Realme GT 2 Pro की कीमत हुई लीक, लेटेस्ट प्रोसेसर और 108MP कैमरा से होगा लैस!

Realme GT 2 Pro स्मार्टफोन अगले साल की शुरुआत में लॉन्च किया जा सकता है और इसकी कीमत CNY 4,000 (लगभग 46,200 रुपये) हो सकती है। यह जानकारी टिप्सटर द्वारा सार्वजनिक की गई है।

Realme GT 2 Pro की कीमत हुई लीक, लेटेस्ट प्रोसेसर और 108MP कैमरा से होगा लैस!
ख़ास बातें
  • Realme GT 2 Pro में मिल सकता है 108 मेगापिक्सल का कैमरा
  • क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 888 प्रोसेसर से लैस हो सकता है रियलमी जीटी 2 प्रो
  • सेल्फी के लिए मिल सकता है 32 मेगापिक्सल का कैमरा
विज्ञापन
Realme GT 2 Pro स्मार्टफोन अगले साल की शुरुआत में लॉन्च किया जा सकता है और इसकी कीमत CNY 4,000 (लगभग 46,200 रुपये) हो सकती है। यह जानकारी टिप्सटर द्वारा सार्वजनिक की गई है। Realme GT फोन को ग्लोबली जून महीने में लॉन्च किया गया था। रियलमी जीटी 2 प्रो को लेकर माना जा रहा है कि यह फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 888 प्रोसेसर से लैस होगा और इसमें ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलेगा। साथ ही फोन का प्राइमरी कैमरा 108 मेगापिक्सल का होगा। पिछले महीने कथित स्मार्टफोन कंपनी की वेबसाइट के साथ-साथ IMEI लिस्टिंग पर स्पॉट किया गया था, जिससे इसके तुरंत लॉन्च का इशारा मिला था।
 

Realme GT 2 Pro price (expected)

Digital Chat Station के पोस्ट के अनुसार, Realme GT 2 Pro फोन की कीमत CNY 4,000 (लगभग 46,200 रुपये) होगी। टिप्सटर का दावा है कि Realme कंपनी इस फोन का स्पेशल वेरिएंट भी लॉन्च कर सकती है, जिसकी कीमत CNY 5,000 (लगभग 57,700 रुपये) होगी। फिलहाल, चीनी कंपनी द्वारा इस फोन से जुड़ी किसी प्रकार की जानकारी सार्वजनिक नहीं की गई है।

जैसे कि हमने बताया रियलमी जीटी 2 प्रो फोन कथित रूप से IMEI डेटाबेस पर स्पॉट किया गया था और यह रियलमी की आधिकारिक वेबसाइट पर भी लिस्ट था। 91Mobiles की रिपोर्ट का दावा है कि फोन का मॉडल नंबर RMX3301 होगा।
 

Realme GT 2 Pro specifications (expected)

91Mobiles की रिपोर्ट के अनुसार, Realme GT 2 Pro फोन में 6.51-इंच full-HD+ सुपर एमोलेड डिस्प्ले दिया जाएगा, जिसके साथ आस्पेक्ट रेशियो 20:9, हाई रिफ्रेश रेट और 404ppi पिक्सल डेंसिटी मिलेगी। इसके अलावा, फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 888 प्रोसेसर से लैस होगा, जिसके साथ 8 जीबी तक रैम व 128 जीबी स्टोरेज मौजूद होगा।

फोटोग्राफी के लिए फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया जाएगा, जिसका प्राइमरी कैमरा 108 मेगापिक्सल का होगा। इसके साथ 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 5 मेगापिक्सल का तीसरा कैमरा मिलेगा। सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए रियलमी जीटी 2 प्रो फोन में 32 मेगापिक्सल का कैमरा दिया जाएगा।

रियलमी जीटी 2 प्रो फोन एंड्रॉयड 12 आधारित Realme Ui 3 पर काम कर सकता है। फोन की बैटरी 5,000 एमएएच की होगी, जिसके साथ 65 वॉट फास्ट चार्जिंग मिल सकता है। Realme इसमें बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन के लिए इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दे सकती है। फोन में कनेक्टिविटी विकल्पों में यूएसबी टाइप-सी पोर्ट, 3.5mm पोर्ट, 5जी, एनएफसी, जीपीएस, ब्लूटूथ वी5.1 और वाई-फाई शामिल हो सकते हैं।

 
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Flagship-grade 2K display
  • Very good performance
  • Good battery life, rapid charging
  • Feature-rich OS, promised updates
  • Very good cameras
  • कमियां
  • Design could have been more distinctive
  • Gets very hot when stressed
  • No IP rating
  • No wireless charging
डिस्प्ले6.67 इंच
प्रोसेसरQualcomm Snapdragon 8 Gen 1
फ्रंट कैमरा32-मेगापिक्सल
रियर कैमरा50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम12 जीबी
स्टोरेज256 जीबी
बैटरी क्षमता5000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 12
रिज़ॉल्यूशन1440x3216 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor 600 Elite 5G लॉन्च हुआ 8GB रैम, 108MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  2. ₹10 हजार से सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP DSLR जैसा कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  3. Flipkart Big Billion Days Sale से पहले iPhone 17 सस्ते में, अर्ली बर्ड डील्स से ऐड करने की सुविधा
  4. 2 डिस्प्ले वाला फोन ₹20 हजार में! लॉन्च हुआ Lava Virat Curve 5G, मिलेगी 6000mAh बैटरी और 128GB स्टोरेज
  5. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs Pova 8 Pro 5G vs Vivo V70 FE: 50 हजार में कौन सा रहेगा बेहतर?
  6. Harry Potter के दीवानों के लिए लॉन्च हुआ Realme 16 Pro स्पेशल एडिशन, साथ मिलेगा Hogwarts वाला गिफ्ट बॉक्स
  7. OnePlus Ace 7 सीरीज में लार्ज कूलिंग फैन के साथ मिल सकता है नया थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम
  8. घर की दीवार बनेगी सिनेमा स्क्रीन, गेमर्स के लिए भी खास फीचर्स, XGIMI ने लॉन्च किया Z6X Pro 2026 Projector
  9. Ai+ Nova Tab के जल्द लॉन्च की तैयारी, 11.97 इंच टचस्क्रीन
  10. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo Y600K Turbo जल्द हो सकता है लॉन्च, Google Play Console पर लिस्टिंग
  2. Ai+ Nova Tab के जल्द लॉन्च की तैयारी, 11.97 इंच टचस्क्रीन
  3. Bose ने ओपन ईयर ईयरबड्स किए लॉन्च, 30 फीट दूर से भी रहेंगे कनेक्ट, बैटरी चलेगी 9 घटे तक
  4. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
  5. OnePlus Ace 7 सीरीज में लार्ज कूलिंग फैन के साथ मिल सकता है नया थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम
  6. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs Pova 8 Pro 5G vs Vivo V70 FE: 50 हजार में कौन सा रहेगा बेहतर?
  7. GST कट के बाद बढ़ गई Dishwasher की सेल, सस्ती हुईं बर्तन धोने वाली मशीनें; 49% बढ़ी बिक्री
  8. iPhone 18 Pro छोड़ो, Apple ला रही सबसे खूबसूरत, सबसे बड़ा फोन iPhone 20 Pro!
  9. Xiaomi 18 Pro सीरीज जल्द होगी लॉन्च, प्राइवेसी डिस्प्ले का मिलेगा फीचर
  10. Flipkart Big Billion Days Sale से पहले iPhone 17 सस्ते में, अर्ली बर्ड डील्स से ऐड करने की सुविधा
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »