Realme C3i स्मार्टफोन 5,000mAh बैटरी के साथ हुआ लॉन्च, ये हैं खूबियां

Realme C3i का 2 जीबी रैम + 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट वियतनाम में VND 25,90,000 (लगभग 8,500 रुपये) कीमत में पेश किया गया है। इसका एक 4 जीबी + 64 जीबी मॉडल भी है, जिसकी कीमत फिलहाल स्पष्ट नहीं है।

विज्ञापन
Abhik Sengupta, अपडेटेड: 24 जून 2020 18:42 IST
ख़ास बातें
  • भारत में मौजूद Realme C3 का रीब्रांडेड वर्ज़न प्रतीत होता है Realme C3i
  • डुअल रियर कैमरा सेटअप और 5,000mAh बैटरी है इस फोन की खासियत
  • वियतनाम में लगभग 8,500 रुपये) की शुरुआती कीमत में हुआ है लॉन्च

Realme C3 की भारत में कीमत 8,999 रुपये से शुरू होती है

Realme C3i को वियतनाम में लॉन्च कर दिया गया है और लुक्स और स्पेसिफिकेशन्स के मामले में फोन Realme C3 का रीब्रांडेड वर्ज़न प्रतीत होता है, जिसे इस साल फरवरी में भारत में लॉन्च किया गया था। रियलमी सी3आई वाटरड्रॉप स्टाइल नॉच डिस्प्ले को स्पोर्ट करता है और मीडियाटेक हीलियो जी70 चिपसेट पर काम करता है। बजट Realme फोन डुअल रियर कैमरा और सिंगल फ्रंट कैमरा से लैस है और इसमें 5,000mAh बैटरी दी गई है।
 

Realme C3i price

रियलमी सी3आई का 2 जीबी रैम + 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट वियतनाम में VND 25,90,000 (लगभग 8,500 रुपये) कीमत में पेश किया गया है। इसका एक 4 जीबी + 64 जीबी मॉडल भी है, जिसकी कीमत फिलहाल स्पष्ट नहीं है। Realme C3i वियतनाम में वियतनामी ई-रिटेलर्स जैसे FPT Shop और Vettel Store के जरिए बेचा जाएगा और कंपनी ने इसे रेड रिबन और ग्रीन आइस विकल्प में लॉन्च किया है।

याद दिला दें कि भारत में Realme C3 के 3 जीबी रैम + 32 जीबी स्टोरेज मॉडल की कीमत 8,999 रुपये और इसके 4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज विकल्प की कीमत 9,999 रुपये है।
 

Realme C3i specifications

डुअल-सिम रियलमी सी3आई एंड्रॉयड 10 पर आधारित Realme UI पर चलेगा। इसमें 6.5 इंच का एचडी+ (720x1600 पिक्सल) वाटरड्रॉप नॉच डिस्प्ले है। स्मार्टफोन 89.8 प्रतिशत स्क्रीन टू बॉडी रेशियो और कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 प्रोटेक्शन से लैस होगा। फोन में मीडियाटेक हीलियो जी70 प्रोसेसर और 4 जीबी रैम मिलता है। इनबिल्ट स्टोरेज 64 जीबी है और ज़रूरत पड़ने पर 256 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल करना संभव होगा।
Advertisement

Realme C3i डुअल कैमरा स्मार्टफोन है। पिछले हिस्से पर एफ/ 1.8 अपर्चर वाला 12 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा है। इसका अपर्चर एफ/ 2.4 है। एचडीआर, नाइटस्केप, क्रोमा बूस्ट, स्लो मो, पीडीएएफ, पोर्ट्रेट मोड और कई अन्य कैमरा फीचर्स दिए गए हैं। फ्रंट पैनल पर 5 मेगापिक्सल का कैमरा है। यह एचडीआर, एआई ब्यूटीफिकेशन, पनोरमा व्यू और टाइम-लैप्स जैसे फीचर्स से लैस है।

रियलमी सी3आई की बैटरी 5,000 एमएएच की है। इसके बारे में 43.9 घंटे तक के टॉक टाइम और 727.7 घंटे के स्टैंडबाय टाइम देने का दावा है। फोन का डाइमेंशन 164.4x75x8.95 मिलीमीटर और वज़न 195 ग्राम है। कनेक्टिविटी फीचर्स में वाई-फाई, यूएसबी ओटीजी, माइक्रो यूएसबी पोर्ट, वीओएलटीई, ब्लूटूथ 5 और जीपीएस शामिल हैं।
Advertisement

 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.52 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक हीलियो जी70

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

3 जीबी

स्टोरेज

32 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

720x1600 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Mivi One 5G सस्ता फोन भारत में आएगा तीन रंगों में, Android 16 सपोर्ट, 24 सितंबर को है लॉन्च
  2. ₹23 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा 55 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी
  3. iQOO 16 में होगी ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट, ग्लास रियर पैनल
  4. Sony Xperia 1 IX में मिल सकता है नए डिजाइन वाला कैमरा मॉड्यूल
#ताज़ा ख़बरें
  1. Mission School Of Excellence: टेक्नोलॉजी ने गुजरात में स्कूलों को बनाया हाईटेक, 1.9 लाख स्मार्ट क्लासरूम से शिक्षा को नई ऊंचाई
  2. iPhone 18 Pro, Pro Max Pre-Order: ₹26,316 में खरीदें लेटेस्ट iPhone, मिलेगा ₹7000 कैशबैक, एक्सचेंज ऑफर भी!
  3. LG स्मार्ट TV करते हैं आपके घर की जासूसी? बवाल के बाद आया कंपनी का जवाब
  4. ISRO की चेतावनी! भारत में अक्टूबर-दिसंबर के बीच आ सकते हैं 3 बड़े तूफान
  5. Samsung Galaxy A08 4G बजट फोन चुपके से लॉन्च! 6,000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग के साथ लिस्ट
  6. Mivi One 5G सस्ता फोन भारत में आएगा तीन रंगों में, Android 16 सपोर्ट, 24 सितंबर को है लॉन्च
  7. 80s AI Photo Trend: सावधान! सोशल मीडिया पर फोटो डालने से पहले जान लें ChatGPT आपके डेटा के साथ क्या करता है?
  8. ₹23 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा 55 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी
  9. Nubia NaviX Ultra में मिलेगी 7,100mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  10. iQOO 16 में होगी ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट, ग्लास रियर पैनल
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.