Realme C15 स्मार्टफोन 28 जुलाई को होगा लॉन्च, 6,000mAh बैटरी से होगा लैस

Realme C15 में पीछे की तरफ फिंगरप्रिंट स्कैनर भी है। पावर और वॉल्यूम बटन फोन के दायीं ओर सेट हैं और लगता है कि इसमें नीचे की तरफ 3.5 एमएम हेडफोन जैक होगा।

Realme C15 स्मार्टफोन 28 जुलाई को होगा लॉन्च, 6,000mAh बैटरी से होगा लैस

Realme 6i को भारत में 24 जुलाई को पेश किया जाएगा

ख़ास बातें
  • Realme C15 को इंडोनेशिया में 28 जुलाई को लॉन्च किया जाएगा
  • क्वाड रियर कैमरा सेटअप और 6,000mAh बैटरी से होगा लैस
  • रियलमी भारत में भी 24 जुलाई को लॉन्च करेगी Realme 6i स्मार्टफोन
विज्ञापन
Realme C15 स्मार्टफोन की बजट सी-सीरीज़ में एक नई एंट्री होने वाली है और यह स्मार्टफोन 28 जुलाई को इंडोनेशिया में लॉन्च किया जाएगा। इस खबर को कंपनी ने अपने सोशल मीडिया हैंडल और अपनी इंडोनेशियन वेबसाइट के जरिए साझा किया। फोन में 6,000mAh क्षमता की बैटरी होगी, जो 18W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करेगी और यह स्मार्टफोन दो रंग के विकल्पों में आएगा। Realme C15 को भारत में Realme 6i को लॉन्च करने के 4 दिन बाद लॉन्च किया जाएगा। इसके अलावा बता दें कि पिछले हफ्ते कंपनी ने भारत में Realme C11 को भी लॉन्च किया है।
 

Realme C15 launch date

रियलमी इंडोनेशिया वेबसाइट, फेसबुक पेज और इंस्टाग्राम अकाउंट बताता है कि Realme C15 को इंडोनेशिया में 28 जुलाई को दोपहर 1 बजे स्थानीय समय (भारतीय समयानुसार सुबह 11:30 बजे) में लॉन्च किया जाएगा। फोन देश में उसी दिन शाम 6 बजे स्थानीय समय (भारतीय समयानुसार शाम 4:30 बजे) से बिक्री के लिए उपलब्ध हो जाएगा। अब तक, Realme ने इसकी कीमत और अंतर्राष्ट्रीय उपलब्धता के बारे में जानकारी साझा नहीं की है।
 

Realme C15 specifcations, design

स्पेसिफिकेशन की बात करें तो रियलमी सी15 में 6,000mAh बैटरी दी जाएगी, जो 18W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करेगी। इसके अलावा कंपनी ने इस फोन के बारे में कोई अन्य जानकारी साझा नहीं की है, हालांकि, आने वाले दिनों में इसके अधिक टीज़र मिलने की उम्मीद की जा सकती है। डिज़ाइन पर आए तो, रियमली इंडोनेशिया वेबसाइट में फोन को दो रंग विकल्पों - नीले और ग्रे में दिखाया गया है। यह सेल्फी कैमरे को एक छोटे नॉच में दिखाता है और इसमें पीछे की तरफ चार कैमरे सेट हैं।

Realme C15 में पीछे की तरफ फिंगरप्रिंट स्कैनर भी है। पावर और वॉल्यूम बटन फोन के दायीं ओर सेट हैं और लगता है कि इसमें नीचे की तरफ 3.5 एमएम हेडफोन जैक होगा।

जैसा कि हमने बताया कि पिछले हफ्ते कंपनी ने भारत में अपना लेटेस्ट सी-सीरीज़ फोन Realme C11 लॉन्च किया था, जिसकी कीमत 7,499 है और इसमें ग्राहकों को 2 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज मिलती है। यह फोन भारत में खरीद के लिए कल यानी 22 जुलाई को उपलब्ध होगा। इसके अलावा, Realme ने भारत में 24 जुलाई को Realme 6i लॉन्च करने की योजना बनाई है। फोन को मूल रूप से मार्च में म्यांमार में घोषित किया गया था।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Realme C15, Realme C15 launch, Realme C15 specifications
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days Sale: Samsung Galaxy S25 और S25 FE पर धांसू डील, ₹17 हजार तक सस्ते हुए फोन
  2. 75 इंच तक के TV पर 40% तक की छूट, Hisense की फेस्टिव सेल; कीमत ₹25 हजार से शुरू
  3. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  4. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Ai+ के 6 स्मार्टफोन्स पर डील्स का खुलासा, कीमत ₹8,999 से शुरू
  5. टेलीकॉम कंपनियों को वेबसाइट, ऐप पर दिखाने होंगे TRAI के ऑर्डर वाले टैरिफ प्लान
  6. भारत में Tesla के मॉडल Y की बढ़ी डिमांड, 1,000 यूनिट्स से ज्यादा हुई सेल्स
  7. इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स में 90 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी, टाटा मोटर्स का पहला रैंक बरकरार
  8. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
  9. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  10. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »