Realme GT 5G, Realme GT Master Edition Phones, Realme Book Slim भारत में 18 अगस्त को होंगे लॉन्च

रियलमी बुक स्लिम मॉडल को लेकर कहा जा रहा है कि इसकी कीमत 55,000 रुपये से ज्यादा होगी, लेकिन पुरानी लीक में सामने आया था कि रेगुलर रियलमी बुक की शुरुआती कीमत 40,000 रुपये होगी। खैस, कीमत, स्पेसिफिकेशन और उपलब्धता की जानकारी लॉन्च के साथ साफ हो जाएगी।

विज्ञापन
Vineet Washington, अपडेटेड: 11 अगस्त 2021 13:48 IST
ख़ास बातें
  • Realme GT सीरीज़ की कीमत फिलहाल सामने नहीं आई है
  • कंपनी के सोशल मीडिया चैनल्स पर होगा इवेंट का लाइवस्ट्रीम
  • रियलमी और फ्लिपकार्ट पर लॉन्च इवेंट पेज हो गया है लाइव
Realme GT 5G, Realme GT Master Edition स्मार्टफोन और Realme Book Slim को भारत में 18 अगस्त को लॉन्च किया जाएगा और कंपनी ने इस वर्चुअल लॉन्च इवेंट की टाइमिंग से भी पर्दा उठा दिया है। रियलमी जीटी सीरीज़ और रियलमी बुक स्लिम को भारत में 18 अगस्त को दोपहर 12.30 बजे लॉन्च किया जाएगा। रियलमी जीटी सीरीज़ में Realme GT 5G, Realme GT Explorer Master Edition और प्रतीत होता है कि Realme GT Master Edition भी लॉन्च किया जा सकता है। रियलमी बुक स्लिम कंपनी का पहला लैपटॉप होने वाला है।

Realme ने अपनी वेबसाइट पर इवेंट को समर्पित एक पेज लाइव कर दिया है और Flipkart पेज भी लाइव हो चुका है, जिससे कंफर्म होता है कि Realme GT सीरीज़ भारत में अगले हफ्ते दोपहर 12.30 बजे लॉन्च की जाएगी। इस तारीख की पुष्टि इससे पहले कंपनी के सीईओ माधव सेठ ने अपने लेटेस्ट Ask Madhav एपिसोड में की थी। उस वक्त माना जा रहा था कि रियलमी जीटी मास्टर एडिशन सीरीज़ का एक फोन भारत आएगा, लेकिन अब प्रतीत हो रहा है कि Realme GT Explorer Master Edition और Realme GT Master Edition दोनों ही फोन को भारत में पेश किया जाएगा।

आपको बता दें, Realme GT 5G स्मार्टफोन को मार्च महीने में चीन में लॉन्च किया गया था, वहीं ग्लोबली यह फोन जून में लॉन्च किया गया। Realme GT Master Edition फोन जुलाई महीने में चीन में पेश हुआ।

रियलमी ने कंफर्म किया है कि वह भारत में Realme Book Slim को इसी लॉन्च इवेंट में पेश करेंगे, यह कंपनी का पहला लैपटॉप होगा। इस इवेंट का लाइवस्ट्रीम कंपनी के यूट्यूब चैनल और फेसबुक पेज पर किया जाएगा। रियलमी बुक स्लिम का मोनिकर हाल ही में कंपनी द्वारा टीज़ किया गया था। हालांकि, फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि रियलमी बुक का स्टैंडर्ड वर्ज़न इसके साथ पेश किया जाएगा या नहीं। दिलचस्प बात यह भी है कि कंपनी रियलमी बुक को चीन में भी इसी दिन लॉन्च करने की योजना बना रही है।

रियलमी बुक स्लिम मॉडल को लेकर कहा जा रहा है कि इसकी कीमत 55,000 रुपये से ज्यादा होगी, लेकिन पुरानी लीक में सामने आया था कि रेगुलर रियलमी बुक की शुरुआती कीमत 40,000 रुपये होगी। खैस, कीमत, स्पेसिफिकेशन और उपलब्धता की जानकारी लॉन्च के साथ साफ हो जाएगी।
 
 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Crisp Super AMOLED display
  • 3.5mm headphone jack
  • Clear stereo speakers
  • Excellent battery life
  • Fast charging
  • Bad
  • Several preloaded apps
  • No IP rating
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.43 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 888

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

64-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

4500 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 11

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.55 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 870

फ्रंट कैमरा

हां

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 16-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4500 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 11

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
 
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Unique design
  • Quality 120Hz display
  • Good battery life and fast charging
  • 3.5mm headphone jack
  • Bad
  • No stereo speakers
  • No IP rating
  • Average low-light camera performance
  • Too many preloaded apps
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.43 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 778जी

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

64-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4300 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 11

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Light and convenient to carry
  • High-resolution 14-inch 3:2 display
  • Adequate battery life
  • Good value for money
  • Bad
  • Slower ports, RAM, SSD on Core i3 variant
  • Gets quite hot when stressed
  • Keyboard layout and functionality quirks
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले साइज

14.00-inch

डिस्प्ले रेज़ल्यूशन

2160x1440 पिक्सल

प्रोसेसर

कोर आई3

रैम

8 जीबी

ओएस

Windows 10

एसएसडी

256GB

वज़न

1.38 किलो
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Prime Day सेल में OnePlus 15R, OnePlus 13, OnePlus 13s जैसे फोन हुए 18 हजार तक सस्ते!
  2. iPhone Air 2 में दिखा खूबसूरत नया कलर, 48MP डुअल कैमरा से हो सकता है लैस
  3. 6 हजार सस्ता खरीदें Vivo का 50MP 3 कैमरा वाला फोन! जबरदस्त ऑफर
  4. ₹27000 सस्ता मिल रहा Samsung Galaxy S25 5G, Flipkart Goat Sale में आया धांसू ऑफर
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Goat Sale में ₹20000 सस्ता मिल रहा iPhone 17 Pro Max, ऐसे खरीदें
  2. Amazon Prime Day सेल में Samsung Galaxy S25 Ultra, Galaxy M47, Galaxy A56 जैसे फोन 25 हजार तक सस्ते!
  3. Oppo Reno 16c 5G vs Samsung Galaxy A57 5G vs OnePlus 15R: ₹60,000 में कौन सा है बेस्ट?
  4. ₹27000 सस्ता मिल रहा Samsung Galaxy S25 5G, Flipkart Goat Sale में आया धांसू ऑफर
  5. ₹30000 में आने वाले स्मार्टफोन Amazon Prime Day Sale में हुए जबरदस्त सस्ते, देखें बेस्ट डील
  6. 6 हजार सस्ता खरीदें Vivo का 50MP 3 कैमरा वाला फोन! जबरदस्त ऑफर
  7. फिल्मों की पायरेसी पर सरकार ने दिया Telegram को नोटिस
  8. iPhone Air 2 में दिखा खूबसूरत नया कलर, 48MP डुअल कैमरा से हो सकता है लैस
  9. Amazon Prime Day सेल में OnePlus 15R, OnePlus 13, OnePlus 13s जैसे फोन हुए 18 हजार तक सस्ते!
  10. भारत में लॉन्च हुई Revolt RVX इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल, जानें प्राइस, रेंज
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.