7,000mAh की जंबो बैटरी के साथ लॉन्च हुई Realme C85 सीरीज, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस

इस सीरीज के बेस वेरिएंट में 6.8 इंच LCD HD+ डिस्प्ले 144 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ है। डुअल सिम वाला यह स्मार्टफोन Android 15 पर बेस्ड Realme UI 6.0 पर चलता है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 2 नवंबर 2025 18:24 IST
ख़ास बातें
  • इस स्मार्टफोन सीरीज में Realme C85 5G और C85 Pro शामिल हैं
  • इन स्मार्टफोन्स में AI से जुड़े कुछ फीचर्स भी मिलेंगे
  • Realme C85 Pro में 6.8 इंच AMOLED फुल HD+ डिस्प्ले दिया गया है

इन सीरीज के दोनों स्मार्टफोन्स में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी रियर कैमरा है

चाइनीज स्मार्टफोन मेकर Realme ने अपनी नई Realme C85 स्मार्टफोन सीरीज को लॉन्च किया है। इस सीरीज में Realme C85 5G और C85 Pro शामिल हैं। इन स्मार्टफोन्स में 7,000 mAh की बैटरी दी गई है। इनमें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़े कुछ फीचर्स भी मिलेंगे। 

Realme C85 5G और C85 Pro का प्राइस

इस स्मार्टफोन सीरीज को वियतनाम में लॉन्च किया गया है। एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, Realme C85 5G के 8 GB के RAM और 256 GB की स्टोरेज वाले वेरिएंट का प्राइस VND 76,90,000 (लगभग 26,000 रुपये) का है। Realme C85 Pro के 8 GB के RAM और 128 GB की स्टोरेज वाले वेरिएंट का प्राइस VND 64,90,000 (लगभग 21,900 रुपये) और 8 GB + 256 GB का VND 70,90,000 (लगभग 24,000 रुपये) का है। इन स्मार्टफोन्स को Peacock Green और Parrot Purple कलर्स में उपलब्ध कराया गया है। कंपनी ने इस स्मार्टफोन सीरीज के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च के बारे में जानकारी नहीं दी है। 

Realme C85 5G और C85 Pro के स्पेसिफिकेशंस और फीचर्स

इस सीरीज के बेस वेरिएंट में  6.8 इंच LCD HD+ डिस्प्ले 144 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ है। डुअल सिम वाला यह स्मार्टफोन Android 15 पर बेस्ड Realme UI 6.0 पर चलता है। Realme C85 5G में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी रियर कैमरा है। इस स्मार्टफोन के फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 8 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। Realme C85 5G में प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 6300 का इस्तेमाल किया गया है। इसमें कनेक्टिविटी के लिए Wi-Fi, Bluetooth, GPS, NFC और USB-C पोर्ट के विकल्प हैं। इस स्मार्टफोन की 7,000 mAh की बैटरी 45 W वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। Realme C85 5G का साइज 164.4 x 77.99 x 8.38 mm और भार लगभग 215 ग्राम का है। 

Advertisement

Realme C85 Pro में 6.8 इंच AMOLED फुल HD+ डिस्प्ले (1,080 x 2,344 पिक्सल्स ) 120 Hz के रिफ्रेश रेट और 4,000 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ है। इसमें प्रोसेसर के तौर पर Qualcomm का Snapdragon 685 दिया गया है। इस स्मार्टफोन में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। Realme C85 Pro में ऑपरेटिंग सिस्टम के तौर पर Android 15 पर बेस्ड Realme UI 6.0 है। इस स्मार्टफोन का साइज 164.4 x 77.99 x 8.09 mm और भार लगभग 205 ग्राम का है। 
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹6450 सस्ता खरीदें Vivo का 50MP तीन कैमरा, 6500mAh बैटरी वाला फोन!
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹6450 सस्ता खरीदें Vivo का 50MP तीन कैमरा, 6500mAh बैटरी वाला फोन!
  2. OnePlus Pad Go 2r जल्द होगा भारत में लॉन्च, मिल सकते हैं AI फीचर्स
  3. Infinix Smart Power 5G के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, अफोर्डेबल हो सकता है प्राइस
  4. इंटरनेशनल मार्केट में स्मार्टफोन की बिक्री 16 प्रतिशत घटी, iPhone की डिमांड में बढ़ोतरी
  5. OnePlus का 9000mAh बैटरी वाला अपकमिंग स्मार्टफोन लीक!
  6. Oppo Reno 17 सीरीज के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  7. Redmi TV A55 2027 हुआ लॉन्च: 55-इंच 4K टीवी में मिलेगा 165Hz रिफ्रेश रेट, कीमत करीब ₹22 हजार!
  8. Xiaomi का धमाकेदार 150W साउंड वाला स्पीकर लॉन्च, 9,800mAh बैटरी, IP68 रेटिंग, 28 घंटे की बैटरी!
  9. Vivo X500s में हो सकता है कस्टम MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  10. आपका WhatsApp भी हैकर्स के निशाने पर? सरकार ने बताया किन वर्जन में है खतरा, तुरंत करें चेक
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.