Realme GT 6 के कैमरा सैंपल हुए लॉन्च से पहले जारी, जानें सबकुछ

Realme GT 6 के रियर में f/1.88 अपर्चर और OIS सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल Sony IMX890 फ्लैगशिप प्राइमरी  कैमरा है।

Realme GT 6 के कैमरा सैंपल हुए लॉन्च से पहले जारी, जानें सबकुछ

Photo Credit: Realme

Realme GT 6 के रियर में 50 मेगापिक्सल का कैमरा होगा।

ख़ास बातें
  • Realme GT 6 के रियर में OIS सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल कैमरा होगा।
  • Realme GT 6 में ऑक्टा कोर Snapdragon 8 Gen 3 प्रोसेसर दिया जाएगा।
  • Realme GT 6 में 120W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,500mAh की बैटरी है।
विज्ञापन
Realme 9 जुलाई को चीन में Realme GT 6 को पेश करने वाला है। स्मार्टफोन पहले ही TENAA लिस्टिंग में नजर आ चुका है, जहां 50 मेगापिक्सल और 8 मेगापिक्सल ड्यूल कैमरा सेटअप का पता चला है। लॉन्च से पहले कंपनी के वाइस प्रेसिडेंट और ग्लोबल मार्केटिंग प्रेसिडेंट जू क्यूई ने GT 6 के कैमरा सैंपल शेयर किए, जिससे यह पता चल सके कि यह किस प्रकार का फोटोग्राफी अनुभव प्रदान करेगा। आइए Realme GT 6 के बारे में विस्तार से जानते हैं।


Realme GT 6 Specifications


कैमरा सेटअप की बात करें तो Realme GT 6 के रियर में f/1.88 अपर्चर और OIS सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल Sony IMX890 फ्लैगशिप प्राइमरी  कैमरा है। जू क्यूई के अनुसार, इस हाई क्वालिटी वाले लेंस, एडवांस एल्गोरिदम और ओआईएस कॉम्बिनेशन के साथ कैमरे से कठिन कंडीशन में भी क्लियर और डिटेल वाली फोटो कैप्चर की जा सकती हैं। पोस्ट में GT 6 के कुछ कैमरा सैंपल नजर आए हैं। उन्होंने GT 6 के अल्ट्रावाइड और फ्रंट-फेसिंग कैमरे के बारे में कुछ भी नहीं बताया। TENAA सर्टिफिकेशन से रियर में 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा के साथ 8 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड लेंस मिलने की पुष्टि हुई है। वहीं स्मार्टफोन के फ्रंट में 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा होगा।

अन्य रिपोर्ट्स से पता चला है कि Realme GT में दुनिया की पहली BOE S1+ फ्लैट डिस्प्ले है, जो नेचुरल ग्रेस्केल ट्रांजिशन, बेहतर टच एक्यूरेसी, लो लाइट में समान परफॉर्मेंस और एक्यूरेट कलर रिप्रोडक्शन प्रदान करती है। इसके अलावा इसमें ग्रीन फील्ड एआई आई प्रोटेक्शन और एक यूनिक एक्टिव आई फेटिग पता लगाने वाला फंक्शन शामिल है, जो बेहतर व्यूइंग एक्सपीरियंस के लिए यूजर्स के फेटिग लेवल के आधार पर सेटिंग्स को इंटेलीजेंटली एडजेस्ट करता है।

Realme GT 6 में Snapdragon 8 Gen 3 प्रोसेसर है। वहीं इसमें 120W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,500mAh की बैटरी है। इसमें 24GB तक LPDDR5x RAM और 1TB तक UFS 4.0 स्टोरेज मिल सकती है। यह स्मार्टफोन एक स्काई कम्युनिकेशन सिस्टम का भी सपोर्ट करता है, जिसमें 5.5G नेटवर्क और वाई-फाई 7 प्रोटोकॉल के लिए सपोर्ट शामिल है। मेटल मिडिल फ्रेम से लैस स्मार्टफोन की लंबाई 162.02 मिमी, चौड़ाई 76.07 मिमी, मोटाई 8.43 मिमी और वजन 206.7 ग्राम है।

  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Reliable performance for everyday and heavy use
  • Bright curved AMOLED screen
  • Good primary and telephoto cameras
  • Long lasting battery, fast charging
  • Industry-standard software support window
  • Has an IP54 rating
  • कमियां
  • Underwhelming ultra-wide angle camera
  • Preloaded third-party apps (Can be uninstalled)
  • Rear panel attracts a lot of fingerprints and smudges
डिस्प्ले6.78 इंच
फ्रंट कैमरा32-मेगापिक्सल
रियर कैमरा50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल
रैम8 जीबी
स्टोरेज256 जीबी
बैटरी क्षमता5500 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 14
रिज़ॉल्यूशन1264x2780 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Redmi सस्ते में ला रही नई स्मार्टवॉच, 1200 निट्स AMOLED डिस्प्ले, IP68 रेटिंग, ग्लोबल लॉन्च जल्द
  2. Philips लेकर आया अपना नया फोन S7221 5G, 64MP कैमरा, 5700mAh बैटरी जैसे फीचर्स से लैस, जानें कीमत
  3. घीमे लैपटॉप-PC को फास्ट बना देगा JioPC, बिना नया कंप्यूटर खरीदे मिलेगी 16GB RAM और 1TB स्टोरेज
  4. अगर गुम गया है TV रिमोट, तो न हों परेशान, ऐसे अपने एंड्रॉयड फोन को बना सकते हैं रिमोट
  5. Vivo T5 5G भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल कैमरा, 7050mAh बैटरी के साथ गजब फीचर्स से लैस, जानें सबकुछ
  6. हैंडहेल्ड गेमिंग का सीन पलटने आ रहा भारतीय स्टार्टअप ARC! Qualcomm से मिलाया हाथ, जल्द आएगा X1 डिवाइस
  7. AI से रोज बात करते हैं? कहीं आप भी तो नहीं बन रहे रोबोट, नई रिसर्च उड़ा देगी होश!
  8. Instagram पर AI Profile वालों के लिए बुरी खबर, Meta ने बदले नियम, रीच पर हो सकता है असर!
  9. URBN के इस नए 25,000mAh Power Bank में मिलेगा 100W आउटपुट, एक साथ फास्ट चार्ज होंगे कई फोन; जानें कीमत
  10. ₹18,999 में लॉन्च हुए थे, अब ₹34,999 तक पहुंची कीमत; प्राइस हाइक लिस्ट में Vivo T5x 5G और iQOO Z11x 5G की एंट्री
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »