108MP कैमरा के साथ लॉन्च होगा Realme 8, कंपनी के CEO ने किया टीज़!

आपको बता दें, Realme 8 सीरीज़ Realme 7 सीरीज़ का ही अपग्रेड वर्ज़न होगी। 7 सीरीज़ पिछले साल सितंबर महीने में Realme 7 Pro और Realme 7 के साथ लॉन्च हुई थी। हालांकि, बाद में इस लाइनअप में दो अन्य फोन जुड़े जिनके नाम थे Realme 7i और Realme 7 5G।

विज्ञापन
शायक मजूमदार, अपडेटेड: 26 फरवरी 2021 10:31 IST
ख़ास बातें
  • Realme India के सीईओ माधव सेठ ने टीज़ किया नया लाइनअप
  • Realme 8 Pro में मिल सकता है 108 मेगापिक्सल का कैमरा
  • Realme 7 सीरीज़ पिछले साल सितंबर में लॉन्च हुई थी

Realme 8 में मिल सकता है क्वाड रियर कैमरा सेटअप

Realme 8 सीरीज़ कंपनी का अगामी लाइनअप हो सकता है, जिस पर प्रतीत होता है कि कंपनी ने कम करना शुरू भी कर दिया है। Realme India के सीईओ माधव सेठ ने ट्विटर के माध्यम से आगामी लाइनअप को टीज़ करना शुरू कर दिया है। आपको बता दें, Realme 7 सीरीज़ को पिछले साल सितंबर महीने में लॉन्च किया गया था, जिसमें दो स्मार्टफोन शामिल थे Realme 7 Pro और Realme 7। हालांकि, बाद में इस लाइनअप में दो अन्य फोन जुड़े जिनके नाम थे Realme 7i और Realme 7 5G। वहीं, अब कंपनी ने आधिकारिक रूप से आगामी रियलमी 8 सीरीज़ को भी टीज़ करना शुरू कर दिया है। कैमरा स्पेसिफिकेशन के अलावा आगामी स्मार्टफोन्स से संबंधित अन्य किसी प्रकार की जानकारी को Realme द्वारा कंफर्म नहीं किया गया है।

Realme CEO माधव सेठ ने एक ट्वीट पोस्ट किया है, जिससे संकेत मिलता है कि आगामी Realme 8 सीरीज़ में 108 मेगापिक्सल का कैमरा सेंसर दिया जा सकता है। ट्वीट के साथ पोस्ट की गई तस्वीर में एक आउटलाइन देखी जा सकती है, जो साफतौर पर क्वाड रियर कैमरा मॉड्यूल की झलक देती है। ऐसे में यह अटकलें लगाना सुरक्षित होगी कि रियलमी 8 सीरीज़ में क्वाड रियर कैमरा सेटअप दिया जाएगा, जिसका प्राइमरी कैमरा 108 मेगापिक्सल से लैस होगा।  
Advertisement
 

हालांकि, फिलहाल यह साफ नहीं है कि सीरीज़ के किस स्मार्टफोन मॉडल में टीज़ किया गया 108 मेगापिक्सल का कैमरा दिया जाएगा। यदि रियलमी अपने पुराने लाइनअप्स की तरह इस बार भी रेगुलर रूटिन पर कायम रहती है, तो संभावना है कि  Realme 8 Pro लाइनअप का प्रीमियम वेरिएंट होगा, जिसमें कंपनी 108 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दे सकती है। कंपनी ने फिलहाल इस संबंध में किसी प्रकार का खुलासा नहीं किया है, तो ऐसे में यह जानकारी अफवाह मात्र भी साबित हो सकती है।

सेठ ने इससे पहले रियलमी 8 से संबंधित टीज़र बुधवार को पोस्ट कया था, जिसमें उन्होंने ट्वीट में लिखा था “#realme में कभी काम खत्म नहीं होता. मैं पहले से ही #InfiniteLeapWith8! पर काम कर रहा हूं।”
Advertisement

पिछले साल, Realme फोन मॉडल नंबर RMX3092 के साथ गीकबेंच लिस्टिंग में लिस्ट हुआ था। टिप्सटर मुकुल शर्मा ने ट्विटर पर कहा है कि यह मॉडल नंबर Realme 8 से जुड़ा हुआ है। लिस्टिंग के अनुसार, यह फोन ऑक्टा-कोर मीडियाटेक डायमेंसिटी 720 प्रोसेसर से लैस होगा, जिसके साथ 8 जीबी रैम के साथ आएगा। यह फोन एंड्रॉयड 10 सॉफ्टवेयर पर काम करेगा।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Realme 8, Realme 8 Series, Realme, Madhav Sheth
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  2. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  3. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  4. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  5. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  6. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  8. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  10. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.