• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • Realme GT Neo 6, GT Neo 6 240W के स्पेसिफिकेशंस लीक, 50MP कैमरा, 240W फास्ट चार्जिंग के साथ देगा दस्तक

Realme GT Neo 6, GT Neo 6 240W के स्पेसिफिकेशंस लीक, 50MP कैमरा, 240W फास्ट चार्जिंग के साथ देगा दस्तक

TENAA लिस्टिंग पर Realme GT Neo 6 मॉडल नंबर RMX3820 के साथ नजर आया है।

Realme GT Neo 6, GT Neo 6 240W के स्पेसिफिकेशंस लीक, 50MP कैमरा, 240W फास्ट चार्जिंग के साथ देगा दस्तक

Photo Credit: Realme

Realme GT Neo 5 में 6.74 इंच की डिस्प्ले दी गई है।

ख़ास बातें
  • TENAA लिस्टिंग पर Realme GT Neo 6 मॉडल नंबर RMX3820 के साथ नजर आया है।
  • Realme GT Neo 6 में 6.74 इंच की OLED डिस्प्ले दी जाएगी।
  • Realme GT Neo 6 में 50 मेगापिक्सल का पहला कैमरा दिया जाएगा।
विज्ञापन
Realme कथित तौर पर Realme GT Neo 6 सीरीज को लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। रियलमी के फ्लैगशिप फोन इस महीने या अगले महीने दस्तक दे सकते हैं। हाल ही में आई रिपोर्ट्स में खुलासा हुआ है कि Realme स्मार्टफोन्स RMX3820 और RMX3820 मॉडल नंबर के साथ नजर आए हैं। इनमें RMX3820 काफी हद तक Realme GT Neo 6 240W या Realme GT Neo 6 Pro हो सकता है, वहीं RMX3823 इसका स्टैंडर्ड वर्जन Realme GT Neo 6 हो सकता है। ये दोनों वेरिएंट अब TENAA पर नजर आए हैं, जहां इनके स्पेसिफिकेशंस का खुलासा हुआ है। यहां हम आपको Realme के आगामी स्मार्टफोन्स के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


Realme GT Neo 6 के अनुमानित स्पेसिफिकेशंस


TENAA लिस्टिंग पर Realme GT Neo 6 मॉडल नंबर RMX3820 के साथ नजर आया है। इस फोन में 6.74 इंच की OLED डिस्प्ले दी जाएगी, जिसका रेजोल्यूशन 2772 x 1240 पिक्सल और रिफ्रेश रेट 144Hz है। यह फोन Android 13 पर बेस्ड Realme UI 4.0 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करेगा। RMX3820 एडिशन फोन में 5,200mAh की ड्यूल सेल बैटरी दी जाएगी जो कि 100W या 150W चार्जिंग का सपोर्ट कर सकती है। हालांकि, TENAA लिस्टिंग में 2,540mAh के सिंगल सेल का साइज बताया गया।

RMX3820 वेरिएंट 3.2GHz ऑक्टा-कोर प्रोसेसर पर काम करता है जो कि स्नैपड्रैगन 8 जेन 2 चिपसेट लग रहा है। स्टोरेज की बात की जाए तो यह फोन 8GB/12GB/16GB RAM और 128 GB/256 GB/512 GB/1 GB स्टोरेज के साथ आएगा। कैमरा सेटअप की बात की जाए तो इस स्मार्टफोन में 16 मेगापिक्सल का फ्रंट-फेसिंग कैमरा मिलेगा। वहीं इसके रियर में 50 मेगापिक्सल का पहला कैमरा, 8 मेगापिक्सल का दूसरा कैमरा और 2 मेगापिक्सल का तीसरा कैमरा मिलेगा। रिपोर्ट्स के अनुसार, यह OIS सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल Sony IMX890 प्राइमरी कैमरे से लैस होगा। फोन के अन्य फीचर्स में आईआर ब्लास्टर और इन-स्क्रीन फिंगरप्रिंट सेंसर शामिल हैं।


Realme GT Neo 6 240W के अनुमानित स्पेसिफिकेशंस


Realme GT Neo 6 240W में स्टैंडर्ड वर्जन के समान स्पेसिफिकेशंस दिए गए हैं, लेकिन ऐसा लग रहा है कि इसमें एक अलग साइज की बैटरी होगी। TENAA ने इसकी एक बैटरी सेल का आकार 2,225mAh बताया है, जिससे पता चला है कि यह 4,600mAh की बैटरी से लैस हो सकता है। Realme GT Neo 5 240W में  240W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलेगा।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: आज से इन 6 स्मार्टफोन पर मिलेगी Early Bird Deal, कीमत ₹8,999 से शुरू
  2. Mivi One 5G फोन भारत में आज होगा लॉन्च, ₹15 हजार से कम होगी कीमत! जानें और क्या-क्या मिलेगा
  3. Xiaomi 18 Pro Max हुआ लॉन्च, 2 डिस्प्ले के साथ मिलेगी 8500mAh की तगड़ी बैटरी और 200MP के 2 कैमरे
  4. Bank Strike 2026: 28 से 30 सितंबर तक बैंक हड़ताल, रविवार को खुलेंगी ब्रांच, जानें क्या रहेगा UPI और ATM का हाल?
  5. Ultraviolette की अमेरिकी मार्केट में बिजनेस शुरू करने की योजना, 8 करोड़ डॉलर की मिली फंडिंग
  6. Red Magic 12 Pro+ में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  7. Vivo S2 FE के भारत में लॉन्च की तैयारी, 10,000mAh हो सकती है बैटरी
  8. OnePlus 16 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  9. Xiaomi 18 Pro हुआ 200 मेगापिक्सल कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  10. अब UPI से गलत जगह नहीं होगा पेमेंट, आया MyUPI फीचर, BHIM ऐप पर स्कैम से भी बचाएगा
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »