5,000mAh बैटरी के साथ Realme C11 (2021) भारत में लॉन्च, कीमत 7 हज़ार रुपये से भी कम

Realme C11 (2021) स्मार्टफोन की कीमत भारत में 6,999 रुपये तय की गई है, जिसमें फोन का 2 जीबी रैम + 32 जीबी स्टोरेज मिलता है। इस फोन को आप Realme.com के माध्यम से खरीद सकते है।

5,000mAh बैटरी के साथ Realme C11 (2021) भारत में लॉन्च, कीमत 7 हज़ार रुपये से भी कम

Realme C11 (2021 फोन में आपको कूल ब्लू और कूल ग्रे कलर ऑप्शन मिलता है

ख़ास बातें
  • Realme C11 2021 मौजूद है सिंगल रियर कैमरा
  • रियलमी सी11 (2021) दो कलर ऑप्शन में आता है
  • इस फोन को आप Realme.com के माध्यम से खरीद सकते है
विज्ञापन
Realme C11 (2021) स्मार्टफोन को भारत में लॉन्च कर दिया गया है। नया रियलमी फोन Realme C11 का बदला हुआ अवतार है, जिसे पिछले साल लॉन्च किया गया था। हालांकि, नया फोन पिछले साल लॉन्च हुए फोन की तुलना में अलग स्पेसिफिकेशन से लैस है लेकिन इसका डिज़ाइन पिछले वर्ज़न जैसा ही है। रियलमी सी11 (2021) स्मार्टफोन सिंगल रियर कैमरा, 20:9 डिस्प्ले और 5,000 एमएएच बैटरी से लैस है। इसमें ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है, जो कि 2 जीबी रैम से लैस है। इसके अलावा रियलमी सी11 (2021) फोन की स्टोरेज को 256 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।
 

Realme C11 (2021) price in India, availability details

Realme C11 (2021) स्मार्टफोन की कीमत भारत में 6,999 रुपये तय की गई है, जिसमें फोन का 2 जीबी रैम + 32 जीबी स्टोरेज मिलता है। इस फोन को आप Realme.com के माध्यम से खरीद सकते है, फोन में आपको कूल ब्लू और कूल ग्रे कलर ऑप्शन खरीद के लिए उपलब्ध होगा।

शुरुआत में रियलमी सी11 (2021) फोन को रशिया और फिलीपींस की वेबसाइट पर स्पॉट किया गया था, जहां इसकी कीमत PHP 4,990 (लगभग 7,600 रुपये) थी।

गौरतलब है कि Realme C11 को पिछले साल भारत में एकमात्र 2 जीबी रैम और 32 जीबी ऑनबोर्ड स्टोरेज मॉडल की कीमत में पेश किया गया था, जिसकी कीमत 7,499 रुपये थी। हालांकि, अब यह मॉडल Realme.com वेबसाइट पर खरीद के लिए उपलब्ध नहीं है, लेकिन इसे अभी भी Flipkart वेबसाइट के जरिए खरीदा जा सकता है।
 

Realme C11 (2021) specifications

रियलमी सी11 (2021) फोन एंड्रॉयड 11 आधारित Realme UI 2.0 पर काम करता है। इस फोन में 6.5 इंच एचडी+ (720x1,600 पिक्सल) डिस्प्ले दिया गया है, जो कि 20:9 आस्पेक्ट रेशियो और 89.5  स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो के साथ आता है। यह फोन ऑक्टा-कोर प्रोसेसर से लैस है, जिसके साथ 2 जीबी रैम मिलती है। फोटो व वीडियो के लिए आपको रियलमी सी11 (2021) फोन में सिंगल 8 मेगापिक्सल रियर कैमरा मिलेगा। वहीं, सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 5 मेगापिक्सल का कैमरा मौजूद है।

रियलमी सी11 (2021) फोन की स्टोरेज 32 जीबी है, जिसके 256 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। कनेक्टिविटी के लिए फोन में 4जी एलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ, जीपीएस-ए-जीपीएस, माइक्रो-यूएसबी पोर्ट और 3.5mm हेडफोन जैक शामिल है। फोन में 5,000 एमएएच की बैटरी दी गई है, जो कि वायर्ड रिवर्स चार्जिंग को सपोर्ट करती है।
 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  2. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
  4. UPI ट्रांजैक्शंस में हुई गिरावट, इस महीने लागू होगा MDR 
  5. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  6. Huawei Mate 90 लॉन्च: 6600mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  7. भारत में महंगा हुआ स्मार्टफोन खरीदना, पहली छमाही में प्राइसेज 16 प्रतिशत तक बढ़े
  8. Xiaomi 17T हुआ ₹10 हजार महंगा, अब कितने में पड़ेगा ये 50MP कैमरा वाला स्मार्टफोन
  9. OnePlus Nord Buds 3r नए कलर वेरिएंट में लॉन्च, 54 घंटे चलेगी बैटरी
  10. भारत में पेश हुए Samsung Galaxy F08, Galaxy M08 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा, जानें स्पेसिफिकेशंस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »