7000mAh की बड़ी बैटरी और 120W फास्ट चार्जिंग के साथ आएगी Realme GT 7 सीरीज, 27 मई को होगी लॉन्च

दोनों फोन हाल ही में Geekbench पर भी नजर आए थे। लीक्स के मुताबिक, GT 7 में MediaTek का नया Dimensity 9400e चिपसेट देखने को मिल सकता है, जबकि GT 7T में Dimensity 8400 चिप हो सकता है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 12 मई 2025 16:58 IST
ख़ास बातें
  • GT 7 और GT 7T में 7000mAh की बड़ी बैटरी होगी
  • 120W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी बैटरी
  • GT 7 में MediaTek का नया Dimensity 9400e चिपसेट मिल सकता है

ऊपर तस्वीर में Reamle GT 7

Photo Credit: Realme

Realme एक बार फिर अपने फ्लैगशिप "किलर" स्मार्टफोन्स के साथ मार्केट में हलचल मचाने को तैयार है। कंपनी ने कन्फर्म किया है कि 27 मई को Realme GT 7 और GT 7T को ग्लोबली लॉन्च किया जाएगा। इन दोनों फोन्स को खासतौर पर हाई परफॉर्मेंस और कॉम्पिटिटिव प्राइसिंग के लिए डिजाइन किया गया है। ब्रांड ने अब डिवाइसेज को टीज करना शुरू कर दिया है, जिनके जरिए इनके कुछ मुख्य स्पेसिफिकेशन्स का पता चला है।

Realme अपने ऑफिशियल हैंडल्स पर अपकमिंग Realme GT 7 सीरीज को लगातार टीज कर रही है। डिजाइन की झलक पहले ही सामने आ चुकी थी, लेकिन अब ब्रांड ने इन फोन्स की बैटरी और चार्जिंग कैपेसिटी से जुड़ी डिटेल्स भी ऑफिशियली शेयर की हैं। नए पोस्टर्स के मुताबिक, GT 7 और GT 7T में 7000mAh की बड़ी बैटरी होगी, जो 120W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी।

परफॉर्मेंस की बात करें तो दोनों फोन हाल ही में Geekbench पर भी नजर आए थे। लीक्स के मुताबिक, GT 7 में MediaTek का नया Dimensity 9400e चिपसेट देखने को मिल सकता है, जबकि GT 7T में Dimensity 8400 चिप हो सकता है। इससे साफ है कि दोनों डिवाइसेज को गेमिंग और मल्टीटास्किंग के लिहाज से काफी पावरफुल बनाया गया है।

डिस्प्ले भी इस सीरीज का एक मजबूत पहलू हो सकता है। रिपोर्ट्स बताती हैं कि दोनों फोन में 6.78 इंच का फ्लैट OLED पैनल मिलेगा, जो 1.5K रिजॉल्यूशन, 120Hz रिफ्रेश रेट और अंडर-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर के साथ आएगा। साथ ही, फोन में 12GB तक की रैम और 512GB तक का स्टोरेज ऑप्शन भी मिलेगा।
Advertisement

GT 7 में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप हो सकता है, जिसमें 50MP OIS मेन लेंस, 8MP अल्ट्रा-वाइड और 50MP टेलीफोटो सेंसर शामिल होगा। वहीं, GT 7T में डुअल रियर कैमरा सेटअप हो सकता है, 50MP + 8MP सेंसर। दोनों में 16MP का फ्रंट कैमरा मिल सकता है। Realme के इन फोन्स में Android 15 बेस्ड Realme UI 6 मिलने की उम्मीद है।
Advertisement

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
  2. OnePlus Ace 7 सीरीज में हो सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  3. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
  4. Oppo Find X10 Pro Max जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  5. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: iPhone 16 पर धांसू डील, ₹18 हजार सस्ता मिलेगा फोन!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Festival Sale में फ्लैगशिप धमाका! Samsung Galaxy S25 Ultra पर ₹45 हजार की बचत
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: iPhone 16 पर धांसू डील, ₹18 हजार सस्ता मिलेगा फोन!
  3. OnePlus Ace 7 सीरीज में हो सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  4. दुनिया के सबसे रईस शख्स Elon Musk दोबारा बने ट्रिलिनेयर, Tesla, SpaceX के शेयर्स में तेजी का असर
  5. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
  6. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
  7. ₹19 हजार से ज्यादा सस्ता होगा iPhone 17, Flipkart की दिवाली सेल में क्या है खास डील
  8. 23K सस्ता मिलेगा Samsung Galaxy S25 5G, Flipkart Big Billion Days Sale में क्या है डील
  9. India vs West Indies: कब और कहां देखें पहला T-20 मैच, यहां होगी लाइव स्ट्रीमिंग
  10. Oppo Find X10 Pro Max जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.