Realme GT 5 Pro की पहली सेल, सिर्फ 5 मिनट में बनाया रिकॉर्ड, जानें सबकुछ

Realme GT 5 Pro में 6.78 इंच की BOE OLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका 144Hz रिफ्रेश रेट, 2160Hz टच सैंपलिंग रेट और 1600 निट्स तक ब्राइटनेस है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 14 दिसंबर 2023 12:16 IST
ख़ास बातें
  • Realme GT 5 Pro में 6.78 इंच की BOE OLED डिस्प्ले दी गई है।
  • Realme GT 5 Pro के रियर में 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा है।
  • Realme GT 5 Pro में Qualcomm Snapdragon 8 Gen 3 SoC शामिल है।

Realme GT 5 Pro में 6.78 इंच की डिस्प्ले दी गई है।

Photo Credit: Realme

Realme ने हाल ही में Realme GT 5 Pro चीनी बाजार में 7 दिसंबर को लॉन्च किया था, जिसकी पहली सेल आज सुबह 10 बजे चीन में शुरू हुई। बिक्री के लिए उपलब्ध होने के तुरंत बाद Realme ने कंफर्म किया कि Realme GT 5 Pro ने 2023 में सिर्फ 5 मिनट के अंदर सभी नए Realme प्रोडक्ट्स की पहली सेल के रिकॉर्ड को पार करके एक नया रिकॉर्ड बनाया। आपको बता दें कि, इसकी पहली सेल पहले तीन महीनों के दौरान Realme GT 2 Pro की कुल सेल से आगे निकल गई


Realme GT 5 Pro की कीमत


Realme GT 5 Pro के 12GB + 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 3,399 Yuan (लगभग 39,921 रुपये) है। वहीं 16GB + 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 3,699 Yuan (लगभग 43,339 रुपये) है। 16GB + 512GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 3,999 Yuan (लगभग 46,922 रुपये) है। और 16GB + 1TB वेरिएंट की कीमत 4,299 Yuan (लगभग 50,423 रुपये) है। यह फोन ब्लैक, व्हाइट और ऑरेंज कलर ऑप्शन में खरीदा जा सकता है। फोन जल्द ही ग्लोबल मार्केट में पेश किया जा सकता है।


Advertisement
Realme GT 5 Pro  के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस


Realme GT 5 Pro में 6.78 इंच की BOE OLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका 144Hz रिफ्रेश रेट, 2160Hz टच सैंपलिंग रेट और 1600 निट्स तक ब्राइटनेस है। इस फोन में Qualcomm Snapdragon 8 Gen 3 SoC शामिल है। स्टोरेज की बात करें तो इस फोन में 16GB LPDDR5X RAM और 1TB UFS 4.0 स्टोरेज है। इस फोन में 5,400mAh की बैटरी दी गई है जो कि 100W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है।

Realme GT 5 Pro के रियर में 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा, OIS सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का दूसरा कैमरा और 8 मेगापिक्सल का तीसरा कैमरा दिया गया है। वहीं इसके फ्रंट में 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। यह स्मार्टफोन Android 14 पर बेस्ड Realme UI 5.0 कस्टम स्किन पर काम करता है। कंपनी तीन साल के लिए एंड्रॉयड अपडेट और 4 साल के लिए सिक्योरिटी अपडेट का वादा करती है। अन्य फीचर्स में इन डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर, वीसी कूलिंग सिस्टम, USB 3.2 पोर्ट और AI सुपर एसिस्टेंट ऑनबोर्ड शामिल है।
 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.78 इंच

प्रोसेसर

स्नैपड्रैगन 8 जेन 3

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल

रैम

16 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

5400 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 14

रिज़ॉल्यूशन

1200x2780 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Samsung ने लॉन्च किया नया फोन Galaxy Quantum 7, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ, IP68 रेटिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. iPhone 17 दुनिया में सबसे ज्यादा बिकने वाला फोन, Samsung का Galaxy S26 Ultra रह गया इतना पीछे!
  2. Vivo Y31T 5G भारत में लॉन्च: 7,200mAh बैटरी, 50MP कैमरा और 256GB तक स्टोरेज के साथ इतनी है कीमत
  3. Raksha Bandhan 2026: ईयरफोन्स से लेकर मोबाइल केस तक, ₹1 हजार के अंदर ये 10 गिफ्ट बड़े काम के
  4. Sony लाई PlayStation Plus मेंबर्स के लिए शानदार 4 गेम फ्री! ऐसे करें क्लेम
  5. Realme C100i ने दी 6,500mAh बैटरी, 8 मेगापिक्सल कैमरा के साथ दस्तक, जानें क्या है खास
  6. नहीं थम रही मोबाइल की कीमतों में बढ़ोतरी! Realme ने 14 वेरिएंट के दाम ₹3,000 तक महंगे किए
  7. Lava Bold N4 Lite भारत में 5000mAh बैटरी, 8 मेगापिक्सल कैमरा के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  8. Acer ने भारत में लॉन्च किया ₹68 हजार का Swift Neo AI लैपटॉप, 32GB RAM के साथ मिलेगा 1TB SSD स्टोरेज
  9. 78 लाख छात्रों-शिक्षकों को फ्री मिलेगा हजारों रुपये वाला Adobe Express, इन 7 राज्यों से शुरू हुई पहल
  10. 50MP कैमरा वाले Poco M8x 5G की सेल शुरू, 7900mAh बैटरी के साथ गजब हैं फीचर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.