• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • Realme C33 2023 लॉन्‍च : 4GB रैम, 50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ आया नया रियलमी स्‍मार्टफोन, कीमत कर देगी खुश!

Realme C33 2023 लॉन्‍च : 4GB रैम, 50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ आया नया रियलमी स्‍मार्टफोन, कीमत कर देगी खुश!

Realme C33 2023 : फोन को 3 कलर ऑप्‍शंस में लाया गया है और इसे रियलमी स्टोर से खरीदा जा सकता है।

Realme C33 2023 लॉन्‍च : 4GB रैम, 50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ आया नया रियलमी स्‍मार्टफोन, कीमत कर देगी खुश!

Realme C33 2023 : यूजर्स को 4जीबी रैम के साथ 64 जीबी स्‍टोरेज या 128 जीबी स्‍टोरेज मॉडल खरीदने का विकल्‍प‍ दिया गया है।

ख़ास बातें
  • Realme C33 2023 एडिशन भारत में लॉन्‍च हो गया है
  • इसके स्‍पेक्‍स पिछले साल आए फोन से थोड़े बेहतर हैं
  • यूजर्स को ऑनबोर्ड स्‍टोरेज में भी ज्‍यादा पेशकश मिलती है
विज्ञापन
Realme C33 2023 एडिशन को भारत में लॉन्‍च कर दिया गया है। यह पिछले साल सितंबर में लॉन्‍च किए गए मॉडल से थोड़ा बेहतर स्‍पेसिफ‍िकेशंस के साथ आता है। पिछले साल आए C33 मुकाबले इसमें ज्‍यादा स्‍टोरेज भी ऑफर किया गया है। फोन को 3 कलर ऑप्‍शंस में लाया गया है और इसे रियलमी स्टोर से खरीदा जा सकता है। कंपनी ने पिछले साल 3जीबी रैम मॉडल को पेश किया था,जो 2023 एडिशन में नहीं है। यूजर्स को 4जीबी रैम के साथ 64 जीबी स्‍टोरेज या 128 जीबी स्‍टोरेज मॉडल खरीदने का विकल्‍प‍ दिया गया है। 
 

भारत में Realme C33 2023 की कीमत और उपलब्धता

भारत में Realme C33 2023 की कीमत 4GB + 64GB स्टोरेज वैरिएंट के लिए 9,999 रुपये है। यह डिवाइस 4GB+128GB वैरिएंट में भी उपलब्ध है, जिसकी कीमत 10,499 रुपये है। Realme C33 2023 को रियलमी स्टोर से खरीदा जा सकता है। यह 3 कलर ऑप्‍शंस- एक्वा ब्लू, नाइट सी और सैंडी गोल्ड में उपलब्ध है।

बात करें पिछले साल लॉन्‍च हुए Realme C33 की। उसके 3GB रैम + 32GB स्टोरेज वैरिएंट के दाम 8,999 रुपये थे, जबकि 4GB + 64GB स्टोरेज वैरिएंट की कीमत 9,999 रुपये थी। 
 

रियलमी C33 2023 के स्पेसिफिकेशंस

डुअल नैनो सिम सपोर्ट के साथ आने वाला रियलमी C33 2023 स्‍मार्टफोन एंड्रॉयड 12 पर बेस्‍ड रियलमी UI S एडिशन पर चलता है। फोन में 6.5 इंच का एचडी+ एलसीडी डिस्प्ले है। इसमें 120 हर्ट्ज का टच सैंपलिंग रेट और 88.7 प्रतिशत स्क्रीन-टू-बॉडी रेश्‍यो दिया गया है। 

रियलमी का यह स्‍मार्टफोन यूनिसॉक के T612 प्रोसेसर से लैस है। फोन में 4GB LPDDR4X रैम और 128GB तक UFS 2.2 स्टोरेज मिलता है। बात करें कैमरो की, तो Realme C33 2023 में डुअल रियर कैमरा सेटअप है, जो 50 मेगापिक्‍सल के प्राइमरी सेंसर और AI सेंसर से लैस है। इसमें 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है, जो डिस्प्ले में दिए गए वॉटरड्रॉप नॉच में फ‍िट है। 

फोन में 5,000 एमएएच की बैटरी है। यह 10W चार्जिंग को सपोर्ट करता है। फोन के स्‍टोरेज को एसडी कार्ड की मदद से बढ़ाया जा सकता है। 3.5 mm का ऑडियो जैक कंपनी ने बरकरार रखा है। यूजर की सिक्‍योरिटी की परवाह करते हुए साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर फोन में दिया गया है, जोकि पावर बटन में फ‍िट है। Realme C33 2023 एक 5जी स्‍मार्टफोन नहीं है। इसका वजन 187 ग्राम है। 
 

  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.50 इंच
प्रोसेसरयूनिसोक टी612
फ्रंट कैमरा5-मेगापिक्सल
रियर कैमरा50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल
रैम3 जीबी
स्टोरेज32 जीबी
बैटरी क्षमता5000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 12
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  3. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  4. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  5. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  6. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  7. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  8. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  9. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  10. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »