65W फास्ट चार्जिंग क्षमता के साथ Realme GT Master Edition और Explorer Edition लॉन्च, जानें कीमत...

Realme GT Master सीरीज़ की प्री-बुकिंग चीन में शुरू हो चुकी है, जबकि सेल 29 जुलाई से शुरू होगी। फिलहाल फोन की अंतरराष्ट्रीय उपलब्धता संबंधी जानकारी नहीं दी गई है।

विज्ञापन
Vineet Washington, अपडेटेड: 21 जुलाई 2021 16:29 IST
ख़ास बातें
  • Realme GT Master Explorer Edition में 6.55 इंच फुल-एचडी+ डिस्प्ले मौजूद ह
  • Master Edition में मौजूद है 6.43 इंच फुल-एचडी+ सुपर एमोलेड डिस्प्ले
  • फोन की सेल 29 जुलाई से शुरू होगी

दोनों फोन में 65 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मौजूद है

Realme GT Master Explorer Edition और Realme GT Master Edition स्मार्टफोन को चीन में लॉन्च कर दिया गया है। इन दोनों ही फोन को को डिज़ाइनर Naoto Fukasawa के कॉलेब्रेशन में डिज़ाइन किया जा रहा है। दोनों ही मॉडल एंड्रॉयड 11 पर काम करते हैं और मास्टर एक्सप्लोरल एडिशन सूटकेस-स्टाइल लैदर बैक पैनल डिज़ाइन में आता है। फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप फीचर किया गया है और सेल्फी कैमरा के लिए इसमें होल-पंच कटआउट दिया गया है। दोनों ही मॉडल्स क्वालकॉम स्नैपड्रैगन प्रोसेसर से लैस हैं और इनमें 65 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मौजूद है।
 

Realme GT Master Explorer Edition, Realme GT Master Edition price

Realme GT Master Explorer Edition के 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज मॉडल की कीमत CNY 2,899 (लगभग 33,400 रुपये) है। जबकि फोन के 12 जीबी रैम + 256 जीबी स्टोरेज मॉडल की कीमत CNY 3,199 (लगभग 36,900 रुपये) है। फोन में सूटकेस एप्रिकॉट और सूटकेस ग्रे कलर ऑप्शन पेश किए गए हैं।
 
वहीं, दूसरी ओर Realme GT Master Edition फोन के 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज मॉडल की कीमत CNY 2,399 (लगभग 27,700 रुपये) है। जबकि फोन के 8 जीबी रैम + 256 जीबी स्टोरेज मॉडल की कीमत CNY 2,599 (लगभग 30,000 रुपये) है। फोन में डॉन और स्नो माउंटेन कलर ऑप्शन पेश किए गए हैं।

Realme GT Master सीरीज़ की प्री-बुकिंग चीन में शुरू हो चुकी है, जबकि सेल 29 जुलाई से शुरू होगी। फिलहाल फोन की अंतरराष्ट्रीय उपलब्धता संबंधी जानकारी नहीं दी गई है।
Advertisement
 

Realme GT Master Explorer Edition specifications

Realme GT Master Explorer Edition फोन Android 11 आधारित Realme UI 2.0 पर काम करता है। इसमें 6.55 इंच फुल-एचडी+ सुपर एमोलेड डिस्प्ले के साथ 120 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट और 480Hz टच सैम्पलिंग रेट मिलता है। फोन में 1,100  अधिकतम ब्राइटनेस के साथ डीसी डायमिंग और 100 प्रतिशत DCI-P3 कलर स्पेस कवरेज दी गई है। यह फोन, क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 870 प्रोसेसर से लैस है, जिसके साथ 12 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज मौजूद है।

फोटोग्राफी के लिए रियलमी जीटी मास्टर एक्सप्लोरल एडिशन फोन ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप के साथ आया है, जिसमें 50 मेगापिक्सल का Sony IMX766 प्राइमरी कैमरा, 16 मेगापिक्सल Sony IMX481 सेंसर के साथ अल्ट्रा-वाइड लेंस और मैक्रो शूटर शामिल है। सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 32 मेगापिक्सल का Sony IMX615 कैमरा मौजूद है।
Advertisement

फोन की बैटरी 4,500 एमएएच की है, इसके साथ 65 वॉट फास्ट चार्जिंग क्षमता मौजूद है। फोन में वेपर चैंबर कूलिंग, डॉल्बी एटमॉस के साथ डुअल स्पीकर और हाई-रेस ऑडियो सपोर्ट दिया गया है। बेहतर वाइब्रेशन और एनएफसी कनेक्टिविटी के लिए 4डी टैक्टाइल इंजन है। फोन 8mm मोटा है और इसका भार 183 ग्राम है।
 

Realme GT Master Edition specifications

Realme GT Master Edition फोन Android 11 आधारित Realme UI 2.0 पर काम करता है। इसमें 6.43 इंच फुल-एचडी+ सुपर एमोलेड डिस्प्ले के साथ 120 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट और 360Hz टच सैम्पलिंग डीसी डायमिंग और 100 प्रतिशत DCI-P3 कलर स्पेस कवरेज दी गई है। यह फोन, क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 778 प्रोसेसर से लैस है, जिसके साथ 8 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज मौजूद है।
Advertisement

फोटोग्राफी के लिए रियलमी जीटी मास्टर एडिशन फोन ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप के साथ आया है, जिसमें 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड लेंस और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो शूटर शामिल है। सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 32 मेगापिक्सल का कैमरा मौजूद है।

फोन की बैटरी 4,300 एमएएच की है, इसके साथ 65 वॉट फास्ट चार्जिंग क्षमता मिलती है। इस फोन में भी वेपर चैंबर कूलिंग टेक्नोलॉजी मौजूद है।
Advertisement
 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.55 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 870

फ्रंट कैमरा

हां

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 16-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4500 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 11

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
 
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Unique design
  • Quality 120Hz display
  • Good battery life and fast charging
  • 3.5mm headphone jack
  • Bad
  • No stereo speakers
  • No IP rating
  • Average low-light camera performance
  • Too many preloaded apps
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.43 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 778जी

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

64-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4300 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 11

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  2. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  5. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  6. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹28 हजार एमआरपी का Samsung टैबलेट ₹18 हजार में! 7040mAh बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹28 हजार एमआरपी का Samsung टैबलेट ₹18 हजार में! 7040mAh बैटरी
  2. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  3. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  6. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  7. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  8. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  9. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  10. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.