Realme C1 और Realme 2 को लेटेस्ट सिक्योरिटी पैच के साथ मिला यह फीचर

Realme 2, Realme C1 Update: रियलमी सी1 और रियलमी 2 को नया सॉफ्टवेयर अपडेट मिलने लगा है। जानें Realme ब्रांड के इन दोनों हैंडसेट को मिले अपडेट के बारे में।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 19 नवंबर 2019 11:45 IST
ख़ास बातें
  • Realme C1 और Realme 2 को मिले अपडेट का फाइल साइज़ 2.07 जीबी है
  • नए अपडेट के जरिए बग को भी किया गया है फिक्स
  • दोनों ही रियलमी फोन को मिला Realme Laboratory

Realme C1, Realme 2 Update: रियलमी सी1 और रियलमी 2 को लेटेस्ट सिक्योरिटी पैच के साथ मिला यह फीचर

Realme C1, Realme 2 Update: रियलमी सी1 और रियलमी 2 को नया सॉफ्टवेयर अपडेट मिलने लगा है। Realme ब्रांड के इन दोनों ही स्मार्टफोन को मिला लेटेस्ट अपडेट नवंबर 2019 एंड्रॉयड सिक्योरिटी पैच और सिस्टम-वाइड डार्क मोड फीचर के साथ आ रहा है। इसके अलावा अपडेट कई बग फिक्स और परफॉर्मेंस में सुधार के साथ आ रहा है। हालांकि, फोन को कोई एंड्रॉयड वर्जन अपडेट नहीं मिला है, Realme C1 और Realme 2 अब भी Android 9 Pie पर चल रहे हैं।

Realme इंडिया की वेबसाइट पर चेंजलॉग के अनुसार, रियलमी सी1 को मिले नए सॉफ्टवेयर अपडेट का बिल्ड वर्जन RMX1805EX_11_A.62 है। अपडेट नवंबर एंड्रॉयड सिक्योरिटी पैच और सिस्टम-वाइड डार्क मोड के साथ आ रहा है। थीम स्टोर में चार्जिंग एनीमेशन और फोंट चेंज सेटिंग्स को भी अपडेट किया गया है।

स्क्रीन पर दाहिनी या बायीं तरफ स्वाइप करके प्राप्त हुए टेक्स्ट मैसेज के नोटिफिकेशन को हटा भी सकते हैं। ऐप क्रैश जैसी समस्याओं को भी नए अपडेट के साथ फिक्स किया गया है। Realme 2 के लिए जारी अपडेट का बिल्ड वर्जन RMX1805EX_11_A.62 है। रियलमी 2 को मिला अपडेट नवंबर एंड्रॉयड सिक्योरिटी पैच और डार्क मोड फीचर के साथ आ रहा है। होम स्क्रीन पर स्वाइड डाउन करके ग्लोबल सर्च का इस्तेमाल किया जा सकता है। इसके अलावा नोटिफिकेशन सेंटर में दो सिम नेटवर्क के बीच स्विच करने का भी विकल्प दिया है।

Realme C1 अपडेट की तरह रियलमी 2 के लेटेस्ट सॉफ्टवेयर वर्जन को इंस्टॉल करने के बाद Realme Laboratory फोन में जुड़ जाएगी। इसके अलावा बग को भी फिक्स किया गया है। ऑफिशियल लिस्टिंग के अनुसार, रियलमी सी1 और रियलमी 2 को मिले अपडेट का फाइल साइज़ 2.07 जीबी है। अगर आपको अभी तक अपडेट का नोटिफिकेशन नहीं मिला है तो सेटिंग्स मैन्यू में जाकर अपडेट की जांच कर सकते हैं। इसके अलावा आप चाहें तो आधिकारिक साइट पर जाकर पैकेज़ को सीधे डाउनलोड भी कर सकते हैं।
Advertisement

 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Dual 4G VoLTE
  • Excellent battery life
  • Large and bright display
  • Dedicated microSD slot
  • Bad
  • Average cameras
  • Usage can feel sluggish
  • Laminated back prone to scratches
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.20 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 450

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

2 जीबी

स्टोरेज

16 जीबी

बैटरी क्षमता

4230 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 8.1

रिज़ॉल्यूशन

720x1520 पिक्सल
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Stellar battery life
  • Unique, snazzy design
  • Bad
  • Average cameras
  • Dim, reflective display
  • Iffy fingerprint sensor
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.20 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 450

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

3 जीबी

स्टोरेज

32 जीबी

बैटरी क्षमता

4230 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 8.1

रिज़ॉल्यूशन

720x1520 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo ने लॉन्च किया 10,200mAh बैटरी वाला नया फोन, 50MP कैमरा, Dimensity 7300e चिप!
  2. Flipkart Big Billion Days Sale: ₹90 हजार वाला Pixel फोन मिल रहा ₹21 हजार से ज्यादा सस्ता
  3. IMC 2026: Motorola Signature 27, Xiaomi 18 Pro और iQOO 16 का इंडिया लॉन्च कंफर्म, मिलेगा सबसे पावरफुल मोबाइल
  4. Oppo Find X10 Pro Max ग्लोबल लॉन्च 21 अक्टूबर के लिए कंफर्म, 200MP तीन कैमरा, 8,000mAh बैटरी!
  5. iQOO 15, iQOO 15R Amazon सेल 2026 में ₹8 हजार तक सस्ते! 7,600mAh की बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. IMC 2026: Motorola Signature 27, Xiaomi 18 Pro और iQOO 16 का इंडिया लॉन्च कंफर्म, मिलेगा सबसे पावरफुल मोबाइल प्रोसेसर
  2. Oppo Find X10 Pro Max ग्लोबल लॉन्च 21 अक्टूबर के लिए कंफर्म, 200MP तीन कैमरा, 8,000mAh बैटरी!
  3. IMC 2026: iQOO 16 का इंडिया लॉन्च कंफर्म, Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट के साथ आएगा फ्लैगशिप
  4. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: 65-इंच तक के TV पर बंपर डिस्काउंट! लिस्ट में Sony Bravia भी
  5. iQOO 15, iQOO 15R Amazon सेल 2026 में ₹8 हजार तक सस्ते! 7,600mAh की बैटरी
  6. Amazon Great Indian Festival Sale: iPhone 17 Pro पर बंपर डील, लिमिटेड पीरियड के लिए ₹10 हजार डिस्काउंट
  7. Aadhaar Security: आधार नंबर लॉक करते ही क्या होगा? बैंक अकाउंट की सुरक्षा के लिए भी जान लें ये तरीका
  8. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹20 हजार में आने वाले टॉप 5 टैबलेट, कितना मिल रहा डिस्काउंट
  9. दिवाली पर ट्रेन की टिकट कैसे करें बुक, अपने रूट्स पर चेक करें स्पेशल ट्रेन
  10. Flipkart Big Billion Days Sale: ₹90 हजार वाला Pixel फोन मिल रहा ₹21 हजार से ज्यादा सस्ता
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.