Realme GT Neo 6 को मिला BIS सर्टिफिकेशन, जल्द हो सकता है लॉन्च

इसमें प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8s Gen 3 दिया जा सकता है। इसका डिस्प्ले 1.5K रिजॉल्यूशन के साथ हो सकता है

विज्ञापन
Written by नित्या पी नायर, Edited by आकाश आनंद, अपडेटेड: 13 मार्च 2024 22:24 IST
ख़ास बातें
  • इसमें प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8s Gen 3 दिया जा सकता है
  • इसे BIS वेबसाइट पर मॉडल नंबर RMX3851 के साथ देखा गया है
  • इसकी बैटरी 100 W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट कर सकती है

यह पिछले वर्ष पेश किए गए Realme GT Neo 5 की जगह ले सकता है

चाइनीज स्मार्टफोन मेकर Realme का GT Neo 6 जल्द देश में लॉन्च किया जा सकता है। इसे ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड्स (BIS) से सर्टिफिकेशन मिलने की रिपोर्ट है। यह पिछले वर्ष पेश किए गए Realme GT Neo 5 की जगह ले सकता है। इसमें प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8s Gen 3 दिया जा सकता है। इसका डिस्प्ले 1.5K रिजॉल्यूशन के साथ हो सकता है। 

एक मीडिया रिपोर्ट में बताया गया है कि Realme GT Neo 6 को BIS वेबसाइट पर मॉडल नंबर RMX3851 के साथ देखा गया है। हालांकि, इस स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशंस की जानकारी नहीं मिली है। हाल ही में यह Camera FV-6 डेटाबेस और इंडोनेशिया की  P3DN वेबसाइट पर भी दिखा था। इस रिपोर्ट में कहा गया है कि Realme GT Neo 6 में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा f/1.7 अपार्चर और ऑप्टिकल इमेज स्टैबलाइजेशन (OIS) के साथ हो सकता है। कंपनी ने इस स्मार्टफोन के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है। इसकी बैटरी 100 W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट कर सकती है। 

इस महीने की शुरुआत में Realme ने Realme 12 5G और Realme 12+ 5G को लॉन्च किया था। इन स्मार्टफोन्स में ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट है। Realme 12 5G में प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 6100+ 5G SoC और Realme 12+ 5G में MediaTek Dimensity 7050 5G दिया गया है। इन स्मार्टफोन्स की 5,000 mAh की बैटरी SuperVOOC फास्ट चार्जिंग के साथ है। इनमें डायनैमिक RAM टेक्नोलॉजी है जिससे बिना इस्तेमाल की गई स्टोरेज के इस्तेमाल से अतिरिक्त RAM को जोड़ा जा सकता है। 

Realme 12 5G के 6 GB RAM + 128 GB स्टोरेज वाले वेरिएंट का प्राइस 16,999 रुपये और 8 GB + 128 GB का 17,999 रुपये का है। यह स्मार्टफोन Twilight Purple और Woodland Green कलर्स में उपलब्ध है। Realme 12+ 5G के 8 GB RAM + 128 GB स्टोरेज वाले वेरिएंट का प्राइस 20,999 रुपये और 8 GB + 256 GB का 21,999 रुपये का है। इस स्मार्टफोन के लिए तीन वर्ष के सॉफ्टवेयर अपडेट और दो वर्ष के सिक्योरिटी अपडेट दिए जाएंगे। इस स्मार्टफोन की ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट में ऑप्टिकल इमेज स्टैबलाइजेशन (OIS) सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का Sony LYT-600 प्राइमरी सेंसर, 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड-एंगल लेंस और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो शूटर है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 16 मेगापिक्सल का कैमरा है। 
 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.74 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8+ जेन 1

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

16 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 13

रिज़ॉल्यूशन

1240x2722 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नित्या पी नायर को डिज़िटल ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo X Fold 6 हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया Samsung फोल्डेबल फोन का राइवल
  2. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  3. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ लॉन्च, 11600mAh की बड़ी बैटरी और 16GB तक RAM
  4. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  5. Cellecor ने दो वायरलेस माइक के साथ लॉन्च किया Beat Rider पार्टी स्पीकर 
  6. Oppo K15x हुआ लॉन्च, 6500mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ आया बजट 5G फोन; जानें कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo X Fold 6 हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया Samsung फोल्डेबल फोन का राइवल
  2. Delhi Pollution 2026: 50% Work From Home, बिना PUCC नहीं मिलेगा Fuel; नए GRAP में लागू होंगे कई नियम
  3. Oppo K15x हुआ लॉन्च, 6500mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ आया बजट 5G फोन; जानें कीमत
  4. Cellecor ने दो वायरलेस माइक के साथ लॉन्च किया Beat Rider पार्टी स्पीकर 
  5. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  6. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ लॉन्च, 11600mAh की बड़ी बैटरी और 16GB तक RAM
  7. Jio का तगड़ा ऑफर, ₹1,499 वाला JioBharat 4G फोन पड़ेगा सिर्फ ₹299, जानें सबकुछ
  8. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  9. Oppo K15s हुआ लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ मिलिट्री-ग्रेड प्रोटेक्शन का दावा; जानें कीमत और फीचर्स
  10. Apple के फोल्डेबल स्मार्टफोन की घट सकती है सप्लाई, मैन्युफैक्चरिंग में देरी का असर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.