Realme C55 Launched: 5000mAh बैटरी, 64MP कैमरा, 8GB रैम के साथ Realme फोन लॉन्च

Realme C55 Launched: Realme C55 एक ड्यूल सिम (Nano) स्मार्टफोन है जो Android 13 बेस्ड Realme UI स्किन के साथ आता है।

Realme C55 Launched: 5000mAh बैटरी, 64MP कैमरा, 8GB रैम के साथ Realme फोन लॉन्च

Realme C55 में आपको 256जीबी तक की इन-बिल्ट स्टोरेज मिल रही है, जिसे माइक्रो एसडी कार्ड के जरिए 1TB तक बढ़ाया जा सकता है।

ख़ास बातें
  • Realme C55 में ड्यूल रियर कैमरा सेटअप है।
  • Realme C55 में 5000mAh बैटरी है।
  • Realme C55 में सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 8 मेगापिक्सल का कैमरा है।
विज्ञापन
Realme C55 स्मार्टफोन को इंडोनेशिया मार्केट में लॉन्च कर दिया गया है। इस स्मार्टफोन में 6.72 इंच फुल HD+ IPS LCD डिस्प्ले है। फोन में 90Hz डिस्प्ले है। यह Realme का पहला फोन है जो मिनी कैप्सूल फीचर्स के साथ आता है, यह फीचर iPhone 14 Pro में दिए गए Apple's Dynamic Island जैसा ही है। फोन में 8जीबी रैम के साथ 256GB स्टोरेज है।इसके अलावा फोन में 5,000mAh बैटरी है जो 33W SUPERVOOC चार्जिंग के साथ आती है।

Realme C55 price, availability

Realme C55 को IDR 2,499,000 (लगभग 13,300 रुपये) की कीमत में लॉन्च किया गया है। इस कीमत में आपको 6जीबी रैम के साथ 128जीबी स्टोरेज वेरिएंट मिल रहा है। इसका दूसरा वेरिएंट 8जीबी रैम और 256जीबी स्टोरेज के साथ आता है, जिसकी कीमत IDR 2,999,000 (लगभग 16,000 रुपये) है। इस स्मार्टफोन को रेनी नाइट और सनशॉवर कलर वेरिएंट में खरीदा जा सकता है। Realme का यह स्मार्टफोन Realme Indonesia वेबसाइट पर 8 मार्च से बिक्री के लिए उपलब्ध होगा।

Realme C55 specifications

Realme C55 एक ड्यूल सिम (Nano) स्मार्टफोन है जो Android 13 बेस्ड Realme UI स्किन के साथ आता है। स्मार्टफोन में 6.72-inch Full-HD+ IPS LCD डिस्प्ले के साथ 90Hz रिफ्रेश रेट, 180Hz टच सैंपलिंग रेट और 680 निट्स पीक ब्राइटनेस है। यह स्मार्टफोन MediaTek Helio G88 SoC के साथ 8GB LPDDR4X RAM के साथ आता है।

Realme C55 में ड्यूल रियर कैमरा सेटअप है। इसमें प्राइमरी कैमरा सेटअप 64 मेगापिक्सल का है, जबकि दूसरा 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 8 मेगापिक्सल का कैमरा है जो होल पंच कटआउट के साथ आता है। इसके साथ ही इसमें रियर  LED फ्लैश है।                

Realme C55 में आपको 256जीबी तक की इन-बिल्ट स्टोरेज मिल रही है, जिसे माइक्रो एसडी कार्ड के जरिए 1TB तक बढ़ाया जा सकता है। कनेक्टिविटी के लिए फोन में 4G, dual-band Wi-Fi, Bluetooth 5.2, GPS और चार्जिंग के लिए USB Type-C पोर्ट का फीचर है। फोन में 5,000mAh बैटरी है, जो 33W SUPERVOOC चार्जिंग के साथ आती है।फोन में साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर है। Realme C55 का डायमेंशन 165.6×75.9×7.89mm और वजन 189.5 ग्राम है।

  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Premium-looking design
  • Bright 90Hz LCD panel
  • Fast wired charging
  • Good daylight imaging
  • 3.5mm headphone port
  • कमियां
  • Lacks 5G connectivity
  • Software stutters and lags
  • Mini Capsule feature is half-baked
  • Too much bloatware, spammy notifications
  • Battery only lasts a day
डिस्प्ले6.72 इंच
प्रोसेसरमीडियाटेक हीलियो जी88
फ्रंट कैमरा8-मेगापिक्सल
रियर कैमरा64-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम8 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता5000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 13
रिज़ॉल्यूशन1080x2400 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगी 9,000mAh की बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  2. Amazon Sale में ₹11 हजार सस्ता खरीदें Motorola का 50MP Sony कैमरा, 5500mAh बैटरी वाला 5G फोन!
  3. HP Star Book Air 14 लैपटॉप लॉन्च, OLED टच स्क्रीन, 42.5 घंटे तक चलने वाली बैटरी!
  4. ₹200 में Airtel लाई YouTube Premium, JioHotstar, Prime Video जैसे ऐप्स का सब्सक्रिप्शन, Jio, Vi की छुट्टी!
  5. Redmi K100 में होगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite चिप! 27 अक्टूबर को है लॉन्च
  6. Blackview Zeno 2 एंड्रॉयड टैबलेट लॉन्च, 8.68 इंच स्क्रीन, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  7. Amazon Sale में ₹23 हजार से सस्ता मिल रहा ₹50 हजार एमआरपी वाला 43 इंच Xiaomi स्मार्ट TV
  8. Amazon Sale में ₹6300 सस्ता खरीदें Vivo V80 5G, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  9. Realme 17 Pro सीरीज में मिल सकती है 10,000mAh की बैटरी
  10. WhatsApp पर Instagram रील शेयर करना होगा अब और आसान! आ रहा नया फीचर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »