• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • 10 सेकंड में बिके 1 लाख से ज्यादा स्मार्टफोन, 50MP कैमरा के साथ आता है Realme GT Neo 3

10 सेकंड में बिके 1 लाख से ज्यादा स्मार्टफोन, 50MP कैमरा के साथ आता है Realme GT Neo 3

Realme GT Neo 3 की चीन में कीमत 6GB रैम + 128GB स्टोरेज वेरिएंट के लिए CNY 1,999 (लगभग 24,000 रुपये) है।

10 सेकंड में बिके 1 लाख से ज्यादा स्मार्टफोन, 50MP कैमरा के साथ आता है Realme GT Neo 3

Realme GT Neo 3 की चीन में कीमत CNY 1,999 (लगभग 24,000 रुपये) से शुरू होती है।

ख़ास बातें
  • कंपनी ने Weibo पर पोस्ट के जरिए दी फोन की सेल की जानकारी।
  • इसमें 150 वाट फास्ट चार्जिंग है जिससे 5 मिनट में 50% बैटरी होती है चार्ज।
  • फोन में MediaTek Dimensity 8100 5G प्रोसेसर दिया गया है।
विज्ञापन
Realme GT Neo 3 के लिए चीन में रिकॉर्ड तोड़ सेल हुई है। हाल ही में घोषित किए गए रियलमी के इस लेटेस्ट स्मार्टफोन की चीन में सेल शुरू हो चुकी है। कंपनी ने कहा है कि सेल शुरू होने के 10 सेकेंड के अंदर ही Realme GT Neo 3 की लाखों की संख्या में यूनिट्स बिक गईं। Realme GT Neo 3 फोन Android 12 पर चलता है। इसमें 6.7 इंच की 2K डिस्प्ले है। फोन में मीडियाटेक डायमेंसिटी 8100 5G प्रोसेसर दिया गया है। 

चीन की सोशल मीडिया साइट Weibo पर एक पोस्ट के जरिए कंपनी ने बताया कि Realme GT Neo 3 की सेल शुरू होते ही 10 सेकेंड के अंदर फोन की 1 लाख यूनिट्स बिक गईं। कंपनी ने कहा कि सेल शुरू होने के 10 घंटे के भीतर GT Neo 3 ने 120 मिलियन युआन (लगभग 1 अरब 43 करोड़ रुपये) की सेल कर ली थी। 
 

Realme GT Neo 3 price, availability

Realme GT Neo 3 की चीन में कीमत 6GB रैम + 128GB स्टोरेज वेरिएंट के लिए CNY 1,999 (लगभग 24,000 रुपये) है। फोन 8GB + 256GB कॉन्फ़िग्रेशन में भी आता है जिसकी कीमत CNY 2,299 (लगभग 27,500 रुपये) है। इसके टॉप-ऑफ-द-लाइन 12GB रैम + 256GB स्टोरेज मॉडल की कीमत CNY 2,599 (लगभग 31,200 रुपये) है।

Realme GT Neo 3 का 150W वेरिएंट 8GB रैम + 256GB स्टोरेज के साथ CNY 2,599 (लगभग 31,000 रुपये) में आता है, जबकि 12GB रैम + 256GB स्टोरेज मॉडल CNY 2,799 (लगभग 33,600 रुपये) में आता है। 
 

Realme GT Neo 3 specifications

Realme GT Neo 3 एंड्रॉयड 12 आधारित रियलमी यूआई 3.0 पर रन करता है। इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.7 इंच की 2K डिस्प्ले दी गई है। फोन में MediaTek Dimensity 8100 5G एसओसी दिया गया है जिसे 12GB तक LPDDR5 रैम और 256GB तक UFS 3.1 स्टोरेज के साथ पेअर किया गया है। इसमें 50 मेगापिक्सल का Sony IMX766 प्राइमरी सेंसर है जिसके साथ ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन मिलती है। इसके अलावा एक अल्ट्रावाइड एंगल लेंस और मैक्रो शूटर भी दिया गया है। 

कनेक्टिविटी के लिए फोन में 5जी, 4जी एलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ, जीपीएस, एनएफसी और एक यूएसबी टाइप-सी पोर्ट दिया गया है। इसमें एक फिंगरप्रिंट सेंसर भी है। Realme ने Realme GT Neo 3 में 150W अल्ट्राडार्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 4,500mAh की बैटरी दी है और 80W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट वाले वेरिएंट के लिए 5,000mAh की बैटरी दी है। 150W फास्ट चार्जिंग तकनीक के लिए दावा किया गया है कि यह केवल 5 मिनट में 50 प्रतिशत बैटरी चार्ज कर देती है। वहीं, 80W सुपर फास्ट चार्जिंग 32 मिनट में डिवाइस को पूरी तरह से चार्ज कर सकती है। फोन का वजन 188 ग्राम है।

  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Aadhaar में नाम बदलने के नियम बदले, अब हर तरह के बदलाव के लिए अलग प्रोसेस; जानें कौन-सा डॉक्यूमेंट लगेगा
  2. Flipkart Big Billion Days Sale: Samsung Galaxy S25 और S25 FE पर धांसू डील, ₹17 हजार तक सस्ते हुए फोन
  3. 75 इंच तक के TV पर 40% तक की छूट, Hisense की फेस्टिव सेल; कीमत ₹25 हजार से शुरू
  4. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  5. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Ai+ के 6 स्मार्टफोन्स पर डील्स का खुलासा, कीमत ₹8,999 से शुरू
  6. टेलीकॉम कंपनियों को वेबसाइट, ऐप पर दिखाने होंगे TRAI के ऑर्डर वाले टैरिफ प्लान
  7. भारत में Tesla के मॉडल Y की बढ़ी डिमांड, 1,000 यूनिट्स से ज्यादा हुई सेल्स
  8. इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स में 90 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी, टाटा मोटर्स का पहला रैंक बरकरार
  9. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
  10. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »