Realme C15 में हो सकता है हीलियो जी35 प्रोसेसर और 13 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा

Realme C15 स्मार्टफोन इंडोनेशिया में 28 जुलाई को भारतीय समयानुसार साढ़े 11 बजे ऑनलाइन इवेंट के जरिए लॉन्च किया जाएगा। फिलहाल, Realme C15 फोन की कीमत और अंतरराष्ट्रीय उपलब्धता को लेकर कोई जानकारी साफ नहीं है।

विज्ञापन
Vineet Washington, अपडेटेड: 24 जुलाई 2020 18:19 IST
ख़ास बातें
  • Realme C15 में मौजूद होगा क्वाड रियर कैमरा सेटअप
  • रियलमी सी15 में मिलेगी 6,000एमएएच की बैटरी
  • 28 जुलाई को इंडोनेशिया में लॉन्च किया जाएगा रियलमी सी15

Realme C15 में 5 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा हो सकता है

Realme C15 स्मार्टफोन मीडियाटेक हीलियो जी35 प्रोसेसर और क्वाड रियर कैमरा सेटअप से लैस हो सकता है, जिसका खुलासा लेटेस्ट लीक में हुआ है। बता दें, यह फोन 28 जुलाई को इंडोनेशिया में लॉन्च होना है। मार्केट में उतारे जाने से कुछ दिन पहले ही इसके स्पेसिफिकेशन से जुड़ी कई जानकारियां सामने आई हैं। बताया गया है कि फोन में 13 मेगापिक्सल के प्राइमरी रियर कैमरे के साथ तीन अन्य सेंसर्स मौजूद होंगे। हाल ही में यह फोन इंडोनेशिया के रिटेलर वेबसाइट पर लिस्ट हुआ था, जहां इसके दो कॉन्फिग्रेशन और कलर ऑप्शन की जानकारी मिली थी। इसके अलावा रियलमी इस फोन के 6,000 एमएएच बैटरी की पुष्टि कर चुकी है। यह 18 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आएगा।
 

Realme C15 launch date, time

रियलमी सी15 स्मार्टफोन इंडोनेशिया में 28 जुलाई को भारतीय समयानुसार साढ़े 11 बजे ऑनलाइन इवेंट के जरिए लॉन्च किया जाएगा। फिलहाल, Realme C15 फोन की कीमत और अंतरराष्ट्रीय उपलब्धता को लेकर कोई जानकारी साफ नहीं है।
 

Realme C15 specifications (rumoured)

PlayfulDroid की रिपोर्ट के अनुसार, रियलमी सी15 स्मार्टफोन मीडियाटेक हीलियो जी35 प्रोसेसर से लैस होगा। बता दें यह प्रोसेसर Realme C11 फोन में भी दिया गया था। रिपोर्ट बताती है कि इस फोन में चार रियर कैमरा मौजूद होंगे, जिसका प्राइमरी कैमरा 13 मेगापिक्सल का होगा और सेकेंडरी कैमरा 8 मेगापिक्सल का होगा, जिसके साथ अल्ट्रा वाइड लेंस होगा। वहीं 2 मेगापिक्सल का सेंसर मैक्रो लेंस के साथ मौजूद होगा और अंत में 2 मेगापिक्सल का कैमरा डेप्थ सेंसर के साथ स्थित होगा। सेल्फी के लिए रियलमी सी15 फोन में 5 मेगापिक्सल का कैमरा दिया जाएगा।

इंडोनेशिया Lazada की ई-रिटेलर वेबसाइट के अनुसार, रियलमी सी15 स्मार्टफोन दो कॉन्फिग्रेशन में दस्तक देगा। एक है 3 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज और दूसरा 4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज। पेज पर फोन के कलर ऑप्शन की भी जानकारी मिली थी, जिसके अनुसार फोन मरीन ब्लू और सीगल ग्रे नाम के दो कलर ऑप्शन में खरीद के लिए उपलब्ध होगा।
Advertisement

रियलमी ने इस फोन को लेकर पुष्टि की थी कि यह फोन 6,000एमएएच बैटरी के साथ आएगा, जिसमें 18 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मौजूद होगा। इसके अलावा फोन में सेल्फी शूटर के लिए वाटरड्रॉप नॉच डिज़ाइन फीचर किया जाएगा। फोन के किनारे पर पतले बेजल्स दिए जाएंगे, जबकि फोन के निचले हिस्से में मोटा बेजल दिया जाएगा। रियलमी सी15 के बैक पैनल पर क्वाड रियर कैमरा के अलावा एक फिंगरप्रिंट स्कैनर भी स्थित होगा। आपको बता दें, लिस्टिंग की जानकारी कुछ समय पहले Gizmochina द्वारा दी गई थी।
 
 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Incredible battery life
  • Looks good, easy to handle
  • Average display
  • Bad
  • Weak overall performance
  • Only 2GB of RAM
  • Poor low-light camera performance
  • Preinstalled bloatware
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.50 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक हीलियो जी35

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

2 जीबी

स्टोरेज

32 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

720x1600 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi K100 में मिलेगा 'Snow Rock White' का नया कलर ऑप्शन
  2. साधारण साइकिल को इलेक्ट्रिक बना देगा छोटा सा बॉक्स, एक चार्ज में चलेगी 90Km तक; जानें कीमत
  3. Poco X8 Pro Deal: 6500mAh बैटरी वाले गेमिंग फोन पर ₹2 हजार की बचत, यहां मिलेगी डील
  4. Flipkart Big Bang Diwali Sale होगी 28 अक्टूबर से शुरू, iPhone 17, Galaxy S25 समेत इन फोन पर छूट
  5. Honor X9e Pro लॉन्च; 11,000mAh बैटरी से चार्जिंग की टेंशन खत्म! 108MP कैमरा के साथ Snapdragon चिप
  6. OnePlus 16 के भारत में लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है फ्रंट कैमरा
#ताज़ा ख़बरें
  1. साधारण साइकिल को इलेक्ट्रिक बना देगा छोटा सा बॉक्स, एक चार्ज में चलेगी 90Km तक; जानें कीमत
  2. Samsung Galaxy S25 Ultra Deal: Amazon की Reloaded सेल में फिर आई डील, ₹12 हजार से ज्यादा की बचत
  3. Poco X8 Pro Deal: 6500mAh बैटरी वाले गेमिंग फोन पर ₹2 हजार की बचत, यहां मिलेगी डील
  4. Honor X9e Pro लॉन्च; 11,000mAh बैटरी से चार्जिंग की टेंशन खत्म! 108MP कैमरा के साथ Snapdragon चिप
  5. क्रिप्टोकरेंसी का इस्तेमाल करने के इजरायली प्रधानमंत्री नेतान्याहू के प्लान को बड़ा झटका
  6. Amazon की फेस्टिवल सेल में स्मार्ट TVs पर 70,000 रुपये से ज्यादा का डिस्काउंट
  7. Apple ने भारत में लॉन्च किया iPad Mini का नया वर्जन, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस 
  8. Realme ला रही नया मिडरेंज फोन, 200MP कैमरा, 10,000mAh होगी बैटरी!
  9. OnePlus 16 के भारत में लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है फ्रंट कैमरा
  10. Flipkart Big Bang Diwali Sale होगी 28 अक्टूबर से शुरू, iPhone 17, Galaxy S25 समेत इन फोन पर छूट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.