Realme C11 भारत में 14 जुलाई को होगा लॉन्च, 5,000mAh बैटरी से होगा लैस

Realme C11 मलेशिया में 2 जीबी रैम + 32 जीबी स्टोरेज कॉन्फिगरेशन के साथ लॉन्च हुआ है, जिसकी कीमत वहां MYR 429 (लगभग 7,500 रुपये) है। उम्मीद है कि रियलमी सी11 भारत में भी इसी कीमत के आसपास लॉन्च होगा।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 9 जुलाई 2020 11:53 IST
ख़ास बातें
  • डुअल रियर कैमरा सेटअप और 5,000mAh बैटरी है Realme C11 की यूएसपी
  • 14 जुलाई को दोपहर 1 बजे भारत में लॉन्च किया जाएगा नया रियलमी बजट फोन
  • मलेशिया में MYR 429 (लगभग 7,500 रुपये) कीमत में लॉन्च हो चुका है

Realme C11 को मलेशिया में 5,000mAh बैटरी के साथ लॉन्च किया गया है

ealme C11 भारत में 14 जुलाई को लॉन्च किया जाना है, कंपनी ने गुरुवार को एक प्रेस इनवाइट के जरिए इसका खुलासा किया। नए रियलमी फोन को पिछले महीने के अंत में बजट कैटेगरी में कंपनी के सबसे नए विकल्प के रूप में मलेशिया में पेश किया गया था। रियलमी सी11 की खासियतों की बात की जाए तो स्मार्टफोन डुअल रियर कैमरा सेटअप और 5,000mAh बैटरी से लैस आता है। स्मार्टफोन वॉटरड्रॉप-स्टाइल डिस्प्ले नॉच के साथ आता है और इसमें रिवर्स चार्जिंग सपोर्ट भी है। इसके अलावा, Realme C11 एक नए बैक पैनल के साथ आता है जिसमें वर्टिकल स्ट्राइप्स है।
 

Realme C11 India launch details

कंपनी के मीडिया इनवाइट के अनुसार, Realme C11 एक डिजिटल लॉन्च इवेंट के जरिए 14 जुलाई को दोपहर 1 बजे भारत में लॉन्च होगा और इसे कंपनी के सोशल मीडिया चैनलों के जरिए से लाइव स्ट्रीम किया जाएगा। आप इवेंट को फेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब चैनल के जरिए देख सकते हैं। याद दिला दें, रियलमी सी11 को पिछले महीने मलेशिया में लॉन्च किया गया था। फोन मिंट ग्रीन और पेपर ग्रे रंग के विकल्प में आता है।
 

Realme C11 price in India (expected)

भारत में रियलमी सी11 की कीमत क्या होगी, इसका फिलहाल खुलासा नहीं किया गया है। यह मलेशिया में 2 जीबी रैम + 32 जीबी स्टोरेज कॉन्फिगरेशन के साथ लॉन्च हुआ है, जिसकी कीमत वहां MYR 429 (लगभग 7,500 रुपये) है। उम्मीद है कि यह भारत में भी इसी कीमत के आसपास लॉन्च होगा।
 

Realme C11 specifications

याद दिलाते चलें कि रियलमी सी11 का मेशियाई वेरिएंट एंड्रॉयड 10 पर आधारित Realme UI पर चलता है। इसमें 6.5 इंच का एचडी+ (720x1600 पिक्सल) डिस्प्ले है, 20:9 आस्पेक्ट रेशियो और 88.7 प्रतिशत स्क्रीन टू बॉडी रेशियो के साथ। फोन में ऑक्टा-कोर मीडियाटेक हीलियो जी35 प्रोसेसर दिया गया है। फोन के डुअल रियर कैमरा सेटअप में 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है। इसके साथ जुगलबंदी में 2 मेगापिक्सल का सेंसर दिया गया है। स्मार्टफोन में सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 5 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है।

Realme C11 की बैटरी 5,000 एमएएच की है। इसके बारे में सिंगल चार्ज में 31.9 घंटे तक टॉक टाइम देने का दावा है। प्रभावशाली बात यह है कि रियलमी सी11 रिवर्स चार्जिंग सपोर्ट से लैस आता है। यानी यह फोन पावरबैंक की तरह काम करेगा।
Advertisement

 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Incredible battery life
  • Looks good, easy to handle
  • Average display
  • Bad
  • Weak overall performance
  • Only 2GB of RAM
  • Poor low-light camera performance
  • Preinstalled bloatware
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.50 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक हीलियो जी35

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

2 जीबी

स्टोरेज

32 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

720x1600 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  2. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  3. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹28 हजार एमआरपी का Samsung टैबलेट ₹18 हजार में! 7040mAh बैटरी
  4. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  5. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  7. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
#ताज़ा ख़बरें
  1. पावरबैंक ने हवाई जहाज में पकड़ ली आग! हुई इमरजेंसी लैंडिंग
  2. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹28 हजार एमआरपी का Samsung टैबलेट ₹18 हजार में! 7040mAh बैटरी
  3. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  4. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  7. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  8. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  9. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  10. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.