Realme 8 फोन के 6 जीबी + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की सेल आज, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन

Realme वेबसाइट पर फोन का 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट खरीद के लिए 15,999 रुपये में लिस्ट है। जिसके साथ कंपनी MobiKwik के इस्तेमाल पर 200 रुपये का कैशबैक ऑफर भी पेश कर रही है। Freecharge का इस्तेमाल करते हुए ग्राहकों को 75 रुपये का कैशबैक भी मिलता है।

विज्ञापन
Satvik Khare, अपडेटेड: 13 अप्रैल 2021 11:06 IST
ख़ास बातें
  • Realme 8 फोन का (6GB +128GB) वेरिएंट खरीद के लिए होगा उपलब्ध
  • रियलमी 8 फोन में मिलेंगे साइबर ब्लैक व साइबर सिल्वर कलर ऑप्शन
  • फोन में मौजूद है क्वाड रियर कैमरा सेटअप

फोन में 5,000mAh क्षमता की बैटरी मिलती है

Realme 8 फोन के 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की सेल आज 13 अप्रैल को भारत में आयोजित की जाएगी, जो कि दोपहर 12 बजे शुरू होगी। रियलमी 8 सीरीज़ को 24 मार्च को लॉन्च किया गया था। रियलमी 8 फोन के 6 जीबी + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को आज आप कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट के साथ-साथ Flipkart के माध्यम से भी खरीद सकते हैं। यह फोन मीडियाटेक हीलियो जी95 प्रोसेसर से लैस है। फोन में 6.4 इंच फुल-एचडी सुपर एमोलेड डिस्प्ले के साथ होल-पंच कटआउट दिया गया है। यह फोन क्वाड रियर कैमरा सेटअप से लैस है, जिसका प्राइमरी कैमरा 64 मेगापिक्सल का है। रियलमी 8 फोन साइबर ब्लैक और साइबर सिल्वर कलर ऑप्शन में खरीद के लिए उपलब्ध होगा।
 

Realme 8 price in India, availability

Flipkart और Realme.com पर Realme 8 स्मार्टफोन का 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट खरीद के लिए उपलब्ध होगा, जिसकी सेल दोपहर 12 बजे शुरू होगी। फोन के पहली सेल 25 माार्च को आयोजित की गई थी और फिलहाल यह भी साफ नहीं है कि आज से फोन ओपन सेल के लिS उपलब्ध होगा या नहीं। फोन के दो अन्य वेरिएंट है एक 4 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज और 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज, दोनों की कीमत क्रमश: 14,999 रुपये और 16,999 रुपये है। यह दोनों फोन ओपन सेल के लिए उपलब्ध करा दिए गए हैं।

Realme वेबसाइट पर फोन का 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट खरीद के लिए 15,999 रुपये में लिस्ट है। जिसके साथ कंपनी MobiKwik के इस्तेमाल पर 200 रुपये का कैशबैक ऑफर भी पेश कर रही है। Freecharge का इस्तेमाल करते हुए ग्राहकों को 75 रुपये का कैशबैक भी मिलता है।

Flipkart वेबसाइट पर फोन 17,999 रुपये के साथ लिस्ट है, लेकिन संभावना है कि सेल शुरू होते ही इसकी कीमत वेबसाइट पर अपडेट कर दी जाए। वेबसाइट पर Flipkart Axis Bank क्रेडिट कार्ड इस्तेमाल पर अतिरिक्त 5 प्रतिशत का कैशबैक मिलेगा। इसके अलावा, फ्लिपकार्ट 3,000 रुपये प्रति महीना की शुरुआती राशि के साथ नो कॉस्ट ईएमआई विकल्प भी दे रही है।
 

Relame 8 specifications

डुअल सिम (नैनो) रियलमी 8 फोन Android 11 पर आधारित Realme UI 2.0 पर काम करने वाला पहला फोन है। इसमें 90.8 प्रतिशत स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो, 1000 nits पीक ब्राइटनेस वाला 6.4 इंच FHD+ (2400 x 1080 पिक्सल) सुपर एमोलेड डिस्प्ले मिलता है। Realme 8 में ऑक्टा-कोर MediaTek Helio G95 चिपसेट मिलता है, जिसे Mali-G76 MC4 जीपीयू और 8GB तक रैम के साथ जोड़ा गया है।

Realme 8 में क्वाड रियर कैमरा सेटअप मिलता है, जिसमें f/1.79 अपर्चर वाला 64 मेगापिक्सल प्राइमरी सेंसर, f/2.25 अपर्चर और 119 डिग्री फील्ड ऑफ व्यू वाला 8 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड-एंगल लेंस और f/2.4 अपर्चर वाले दो 2 मेगापिक्सल के मैक्रो और ब्लैक एंड व्हाइट लेंस शामिल हैं। कैमरा सेटअप सुपर नाइटस्केप, स्टारी, टिल्ट शिफ्ट समेत कई अन्य मोड्स सपोर्ट करता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में f/2.45 अपर्चर वाला 16 मेगापिक्सल Sony IMX471 सेंसर मिलता है।
Advertisement

Realme 8 में 128GB तक स्टोरेज मिलती है, जिसे समर्पित माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट के जरिए 256GB तक बढ़ाया जा सकता है। फोन में 5,000mAh क्षमता की बैटरी मिलती है, जो 30W डार्ट चार्ज फास्ट चार्जिंग तकनीक सपोर्ट करती है। कनेक्टिविटी विकल्पों में डुअल बैंड वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.1, जीपीएस, यूएसबी टाइप-सी पोर्ट मिलते हैं। फोन इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर से लैस है। इसका डायमेंशन 160.6x73.9x7.99mm और वज़न 177 ग्राम है।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Slim and light
  • Excellent battery life
  • Vivid AMOLED display
  • Smooth performance
  • Bad
  • Bloatware still present
  • Strictly average camera performance
  • Plastic back scratches easily; fingerprint magnet
  • Questionable value for money
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.40 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक हीलियो जी95

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

64-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 11

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Nothing Phone 4b में होगा Snapdragon चिपसेट, अगले सप्ताह लॉन्च
#ताज़ा ख़बरें
  1. WhatsApp Username Booking: बिना नंबर के शुरू होगी चैट, ऐेसे रिजर्व होगा आपका यूजरनेम
  2. Lava Agni 4 खरीदने का शानदार मौका! ₹4 हजार तक की छूट और एक्सचेंज ऑफर भी
  3. AI की रफ्तार पर गर्मी का ब्रेक? हीटवेव से डेटा सेंटर्स के लिए बढ़ा बड़ा खतरा
  4. भारत ने रचा एविएशन इतिहास! सैटेलाइट से होगी विमान की लैंडिंग, जानें क्या है ISRO का GAGAN सिस्टम
  5. Huawei Mate 90 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, फोल्डेबल स्मार्टफोन में हो सकती है देरी
  6. इलेक्ट्रिक व्हीकल्स के लिए दिल्ली में मिलेंगे इंसेंटिव, रोड टैक्स और रजिस्ट्रेशन पर भी छूट
  7. 85-इंच तक साइज, AI प्रोसेसर वाले Sony BRAVIA 7 II, BRAVIA 9 II TV भारत में लॉन्च, जानें कीमत
  8. Nothing Phone 4b में होगा Snapdragon चिपसेट, अगले सप्ताह लॉन्च
  9. Tata Motors की Sierra EV कल होगी लॉन्च, 75 kWh तक हो सकती है बैटरी
  10. iQOO Z11i में मिलेंगे 3 कलर्स के ऑप्शन, इस सप्ताह होगा लॉन्च
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.