Realme C55 Launched in India: 64MP कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ रियलमी सी55 भारत में लॉन्च

Realme C55 में फुल एचडी प्लस रेजोल्यूशन के साथ 6.72 इंच की LCD डिस्प्ले दी गई है, जिसका रिफ्रेश रेट 90Hz और टच सैंपलिंग रेट 180Hz है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, Edited by अंकित शर्मा, अपडेटेड: 21 मार्च 2023 14:27 IST
ख़ास बातें
  • रियलमी ने भारत में Realme C55 को लॉन्च कर दिया है।
  • Realme C55 के 4GB RAM + 64GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 10,999 रुपये है।
  • Realme C55 में 6.72 इंच की LCD डिस्प्ले दी गई है।

Realme C55 में 6.72 इंच की LCD डिस्प्ले दी गई है।

Photo Credit: Flipkart

Realme ने भारतीय बाजार में अपने बजट स्मार्टफोन लाइनअप में Realme C55 को लॉन्च कर दिया है। स्टाइलिश डिजाइन और स्लिम लुक वाले इस फोन में एंड्रॉयड 13 का सपोर्ट है। रियलमी का यह फोन पहला एंड्रॉयड स्मार्टफोन है जो काफी हद तक आईफोन जैसे डाइनेमिक आइलैंड से लैस है। 6.72 इंच की LCD डिस्प्ले वाले रियलमी के बजट स्मार्टफोन में MediaTek Helio G88 SoC चिपसेट है। आइए 8GB RAM और 64 मेगापिक्सल कैमरा वाले Realme C55 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस के बारे में विस्तार से जानते हैं।
 

Realme C55 की कीमत और उपलब्धता

Realme C55 की कीमत की बात करें तो Realme C55 के 4GB RAM + 64GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 10,999 रुपये है। इस फोन की बिक्री भारत में 28 मार्च 12 बजे से शुरू होगी। कलर ऑप्शन के लिए यह फोन Sun shower और Rainy Night में उपलब्ध है। यह फोन 6GB RAM + 64GB स्टोरेज वेरिएंट में भी आता है जिसकी कीमत 11,999 रुपये है। वहीं 8GB RAM +128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 13,999 रुपये है।


Advertisement
Realme C55 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस

Realme C55 में फुल एचडी प्लस रेजोल्यूशन के साथ 6.72 इंच की LCD डिस्प्ले दी गई है, जिसका रिफ्रेश रेट 90Hz और टच सैंपलिंग रेट 180Hz है। इस स्मार्टफोन में MediaTek Helio G88 SoC चिपसेट दिया गया है। स्टोरेज की बात करें तो इसमें 8GB LPDDR4X RAM और 128GB EMMC 5.1 स्टोरेज दी गई है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड द्वारा 1TB तक बढ़ाया जा सकता है। Realme के इस फोन में 33W SuperVOOC चार्जिंग को सपोर्ट करने वाली 5000mAh की बैटरी दी गई है। सेफ्टी के लिए इस फोन में साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। 

कैमरा सेटअप की बात करें तो Realme C55 के रियर में 64 मेगापिक्सल का पहला कैमरा और 2 मेगापिक्सल का दूसरा कैमरा है। वहीं सेल्फी के लिए 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। ऑपरेटिंग सिस्टम के मामले में यह फोन एंड्रॉयड 13 पर बेस्ड Realme UI 4.0 पर काम करता है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में वाई-फाई, ब्लटूथ 5.2, 4G/LTE, जीपीएस और यूएसबी टाइप सी पोर्ट दिया गया है। Realme C55 की मोटाई 7.89mm और वजन 189.5 ग्राम है।
Advertisement

 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Premium-looking design
  • Bright 90Hz LCD panel
  • Fast wired charging
  • Good daylight imaging
  • 3.5mm headphone port
  • Bad
  • Lacks 5G connectivity
  • Software stutters and lags
  • Mini Capsule feature is half-baked
  • Too much bloatware, spammy notifications
  • Battery only lasts a day
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.72 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक हीलियो जी88

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

64-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 13

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon पर Samsung Galaxy A56 5G, Flipkart पर Motorola Edge 70 Fusion की डील, ₹30 हजार में कौनसा फोन बेहतर?
  2. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹15 हजार में स्टूडेंट के लिए बेस्ट लैपटॉप
  3. iQOO Neo 12 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट, इस महीने होगा लॉन्च 
  4. आ गया सस्ता 5G फोन, 15K से कम दाम में itel City 300 5G आया, 5000mAh की बड़ी बैटरी
  5. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35 हजार में OnePlus का 8000mAh बैटरी, Snapdragon चिप वाला फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
  2. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  3. Dell Pro Essential 14, Essential 15 लॉन्च, सिक्योरिटी के लिए गजब फीचर्स से लैस
  4. Oppo Find X10 सीरीज के भारत में लॉन्च से पहले लीक हुए प्राइसेज
  5. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹15 हजार में स्टूडेंट के लिए बेस्ट लैपटॉप
  6. iQOO Neo 12 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट, इस महीने होगा लॉन्च 
  7. Oppo ColorOS 17 लॉन्च, बदल देगा फोन का लुक, मिलेंगे नए AI फीचर्स; अपडेट लिस्ट में चेक करें अपना फोन
  8. आ गया सस्ता 5G फोन, 15K से कम दाम में itel City 300 5G आया, 5000mAh की बड़ी बैटरी
  9. Amazon Great Indian Festival Sale: 10 हजार से कम है बजट तो ये स्मार्टफोन आ रहे बेस्ट डील के साथ
  10. HP के इस लैपटॉप में मिलती है 192GB RAM, भारत में लॉन्च हुआ ZBook Ultra G3a 16; जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.