• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • Realme 11 Pro 5G और 11 Pro+ 5G आज 200MP कैमरा के साथ होंगे लॉन्च, शाहरुख खान के साथ ऐसे देखें लाइव इवेंट

Realme 11 Pro 5G और 11 Pro+ 5G आज 200MP कैमरा के साथ होंगे लॉन्च, शाहरुख खान के साथ ऐसे देखें लाइव इवेंट

Realme 11 Pro में 108 मेगापिक्सल का पहला कैमरा और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा दिया गया है।

Realme 11 Pro 5G और 11 Pro+ 5G आज 200MP कैमरा के साथ होंगे लॉन्च, शाहरुख खान के साथ ऐसे देखें लाइव इवेंट

Photo Credit: Realme

Realme 11 Pro 5G में 6.7 इंच की FHD+ AMOLED डिस्प्ले है।

ख़ास बातें
  • Realme 11 Pro सीरीज में 6.7 इंच की FHD+ कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले दी गई है।
  • Realme 11 Pro+ में OIS के साथ 200 मेगापिक्सल का पहला कैमरा दिया गया है।
  • Realme 11 Pro में 108 मेगापिक्सल का पहला कैमरा दिया गया है।
विज्ञापन
चीनी स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Realme आज भारतीय बाजार में Realme 11 Pro 5G सीरीज को लॉन्च करने वाली है। यह चीनी टेक दिग्गज का भारत में पहला स्मार्टफोन होने वाला है, जिसमें 200 मेगापिक्सल का कैमरा है। इस सीरीज में दो मॉडल Realme 11 5G Pro और Realme 11 Pro+ 5G शामिल हैं जो कि आज यानी कि 8 जून को आधिकारिक तौर पर भारत में एंट्री करेंगे। लॉन्च इवेंट की शुरुआत 12 बजे से कंपनी के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर लाइव स्ट्रीमिंग के जरिए होगी। आइए रियलमी 11 प्रो सीरीज के बारे में विस्तार से जानते हैं।

Realme ने हाल ही में ट्विटर पर अपने आगामी स्मार्टफोन के लिए अर्ली एक्सेस सेल का खुलासा किया था। वही प्री-बुक करने वालों के ग्राहकों को अतिरिक्त लाभ भी मिल रहा है। अर्ली एक्सेस प्रोग्राम 6 बजे से शुरू होगा और 8 बजे तक जारी रहेगा। इच्छुक ग्राहक रियलमी के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर लाइव स्ट्रीम देख सकते हैं।


Realme 11 Pro सीरीज पर बैंक ऑफर


बैंक ऑफर के तहत ग्राहकों को HDFC Bank और SBI Bank क्रेडिट कार्ड से भुगतान करने पर 1500 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट भी मिल सकता है। इसके अलावा रियलमी एक्सचेंज डिस्काउंट की भी पेशकश कर रही है, जिसमें 1,500 रुपये की बचत हो सकती है।


Realme 11 Pro सीरीज के स्पेसिफिकेशंस


Realme 11 Pro सीरीज में 6.7 इंच की FHD+ कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz है। ये दोनों ही स्मार्टफोन MediaTek Dimensity 7050 पर काम करते हैं। 11 Pro में 8GB RAM + 128GB स्टोरेज, 8GB RAM + 256GB स्टोरेज और 12GB RAM + 256GB स्टोरेज दी गई है। वहीं 11 Pro+ में 8GB RAM + 256GB स्टोरेज और 12GB RAM + 256GB स्टोरेज का ऑप्शन शामिल है। ये दोनों स्मार्टफोन Android 13 पर बेस्ड Realme UI 4.0 पर काम करते हैं। सिक्योरिटी के लिए दोनों फोन में इन डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिए गए हैं।

कैमरा सेटअप की बात करें तो 11 Pro में 108 मेगापिक्सल का पहला कैमरा और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा दिया गया है। वहीं इसके फ्रंट में 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। 11 Pro+ में OIS के साथ 200 मेगापिक्सल का पहला कैमरा, 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइडर कैमरा और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा दिया गया है। वहीं इसके फ्रंट में 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। बैटरी बैकअप की बात करें तो इस फोन में 5,000mAh की बैटरी दी गई है। 11 Pro में 67W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है तो वहीं Pro+ में 100W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है। 

  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Excellent in-hand feel
  • Brilliant display
  • Good performance
  • Long battery life, fast charging
  • Good front camera
  • कमियां
  • Bloated software with ads
  • Rear cameras need better optimisation
डिस्प्ले6.70 इंच
प्रोसेसरमीडियाटेक डिमेंसिटी 7050
फ्रंट कैमरा32-मेगापिक्सल
रियर कैमरा200-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम12 जीबी
स्टोरेज256 जीबी
बैटरी क्षमता5000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 13
रिज़ॉल्यूशन2400x1080 पिक्सल
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.70 इंच
प्रोसेसरमीडियाटेक डिमेंसिटी 7050
फ्रंट कैमरा16-मेगापिक्सल
रियर कैमरा100-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम8 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता5000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 13
रिज़ॉल्यूशन2400x1080 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026:iPhone 17 पर बंपर डील, लिमिटेड टाइम के लिए 22 हजार का डिस्काउंट
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹40 हजार वाले फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  3. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: iPhone 16 पर लिमिटेड टाइम के लिए बंपर डील, सीधे 17 हजार की बचत
  4. Bose की टेक्नोलॉजी के साथ Noise ने भारत में लॉन्च किए Master Buds Open, कीमत ₹7,999
  5. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹51 हजार सस्ता मिल रहा Samsung का फ्लैगशिप स्मार्टफोन
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: iPhone 15 पर बंपर डील! लिमिटेड टाइम के लिए ₹11 हजार की बचत
  7. Amazon Great Indian Festival Sale 2026 शुरू; स्मार्टफोन, TV से लेकर इलेक्ट्रॉनिक्स तक, मिलेगा 85% तक डिस्काउंट!
  8. Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, Plus और Black मेंबर्स के लिए स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% डिस्काउंट
  9. इलेक्ट्रिक कमर्शियल व्हीकल्स की सेल्स में दोगुने से ज्यादा की बढ़ोतरी, Tata Motors का पहला रैंक
  10. UPI पर फीस से वॉल्यूम पर नहीं होगा असरः RBI
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »