Realme GT Neo स्मार्टफोन 31 मार्च को देगा दस्तक, मीडियाटेक डायमेंसिटी 1200 प्रोसेसर से होगा लैस

Realme GT Neo स्मार्टफोन चीन में लॉन्च होने के लिए बिल्कुल तैयार है। Realme के वीपी और ग्लोबल मार्केट के प्रेसिडेंट Xu Qi Chase ने पुष्टि करते हुए जानकारी दी है कि यह लॉन्च इवेंट 31 मार्च को आयोजित किया जाएगा।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 18 मार्च 2021 16:54 IST
ख़ास बातें
  • Realme GT Neo का लॉन्च इवेंट भारतीय समयानुसार दोपहर 12 बजे शुरू होगा
  • Realme GT 5G इस महीने की शुरुआत में चीन में हुआ था लॉन्च
  • रियलमी जीटी नियो के स्पेसिफिकेशन पर फिलहाल सस्पेंस बना हुआ है
Realme GT Neo स्मार्टफोन चीन में लॉन्च होने के लिए बिल्कुल तैयार है। Realme के वीपी और ग्लोबल मार्केट के प्रेसिडेंट Xu Qi Chase ने पुष्टि करते हुए जानकारी दी है कि यह लॉन्च इवेंट 31 मार्च को आयोजित किया जाएगा। हालांकि, फिलहाल स्मार्टफोन से जुड़ी ज्यादा जानकारी फिलहाल सामने नहीं आई है, लेकिन एग्जिक्यूटिव ने आगामी फोन में कौन-सा चिपसेट दिया जाएगा यह जरूर टीज़ कर दिया है। रियलमी जीटी नियो फोन को लेकर जानकारी मिली है कि यह मीडियाटेक डायमेंसिटी 1200 प्रोसेसर से लैस होगा।

Xu Qi Chase ने चीनी माइक्रोब्लॉगिंग वेबसाइट वीबो पर ऐलान किया है कि Realme GT Neo स्मार्टफोन चीन में 31 मार्च को लॉन्च किया जाएगा। उन्होंने कह भी पुष्टि की कि यह फोन मीडियाटेक डायमेंसिटी 1200 प्रोसेसर से लैस होगा। साझा किए पोस्टर से फोन के डिज़ाइन व फोन से जुड़ी किसी प्रकार की जानकारी का खुलासा फिलहाल नहीं होता है। लेकिन यह पुष्टि हो गई है कि यह लॉन्च इवेंट 2.30pm CST (भारतीय समयानुसार दोपहर 12 बजे) शुरू होगा।
Advertisement

रियलमी जीटी नियो इस महीने की शुरुआत में भी टीज़ किया गया था और उसके बाद Chase द्वारा इसके मीडियाटेक डायमेंसिटी 1200 प्रोसेसर की पुष्टि की गई। फ्लैगशिप चिपसेट को इस साल जनवरी में लॉन्च किया गया था और Realme पहली ऐसी कंपनी है जो कि इसे अपने फोन में इस्तेमाल कर रही है। मीडियाटेक डायमेंसिटी 1200 प्रोसेसर एक ऑक्टा-कोर प्रोसेसर है, जिसमें तीन ARM Cortex-A78 कोर फीचर किए गए है, जिसकी क्लॉक स्पीड 2.6GHz की है और चार Arm Cortex-A55 efficiency कोर दिए गए हैं, जिसकी क्लॉक स्पीड 2GHz है। यह अधिकतम 16GB LDDR4x रैम के साथ-साथ UFS 3.1 स्टोरेज को सपोर्ट करता है। प्रोसेसर 168Hz डिस्प्ले रिफ्रेश रेट और 2,520x1,080 पिक्सल रिजॉल्यूशन सपोर्च डिलीवर करता है। इसके अतिरिक्त मीडियाटेक डायमेंसिटी 1200 5जी प्रोसेसर 200 मेगापिक्सल का सिंगल और दो 32 मेगापिक्सल व 16 मेगापिक्सल कैमरा सेंसर को सपोर्ट करता है।

Realme GT Neo के स्पेसिफिकेशन Realme GT 5G से थोड़े अलग हो सकते हैं, जो कि क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 888 प्रोसेसर से लैस है। इस फोन में 4,500 एमएएच की बैटरी के साथ 65 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया गया है।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.43 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक डिमेंसिटी 1200

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

64-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4500 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 11

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
 
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Crisp Super AMOLED display
  • 3.5mm headphone jack
  • Clear stereo speakers
  • Excellent battery life
  • Fast charging
  • Bad
  • Several preloaded apps
  • No IP rating
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.43 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 888

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

64-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

4500 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 11

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Realme GT Neo, Realme GT Neo specifications, Realme
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: जानें ₹50K में कौन सा है बेस्ट?
  2. Oppo ने 7000mAh बैटरी के साथ K14 Lite किया पेश, कम दामों में भी दमदार फीचर्स से लैस, जानें फीचर्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. सरकार ने 2,000 रुपये से ज्यादा की UPI ट्रांजैक्शंस पर फीस हटाने से किया 'इनकार'
  2. Honor Magic 9 Pro Max में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 6 चिपसेट, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  3. 200MP कैमरा, 7100mAh बैटरी के साथ Nubia NaviX Ultra लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  4. iQOO Pad Ultra में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  5. UPI Payment Rules: कौन सी ट्रांजैक्शन Free? किस पर लगेगा चार्ज? बिजली, पानी, मोबाइल पेमेंट पर क्या?
  6. Xiaomi 18 Pro सीरीज में मिलेगा सेकेंडरी डिस्प्ले का फीचर 
  7. Itel Muzik 450L फीचर फोन भारत में हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  8. MIVI One 5G में होगा 50MP कैमरा, कंपनी ने टीजर से किया खुलासा, जानें और क्या होगा खास
  9. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: जानें ₹50K में कौन सा है बेस्ट?
  10. पुलिस से छिप रहा था ड्रग डीलर, लेकिन वाई-फाई की छोटी सी गलती ने पकड़वाया
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.