120Hz डिस्प्ले और 64MP कैमरे के साथ Realme GT Neo 2 फोन लॉन्च, जानें कीमत

Realme GT Neo 2 स्मार्टफोन के 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज मॉडल की कीमत CNY 2,499 (लगभग 28,500 रुपये) है, वहीं फोन के 8 जीबी रैम + 256 जीबी स्टोरेज विकल्प की कीमत CNY 2,699 (लगभग 30,800 रुपये) है।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 22 सितंबर 2021 16:37 IST
ख़ास बातें
  • Realme GT Neo 2 की सेल 27 सितंबर को शुरू होगी
  • रियलमी जीटी नियो 2 की स्टोरेज 256 जीबी तक की है
  • फोन में मिलेंगे तीन कलर ऑप्शन
Realme GT Neo 2 स्मार्टफोन को लॉन्च कर दिया गया है। यह एक नया गेमिंग-फोकस्ड Realme फोन है जो कि 120 हर्ट्ज़ एमोलेड डिस्प्ले से लैस है। साथ ही यह फोन ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 870 प्रोसेसर से लैस है। रियलमी जीटी नियो 2 फोन में तीन स्टोरेज वेरिएंट मिलेंगे, जिसमें मैक्सिमम 12 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज मौजूद है। यह स्मार्टफोन तीन कलर ऑप्शन में खरीद के लिए उपलब्ध होगा, जिसमें यूनिक नियो ग्रीन शेड भी शामिल है। अन्य प्रमुख स्पेसिफिकेशन्स की बात करें, तो रियलमी जीटी नियो 2 फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप, स्टीरियो स्पीकर के साथ डॉल्बी अटॉमस और 65 वॉट चार्जिंग सपोर्ट मौजूद है। फोन में Stainless Vapor Cooling Plus सिस्टम दिया गया है, जिसमें कूलिंग मटिरियल के रूप में डायमंड थर्मल जेल दिया गया है।
 

Realme GT Neo 2 price, availability

Realme GT Neo 2 स्मार्टफोन के 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज मॉडल की कीमत CNY 2,499 (लगभग 28,500 रुपये) है, वहीं फोन के 8 जीबी रैम + 256 जीबी स्टोरेज विकल्प की कीमत CNY 2,699 (लगभग 30,800 रुपये) है। फोन का एक टॉप-ऑफ-द-लाइन मॉडल भी है, जो कि 12 जीबी रैम + 256 जीबी स्टोरेज है इसकी कीमत CNY 2,999 (लगभग 34,200 रुपये) है। रियलमी जीटी नियो 2 फोन के इन तीनों ही वेरिएंट्स की सेल चीन में 27 सितंबर से शुरू होगी। कलर ऑप्शन की बात करें, तो इनमें नियो ग्रीन, पेल ब्लू और शैडो ब्लैक कलर ऑप्शन मौजूद है। पहले दिन इस स्मार्टफोन को खरीदने वाले ग्राहकों को रियलमी CNY 100 (लगभग 1,100 रुपये) की छूट प्रदान कर रहा है। वहीं, रियलमी जीटी नियो 2 ग्लोबल लॉन्च को लेकर भी वादा किया गया है कि यह जल्द ही आयोजित होगी, लेकिन इसकी तारीख का ऐलान फिलहाल नहीं किया गया है।
Advertisement
 

Realme GT Neo 2 specifications

डुअल-सिम (नैनो) रियलमी जीटी नियो 2 फोन Android 11 आधारित Realme UI 2.0 पर चलता है। इसमें 6.62-इंच का Samsung E4 डिस्प्ले दिया गया है, जिसके साथ 120 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट, 600 हर्ट्ज़ टच सैम्पलिंग रेट, 1,300 अधिकतम ब्राइटनेस और HDR10+ सपोर्ट व DC dimming मौजूद है। इसके अलावा, फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 870 प्रोसेसर से लैस है, जिसके इसके साथ 12 जीबी तक रैम मौजूद है। फोन में 7 जीबी का डायनमिक रैम एक्सपेंशन मौजूद है।

फोटोग्राफी के लिए रियलमी जीटी नियो फोन में भी ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 8 मेगापिक्सल का कैमरा अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो दिया गया है। सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में कितने मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है, फिलहाल इसका खुलासा नहीं किया गया है।
Advertisement

रियलमी जीटी नियो 2 में 256 जीबी तक की UFS 3.1 स्टोरेज मौजूद है। कनेक्टिविटी की बात करें, तो इसमें 5जी, 4जी एलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ, जीपीएस/ए-जीपीएस, एनएफसी और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट शामिल है। फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है।

कंपनी ने इसमें 5,000 एमएएच की बैटरी दी है, जिसके साथ 65वॉट सुपर हार्ट चार्जिंग सपोर्ट मौजूद है। यह फोन 0 से 100 प्रतिशत चार्ज 36 मिनट के अंदर हो जाता है।
Advertisement
 
 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • High-quality 120Hz AMOLED display
  • Stereo speakers
  • 65W fast charging
  • Good gaming performance
  • Excellent battery life
  • Bad
  • Average camera performance
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.62 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 870

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

64-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 11

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Lava Virat Curve 5G आज भारत में होगा लॉन्च, 50MP कैमरा, 6,000mAh बैटरी, रियर में भी डिस्प्ले!
  2. 2 डिस्प्ले वाला फोन ₹20 हजार में! लॉन्च हुआ Lava Virat Curve 5G, मिलेगी 6000mAh बैटरी और 128GB स्टोरेज
  3. OnePlus Ace 7 सीरीज में लार्ज कूलिंग फैन के साथ मिल सकता है नया थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम
  4. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
  5. ₹10 हजार से सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP DSLR जैसा कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  6. Vivo S2 का सस्ता वर्जन Vivo S2 FE होगा लॉन्च, 6GB रैम, MediaTek चिप के साथ, Geekbench पर लिस्टिंग
  7. Harry Potter के दीवानों के लिए लॉन्च हुआ Realme 16 Pro स्पेशल एडिशन, साथ मिलेगा Hogwarts वाला गिफ्ट बॉक्स
  8. Flipkart Big Billion Days Sale से पहले iPhone 17 सस्ते में, अर्ली बर्ड डील्स से ऐड करने की सुविधा
  9. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs Pova 8 Pro 5G vs Vivo V70 FE: 50 हजार में कौन सा रहेगा बेहतर?
  10. घर की दीवार बनेगी सिनेमा स्क्रीन, गेमर्स के लिए भी खास फीचर्स, XGIMI ने लॉन्च किया Z6X Pro 2026 Projector
  11. Honor 600 Elite 5G लॉन्च हुआ 8GB रैम, 108MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. Bose ने ओपन ईयर ईयरबड्स किए लॉन्च, 30 फीट दूर से भी रहेंगे कनेक्ट, बैटरी चलेगी 9 घटे तक
  2. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
  3. OnePlus Ace 7 सीरीज में लार्ज कूलिंग फैन के साथ मिल सकता है नया थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम
  4. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs Pova 8 Pro 5G vs Vivo V70 FE: 50 हजार में कौन सा रहेगा बेहतर?
  5. GST कट के बाद बढ़ गई Dishwasher की सेल, सस्ती हुईं बर्तन धोने वाली मशीनें; 49% बढ़ी बिक्री
  6. iPhone 18 Pro छोड़ो, Apple ला रही सबसे खूबसूरत, सबसे बड़ा फोन iPhone 20 Pro!
  7. Xiaomi 18 Pro सीरीज जल्द होगी लॉन्च, प्राइवेसी डिस्प्ले का मिलेगा फीचर
  8. Flipkart Big Billion Days Sale से पहले iPhone 17 सस्ते में, अर्ली बर्ड डील्स से ऐड करने की सुविधा
  9. Realme Buds T500 Pro का Harry Potter Edition हुआ लॉन्च, ANC सपोर्ट के साथ 56 घंटे की बैटरी! जानें कीमत
  10. boAt के ईयरबड्स CREST AI के साथ हुए एडवांस, डेली लाइफ में इन फीचर्स को इस्तेमाल कर पाएंगे यूजर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.