12 घंटे तक की बैटरी लाइफ के साथ Realme Book Enhanced Edition लैपटॉप लॉन्च, जानें प्राइस...

Realme Book Enhanced Edition की कीमत चीन में CNY 4,699 (लगभग 55,000 रुपये) है, जिसमें लैपटॉप का 12 जीबी रैम और 512 जीबी स्टोरेज विकल्प मिलता है। इस लैपटॉप में दो कलर ऑप्शन खरीद के लिए उपलब्ध होंगे वो हैं स्काई ब्लू और आइलैंड ग्रे।

12 घंटे तक की बैटरी लाइफ के साथ Realme Book Enhanced Edition लैपटॉप लॉन्च, जानें प्राइस...
ख़ास बातें
  • Realme Book Enhanced Edition में सिंगल कॉन्फिग्रेशन मिलता है
  • Windows 11 पर काम करता है रियलमी बुक एन्हैंस्ड एडिशन
  • लैपटॉप में 54Wh की बैटरी दी गई है
विज्ञापन
Realme Book Enhanced Edition को चीन में मंगलवार को लॉन्च कर दिया गया है। जैसे कि नाम से समझ आता है नया लैपटॉप पिछले साल लॉन्च हुए Realme Book Slim का सक्सेसर है, जो कि कुछ अपग्रेड्स के साथ आया है। इस लैपटॉप में पहले की तरह 2K डिस्प्ले मौजूद है, लेकिन यह 11th Gen Intel Core H सीरीज़ प्रोसेसर से लैस है। रियलमी बुक एन्हैंस्ड एडिशन में 14.9mm पतला एल्यूमीनियम धातू फ्रेम और VC लिक्विड कूलिंग सिस्टम मौजूद है। लैपटॉप में दो कलर ऑप्शन मिलते हैं और इसमें 16 जीबी रैम और 512 जीबी स्टोरेज मौजूद है।
 

Realme Book Enhanced Edition price and availability

Realme Book Enhanced Edition की कीमत चीन में CNY 4,699 (लगभग 55,000 रुपये) है, जिसमें लैपटॉप का 12 जीबी रैम और 512 जीबी स्टोरेज विकल्प मिलता है।  इस लैपटॉप में दो कलर ऑप्शन खरीद के लिए उपलब्ध होंगे वो हैं स्काई ब्लू और आइलैंड ग्रे। प्री-बुकिंग चीन में शुरू कर दी गई है, जबकि इसकी सेल 7 जनवरी से शुरू होगी।

Realme इस लैपटॉप पर दो साल की वॉरंटी दे रही है, जिसमें एक साल की बैटरी वॉरंटी मौजूद है। फिलहाल रियलमी बुक लैपटॉप के भारत लॉन्च को लेकर किसी प्रकार की जानकारी नहीं मिली है।

याद दिला दें, Realme Book Slim को भारत में पिछले साल अगस्त महीने में लॉन्च किया गया था, जिसकी कीमत Intel Core i3 प्रोसेसर, 8 जीबी रैम व 256 जीबी स्टोरेज के लिए 46,999 रुपये थी। वहीं, इसका Intel Core i5 प्रोसेसर, 8 जीबी रैम व 512 जीबी स्टोरेज वेरिएंट 59,999 रुपये में आता है।
 

Realme Book Enhanced Edition features, specifications

Realme Book Enhanced Edition विंडो 11 पर काम करता है। इसमें 14 इंच (2,160x1,440 पिक्सल) 2K आईपीएस डिस्प्ले दिया गया है, जिसका आस्पेक्ट रेशियो 3:2 और 100 प्रतिशत sRGB कलर गामुट है। इसकी अधिकतम ब्राइटनेस 400 निट्स है और इसमें 170 डिग्री व्यूविंग एंगल मिलता है। इसमें 90 प्रतिशत स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो मौजूद है।

यह लैपटॉप 11th Gen Intel Core i5-11320H CPU से लैस है, जो कि Intel Sharp X ग्राफिक्स, 16 जीबी LPDDR4x डुअल-चैनल रैम और 512 जीबी PCIe SSD स्टोरेज से लैस है।

लैपटॉप में VC लिक्विड कूलिंग सिस्टम दिया गया है। रियलमी बुक एन्हैंस्ड एडिशन में डीटीएस ऑडियो टेक्नोलॉजी से लैस दो Harman स्पीकर दिए गए हैं। इसके अलावा, लैपटॉप में दो माइक्रोफोन भी मौजूद हैं, जो एक noise-reducing algorithm से लैस आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) का इस्तेमाल करते हैं। इस लैपटॉप का वेबकैम 720p HD वीडियो कॉल को सपोर्ट करता है। इसके अलावा, इसमें backlit कीबोर्ड और टू-इन-वन फिंगरप्रिंट-पावर बटन मौजूद है।

कनेक्टिविटी विकल्प की बात करें, तो रियलमी बुक एन्हैंस्ड एडिशन में वाई-फाई 6, ब्लूटूथ वी5.2, यूएसबी 3.2 Gen 2 टाइप-सी पोर्ट, यूएसबी 3.1 Gen 1 टाइप-ए पोर्ट, 4 थंडरबोल्ट पोर्ट और 3.5mm जैक शामिल है।

लैपटॉप में 54Wh की बैटरी दी गई है, जिसके साथ 12 घंटे तक की बैटरी प्राप्त होती है। इसके साथ 65 वॉट सुपर फास्ट चार्ज सपोर्ट मौजूद है। फास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी 30 मिनट में लैपटॉप को 50 प्रतिशत चार्ज कर देता है।

लैपटॉप 14.9mm मोटा और 1.47 किलोग्राम भारी है।

 
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले साइज14.00-inch
डिस्प्ले रेज़ल्यूशन2160x1440 पिक्सल
प्रोसेसरकोर आई5
रैम16 जीबी
ओएसWindows 11
एसएसडी512GB
वज़न1.47 किलो
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Light and convenient to carry
  • High-resolution 14-inch 3:2 display
  • Adequate battery life
  • Good value for money
  • कमियां
  • Slower ports, RAM, SSD on Core i3 variant
  • Gets quite hot when stressed
  • Keyboard layout and functionality quirks
डिस्प्ले साइज14.00-inch
डिस्प्ले रेज़ल्यूशन2160x1440 पिक्सल
प्रोसेसरकोर आई3
रैम8 जीबी
ओएसWindows 10
एसएसडी256GB
वज़न1.38 किलो
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नित्या पी नायर

नित्या पी नायर को डिज़िटल पत्रकारिता में पांच साल से अधिक का ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. बच्चों की हर एक्टिविटी पर नजर रखेगा JioShield, ₹1 हजार में 1 साल की सर्विस और वापस मिलेंगे ₹1,000 के वाउचर
  2. 200MP कैमरा वाला फोन लेना है? हर बजट में ये हैं 2026 के टॉप ऑप्शंस
  3. HMD 106 Pure लेटेस्ट फीचर फोन हुआ पेश, 1,000mAh बैटरी, कीमत ₹1,100 के करीब!
  4. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  5. ₹2508 डिस्काउंट पर मिल रहा Vivo Y सीरीज फोन! 50MP कैमरा, 5500mAh है बैटरी
  6. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  7. Nothing Phone (4a) और Phone (4b) के नए बेस वेरिएंट्स भारत में हुए लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  8. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  9. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: सेल से पहले ही ₹4 हजार सस्ता मिल रहा है 7000mAh बैटरी वाला Oppo F33 5G
  10. Oppo Find X10 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  11. Oppo Reno 16T हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6700mAh बैटरी के साथ मिलेगा 120Hz AMOLED डिस्प्ले
  12. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  13. OnePlus Pad 2 Amazon सेल में सबसे सस्ता! ₹11000 का डिस्काउंट, 9510mAh बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. 1 स्पीकर में 3 के मजे! Portronics ने भारत में लॉन्च किया AuraTrio, देगा 90W साउंड
  2. HMD 106 Pure लेटेस्ट फीचर फोन हुआ पेश, 1,000mAh बैटरी, कीमत ₹1,100 के करीब!
  3. ₹2508 डिस्काउंट पर मिल रहा Vivo Y सीरीज फोन! 50MP कैमरा, 5500mAh है बैटरी
  4. Apple की iPhone 18 Pro सीरीज को इस देश में जोरदार रिस्पॉन्स, 13 लाख यूनिट्स से ज्यादा की सेल्स
  5. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  6. Xiaomi 18 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 7,200mAh हो सकती है बैटरी
  7. HONOR Magic9: दो 200 मेगापिक्सल कैमरे और 8000mAh की विशाल बैटरी, कितनी है कीमत
  8. Oppo Find X10 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  9. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  10. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »