Realme C51 जल्द होगा लॉन्च, एंट्री से पहले यहां आया नजर, जानें सबकुछ

RMX3830 मॉडल नंबर के साथ Realme स्मार्टफोन NBTC सर्टिफिकेशन पर नजर आया है, जिससे पता चला है कि यह बहुत जल्द लॉन्च हो सकता है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 8 जून 2023 12:31 IST
ख़ास बातें
  • Realme C सीरीज का एक नया स्मार्टफोन Realme C51 कथित तौर पर आ रहा है।
  • RMX3830 मॉडल नंबर के साथ Realme स्मार्टफोन NBTC सर्टिफिकेशन पर नजर आया।
  • लिस्टिंग के अनुसार, फोन को Realme C51 कहा जाएगा।

Realme C55 में 6.72 इंच की LCD डिस्प्ले है।

Photo Credit: Realme

Realme C सीरीज का एक नया स्मार्टफोन Realme C51 कथित तौर पर आ रहा है। रियलमी सी-सीरीज का नया स्मार्टफोन कई सर्टिफिकेशन साइट्स पर नजर आया है, जिससे इसके लॉन्च का सुझाव मिलता है। Realme C सीरीज में अब तक कई इंटरस्टिंग स्मार्टफोन लॉन्च हो चुके हैं। इस लाइनअप में स्मार्टफोन आईफोन से काफी मिलते हैं। Realme C53 में iPhone Pro मॉडल के समान कैमरा मॉड्यूल है। इसके अलावा इस साल पेश किए गए Realme C55 में iPhone 14 Pro और Pro Max जैसा नोटिफिकेशन पिल है। यहां हम आपको Realme C51 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस के बारे में बता रहे हैं।


Realme C51 होगा मिड-रेंज स्मार्टफोन


RMX3830 मॉडल नंबर के साथ Realme स्मार्टफोन NBTC सर्टिफिकेशन पर नजर आया है, जिससे पता चला है कि यह बहुत जल्द लॉन्च हो सकता है। लिस्टिंग के अनुसार, फोन को Realme C51 कहा जाएगा। मोनिकर से यह अनुमान लगाया जा रहा है कि फोन मिड-रेंज कैटेगरी के तहत आएगा। इससे पहले सीरीज में पिछले दो स्मार्टफोन लॉन्च हुए थे। इसके अलावा इस मॉडल के साथ Realme C51 को EEC सर्टिफिकेशन मिला है। वहीं यह इसे ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड्स (BIS) वेबसाइट पर भी देखा गया था, जिससे भी भारत में लॉन्च होने की पुष्टि हुई। इसके अलावा इस फोन को TKDN और TUV रीनलैंड सर्टिफिकेशन भी मिला है।

Realme C51 के बारे में फिलहाल ज्यादा जानकारी नहीं है, लेकिन हम आने वाले दिनों में अधिक जानकारी मिल सकती है। आपको बता दें कि Realme C53 में Unisoc T612 चिपसेट दिया गया है। स्टोरेज के लिए इस फोन में 6GB RAM और 128GB की इंटरनल स्टोरेज दी गई है। यह Narzo N53 का रीब्रांडेड वर्जन है, जो हाल ही में लॉन्च हुआ है। इस स्मार्टफोन में 6.74 इंच की आईपीएस एलसीडी डिस्प्ले दी गई है, जिसका एचडी + रेजॉल्यूशन, 90Hz रिफ्रेश रेट और 560 निट्स पीक ब्राइटनेस है। बैटरी बैकअप की बात करें तो इस फोन में 5,000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 33W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। कैमरा सेटअप की बात करें तो इसमें 50 मेगापिक्सल का ड्यूल कैमरा दिया गया है। वहीं इसके फ्रंट में 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है।
Advertisement

 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Premium-looking design
  • Bright 90Hz LCD panel
  • Fast wired charging
  • Good daylight imaging
  • 3.5mm headphone port
  • Bad
  • Lacks 5G connectivity
  • Software stutters and lags
  • Mini Capsule feature is half-baked
  • Too much bloatware, spammy notifications
  • Battery only lasts a day
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.72 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक हीलियो जी88

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

64-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 13

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Realme C, Realme C51, Realme C53, iPhone 14 Pro, iPhone Pro Max

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Lava Virat Curve 5G की भारत में सेल आज से, ₹19,999 में दो डिस्प्ले वाला फोन
  2. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  3. Apple की iPhone 18 Pro सीरीज को इस देश में जोरदार रिस्पॉन्स, 13 लाख यूनिट्स से ज्यादा की सेल्स
  4. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Motorola के स्मार्टफोन्स ₹13,999 से शुरू, इन मॉडल्स पर मिलेगी बड़ी डील्स
  5. Oppo Reno 16T हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6700mAh बैटरी के साथ मिलेगा 120Hz AMOLED डिस्प्ले
  6. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  7. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  8. Oppo Find X10 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  9. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: सेल से पहले ही ₹4 हजार सस्ता मिल रहा है 7000mAh बैटरी वाला Oppo F33 5G
  10. Nothing Phone (4a) और Phone (4b) के नए बेस वेरिएंट्स भारत में हुए लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  11. Vivo V40 Pro Flipkart सेल में ₹2500 सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  12. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple की iPhone 18 Pro सीरीज को इस देश में जोरदार रिस्पॉन्स, 13 लाख यूनिट्स से ज्यादा की सेल्स
  2. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  3. Xiaomi 18 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 7,200mAh हो सकती है बैटरी
  4. HONOR Magic9: दो 200 मेगापिक्सल कैमरे और 8000mAh की विशाल बैटरी, कितनी है कीमत
  5. Oppo Find X10 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  6. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  7. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  8. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  9. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
  10. Ai+ Nova LapTab लॉन्च, 10000mAh बैटरी, 16MP कैमरा से लैस, जानें क्या कुछ है खास
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.