Realme GT 7 में मिलेगी 120W फास्ट चार्जिंग! नई लिस्टिंग में खुलासा

फोन में 6.78 इंच का AMOLED डिस्प्ले मिल सकता है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 19 जनवरी 2025 17:04 IST
ख़ास बातें
  • फोन में 120W तक फास्ट चार्जिंग देखने को मिल सकती है।
  • फोन में 6.78 इंच का AMOLED डिस्प्ले मिल सकता है।
  • फोन 50MP + 8MP डुअल कैमरा से लैस हो सकता है।

Realme GT 7 Pro (फोटो में) का बेस वेरिएंट होगा अकमिंग फोन

Realme GT 7 Pro फोन को कंपनी ने कुछ समय पहले लॉन्च किया था। फोन Snapdragon 8 Elite चिपसेट के साथ आने वाला सबसे सस्ता फ्लैगशिप कहा गया था। अब सीरीज का कथित बेस वेरिएंट Realme GT 7 भी कई लीक्स में सामने आ रहा है। Realme GT 7 को इससे पहले TENAA पर स्पॉट किया जा चुका है। अब इस फोन को चीन के एक और महत्वपूर्ण सर्टीफिकेशन में देखा गया है। 

Realme GT 7 को लेकर लगातार लीक्स सामने आ रहे हैं। अब फोन को चीन के 3C सर्टीफिकेशन में देखा गया है। इसका मॉडल नम्बर यहां RMX5090 मेंशन (via) किया गया है। डिवाइस का VCBOACH चार्जिंग एडेप्टर भी यहां लिस्ट किया गया है। इसमें अधिकतम आउटपुट 11VDC 11A बताई गई है। यानी फोन में 120W तक फास्ट चार्जिंग देखने को मिल सकती है। 

3C सर्टीफिकेशन में फोन के अंदर 5G कनेक्टिविटी का भी खुलासा होता है। वहीं, प्रोसेसर बैटरी, डिजाइन और कैमरा आदि के बारे में यहां से कोई जानकारी नहीं मिलती है। लेकिन फोन को TENAA लिस्टिंग में भी स्पॉट किया जा चुका है जहां से इसके कुछ स्पेसिफिकेशंस सामने आ चुके हैं। 

Realme GT 7 फोन में 6.78 इंच का AMOLED डिस्प्ले होगा जिसमें 1.5K रिजॉल्यूशन होगा। यह 2780 x 1264 पिक्सल रिजॉल्यूशन के साथ आ सकता है। फोन में ऑक्टाकोर चिपसेट दिया गया है। इसमें 4.3GHz की क्लॉक स्पीड है। फोन Snapdragon 8 Elite SoC से लैस हो सकता है। फोन में 8 जीबी रैम, 12 जीबी रैम, 16 जीबी रैम, या 24 जीबी रैम तक वेरिएंट्स आ सकते हैं। वहीं, स्टोरेज के लिए इसमें 128 जीबी, 256 जीबी, 512 जीबी, और 1TB का स्पेस ऑप्शन मिल सकता है। 

रियर में यह फोन 50MP + 8MP डुअल कैमरा से लैस हो सकता है। फ्रंट में इसमें 16MP कैमरा दिया जा सकता है। पावर के लिए फोन में 6310mAh की बैटरी आ सकती है। फोन में अन्य फीचर्स जैसे ब्लूटूथ, इनफ्रारेड, इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर भी आ सकता है।
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Poco C81 Pro लॉन्च हुआ ग्लोबल मार्केट्स में, 6000mAh बैटरी, 120Hz डिस्प्ले से लैस
  2. 25 हजार रुपये सस्ता मिल रहा 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला Samsung का फ्लैगशिप फोन, देखें डील
  3. 48 घंटे चलने वाले ईयरफोन Ugreen HiTune S6 Pro हुए लॉन्च, जानें कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. 25 हजार रुपये सस्ता मिल रहा 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला Samsung का फ्लैगशिप फोन, देखें डील
  2. Tecno Pova 8 vs Motorola Edge 70 Fusion vs Vivo Y400 5G: फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस में तुलना, जानें कौन है बेस्ट
  3. 48 घंटे चलने वाले ईयरफोन Ugreen HiTune S6 Pro हुए लॉन्च, जानें कीमत
  4. Lenovo Aurora GH15 गेमिंग हेडफोन लॉन्च हुए 1000mAh बैटरी, RGB लाइटिंग के साथ, जानें कीमत
  5. Poco C81 Pro लॉन्च हुआ ग्लोबल मार्केट्स में, 6000mAh बैटरी, 120Hz डिस्प्ले से लैस
  6. NEET UG Re-exam: Telegram पर बैन के बीच NEET UG का री-एग्जाम आज! 20 लाख स्टूडेंट्स के भविष्य की परीक्षा
  7. 10000mAh बैटरी वाला 20W पावरबैंक Portronics Aero 10 हुआ लॉन्च, जानें कीमत
  8. 30 दिन बैटरी वाली Amazfit लेटेस्ट स्मार्टवॉच लॉन्च, AMOLED डिस्प्ले से लैस, जानें कीमत
  9. 5 हजार से सस्ता खरीदें Oppo का 7000mAh बैटरी वाला फोन! आया धमाकेदार डिस्काउंट
  10. Royal Enfield ने शुरू की Flying Flea C6 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल की डिलीवरी, जानें प्राइस, रेंज
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.