का सबसे ज्यादा बिकने वाला फोन बन जाता है। 
 

Realme GT Neo 5 SE Specifications

Realme GT Neo 5 SE के स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो फोन में 6.74 इंच का 144Hz रिफ्रेश रेट वाला एमोलेड डिस्प्ले मिलता है। इसमें 1450 निट्स की पीक ब्राइटनेस दी गई है। इसमें Qualcomm Snapdragon 7+ Gen 2 प्रोसेसर दिया गया है जो कि 4nm प्रोसेसिंग तकनीक पर बना है। डिवाइस में 16GB तक LPDDR5X RAM दी गई है और 1TB तक UFS 3.1 स्टोरेज मिलती है। यह Android 13 आधारित Realme UI 4.0. पर रन करता है। 

कैमरा स्पेक्स देखें तो इसमें 64MP का मेन सेंसर देखने को मिलता है जिसके साथ में OIS का सपोर्ट दिया गया है। इसमें 8MP का अल्ट्रा वाइड सेंसर भी है। तीसरे सेंसर के तौर पर 2 मेगापिक्सल का माइक्रोस्कोपिक कैमरा है। सेल्फी के लिए फोन में 16MP कैमरा दिया गया है। फोन में सिक्योरिटी के लिए इनडिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर भी दिया गया है। 

कनेक्टिविटी ऑप्शंस की बात करें तो इसमें 5G SA/NSA, डुअल 4G VoLTE, Wi-Fi 6 802.11, Bluetooth 5.3, GPS, NFC, और USB Type-C का सपोर्ट है। फोन में 5500mAh बैटरी है जिसके साथ 100W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है। इसके डाइमेंशन 163.9×75.8×8.95mm और वजन 193.1 ग्राम है। इसे फाइनल फैंटेसी और एक्स्ट्रीम ब्लैक कलर्स में पेश किया गया है। 
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.74 इंच
प्रोसेसरऑक्टा-कोर
फ्रंट कैमरा16-मेगापिक्सल
रियर कैमरा64-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम16 जीबी
स्टोरेज1 टीबी
बैटरी क्षमता5500 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 13
रिज़ॉल्यूशन1240x2772 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹15,999 से शुरू टॉप स्मार्टफोन डील्स, Galaxy A56 से Xiaomi 17 तक पर बड़ी बचत!
  2. घर की दीवार बनेगी 120 इंच की सिनेमा स्क्रीन! भारतीय कंपनी Lumio ने लॉन्च किया Arc 7 (2026) प्रोजेक्टर
  3. Amazon Great Indian Festival Sale में फ्लैगशिप धमाका! Samsung Galaxy S25 Ultra पर ₹45 हजार की बचत
  4. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: iPhone 16 पर धांसू डील, ₹18 हजार सस्ता मिलेगा फोन!
  5. OnePlus Ace 7 सीरीज में हो सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  6. दुनिया के सबसे रईस शख्स Elon Musk दोबारा बने ट्रिलिनेयर, Tesla, SpaceX के शेयर्स में तेजी का असर
  7. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
  8. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
  9. ₹19 हजार से ज्यादा सस्ता होगा iPhone 17, Flipkart की दिवाली सेल में क्या है खास डील
  10. 23K सस्ता मिलेगा Samsung Galaxy S25 5G, Flipkart Big Billion Days Sale में क्या है डील
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »