Realme C3 की आज पहली सेल, जानें कीमत और ऑफर्स

Realme C3 को आज यानी 14 फरवरी को दोपहर 12 बजे Flipkart और Realme.com के जरिए खरीदा जा सकता है। रियलमी सी3 खरीदने वाले ग्राहकों को रिलायंस जियो की ओर से 7,550 रुपये का फायदा मिलेगा।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 14 फरवरी 2020 09:47 IST
ख़ास बातें
  • Realme C3 आज दोपहर 12 बजे पहली फ्लैश सेल के लिए उपलब्ध होगा
  • फोन में गेमिंग-सेंट्रिक मीडियाटेक हीलियो जी70 चिपसेट दिया गया है
  • रियलमी सी3 में डुअल रियर कैमरा सेटअप और 4 जीबी तक रैम शामिल है

Realme C3 की भारत में कीमत 6,999 रुपये से शुरू होती है

Realme C3 आज भारत में पहली बार सेल के लिए उपलब्ध होने जा रहा है। रियलमी न सी3 को भारत में पिछले हफ्ते लॉन्च किया था। स्मार्टफोन रियलमी सी2 का अपग्रेड है और पिछले वर्ज़न के मुकाबले कई बड़े बदलावों के साथ लॉन्च किया गया है। इसमें एचडी+ डिस्प्ले दिया गया है और यह गेमिंग पर फोकस करने वाले मीडियाटेक के Helio G70 चिपसेट पर काम करता है। इस फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप, वाटरड्रॉप स्टाइल नॉच वाला डिस्प्ले और 4 जीबी तक रैम शामिल है। स्मार्टफोन को तीन रंगों में लॉन्च किया गया है। भारत में यह फोन Redmi 8A Dual के साथ प्रतिस्पर्धा करेगा, जिसे शाओमी ने हाल ही में लॉन्च किया है।
 

Realme C3 price in India, offers

रियलमी सी3 की कीमत 6,999 रुपये से शुरू होती है। यह दाम 3 जीबी रैम + 32 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज वेरिएंट का है। 7,999 रुपये में Realme C3 के 4 जीबी रैम + 64 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज वेरिएंट को बेचा जाएगा। फोन ब्लेज़िंग रेड और फ्रॉज़ेन ब्लू रंग में मिलेगा। Realme के इस स्मार्टफोन आज यानी 14 फरवरी को दोपहर 12 बजे Flipkart और Realme.com के जरिए खरीदा जा सकता है।

रियलमी सी3 खरीदने वाले ग्राहकों को रिलायंस जियो की ओर से 7,550 रुपये का फायदा मिलेगा। इसके अलावा फ्लिपकार्ट पर किसी स्मार्टफोन को एक्सचेंज करने पर कम से कम 1,000 रुपये का डिस्काउंट मिलेगा।
 

Realme C3 design, specifications

डुअल-सिम रियलमी सी3 एंड्रॉयड 10 पर आधारित Realme UI पर चलेगा। इसमें 6.5 इंच का एचडी+ (720x1600 पिक्सल) वाटरड्रॉप नॉच डिस्प्ले है। स्मार्टफोन 89.8 प्रतिशत स्क्रीन टू बॉडी रेशियो और कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 प्रोटेक्शन से लैस होगा। फोन में मीडियाटेक हीलियो जी70 प्रोसेसर और 4 जीबी रैम होगा। इनबिल्ट स्टोरेज 64 जीबी है और ज़रूरत पड़ने पर 256 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल करना संभव होगा।
Advertisement

Realme C3 डुअल कैमरा स्मार्टफोन है। पिछले हिस्से पर एफ/ 1.8 अपर्चर वाला 12 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा है। इसका अपर्चर एफ/ 2.4 है। एचडीआर, नाइटस्केप, क्रोमा बूस्ट, स्लो मो, पीडीएएफ, पोर्ट्रेट मोड और कई अन्य कैमरा फीचर्स दिए गए हैं। फ्रंट पैनल पर 5 मेगापिक्सल का कैमरा है। यह एचडीआर, एआई ब्यूटीफिकेशन, पनोरमा व्यू और टाइम-लैप्स जैसे फीचर्स से लैस है।

रियलमी सी3 की बैटरी 5,000 एमएएच की है। इसके बारे में 43.9 घंटे तक के टॉक टाइम और 727.7 घंटे के स्टैंडबाय टाइम देने का दावा है। फोन का डाइमेंशन 164.4x75x8.95 मिलीमीटर और वज़न 195 ग्राम है। कनेक्टिविटी फीचर्स में वाई-फाई, यूएसबी ओटीजी, माइक्रो यूएसबी पोर्ट, वीओएलटीई, ब्लूटूथ 5 और जीपीएस शामिल हैं।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Good performance
  • Excellent battery life
  • Clean UI
  • Bad
  • Preinstalled bloatware
  • Lacks fast charging
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.52 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक हीलियो जी70

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

3 जीबी

स्टोरेज

32 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

720x1600 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO 15, iQOO 15R Amazon सेल 2026 में ₹8 हजार तक सस्ते! 7,600mAh की बैटरी
  2. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  2. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
  3. भारत की 6G सर्विसेज के लॉन्च में आगे निकलने की तैयारी: Reliance Jio
  4. Google Pixel यूजर्स के लिए खुशखबरी! Connected Cameras अब WhatsApp पर भी चलेगा, जानें कैसे
  5. iPhone Air 2 में कम थिकनेस के साथ मिल सकती है ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी
  6. अमेरिका ने ग्रीन कार्ड प्रोग्राम से TCS और Infosys सहित कई IT कंपनियों को किया बाहर
  7. Vivo V80 FE अफॉर्डेबल फोन का जल्द लॉन्च! SDPPI सर्टिफिकेशन में स्पॉट
  8. भारत में दुनिया का सबसे सस्ता इंटरनेट, 1GB की कीमत सिर्फ 8 रुपये, Elon Musk के दावे पर क्या बोले सिंधिया
  9. Oppo Pad Mini भारत समेत ग्लोबल मार्केट में होगा लॉन्च, 8000mAh बैटरी, टीजर जारी
  10. iQOO Neo 12 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 9,000mAh हो सकती है बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.