Realme 7i के भारतीय मॉडल के स्टोरेज और कलर वेरिएंट की जानकारी लीक

टिप्सटर @byhimanshu के मुताबिक, Realme 7i को अक्टूबर महीने में दो रंग में लॉन्च किया जा सकता है। भारत में यह फ्यूज़न ग्रीन और फ्यूज़न ब्लू रंग में आएगा।

विज्ञापन
सौरभ कुलेश, अपडेटेड: 22 सितंबर 2020 17:32 IST
ख़ास बातें
  • रियलमी 7आई चार रियर कैमरों वाला हैंडसेट है
  • Realme 7i इंडोनेशिया में हो चुका है लॉन्च
  • Realme ने इस फोन में 5,000 एमएएच की बैटरी दी है
Realme 7i भारत में भी लॉन्च हो सकता है। इसे फ्यूज़न ग्रीन और फ्यूज़न ब्लू रंग में अक्टूबर में लाया जाएगा। यह दावा एक टिप्सटर ने किया है। उसके मुताबिक, इन दो कलर वेरिएंट के अलावा स्मार्टफोन 4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज और 4 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज के साथ आएगा। टिप्सटर का दावा है कि फोन के और वेरिएंट भी हो सकते हैं। स्मार्टफोन को पहले ही इंडोनेशिया में ऑरोरा ग्रीन और पोलर ब्लू रंग में लॉन्च किया जा चुका है। इस मार्केट में फोन का एक मात्र 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट है।

टिप्सटर @byhimanshu के मुताबिक, Realme 7i को अक्टूबर महीने में दो रंग में लॉन्च किया जा सकता है। भारत में यह फ्यूज़न ग्रीन और फ्यूज़न ब्लू रंग में आएगा। टिप्सटर का यह भी दावा है कि यह स्मार्टफोन 4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज और 4 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज के साथ आएगा। टिप्सटर का कहना है कि लॉन्च में अभी काफी वक्त है। उम्मीद है कि Realme आने वाले दिनों में कुछ आधिकारिक जानकारी सार्वजनिक करेगी। बता दें कि रियलमी 7आई को इंडोनेशिया में ऑरोरा ग्रीन और पोलर ब्लू रंग में लॉन्च किया गया था। यह 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज के साथ आया था।
Advertisement
 

Realme 7i specifications

डुअल-सिम रियलमी 7आई एंड्रॉयड 10 पर आधारित Realme UI पर चलता है। इसमें 6.5 इंच का एचडी+ (720x1,600 पिक्सल) डिस्प्ले है, 90 प्रतिशत स्क्रीन टू बॉडी रेशियो और 90 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट के साथ। इस पर प्रोटेक्शन के लिए कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास का इस्तेमाल हुआ है। फोन में ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 662 प्रोसेसर है। जुगलबंदी के लिए 8 जीबी रैम दिए गए हैं।

बात कैमरा सेटअप की। रियलमी 7आई चार रियर कैमरों वाला हैंडसेट है। पिछले हिस्से पर कैमरे एक वर्गाकार कैमरा मॉड्यूल में L शेप में मौज़ूद हैं। यहां 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है, एफ/ 1.8 लेंस के साथ। इसके अलावा अल्ट्रा-वाइड एंगल लेंस वाला 8 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा दिया गया है। एक 2 मेगापिक्सल का ब्लैक एंड व्हाइट सेंसर और एक 2 मेगापिक्सल का मैक्रो शूटर है। सेल्फी के लिए स्मार्टफोन में एफ/ 2.1 लेंस के साथ 16 मेगापिक्सल Sony IMX471 सेंसर है। इसे होल-पंच कटआउट में जगह मिली है जो स्क्रीन पर बायीं तरफ किनारे में स्थित है।
Advertisement

Realme 7i की इनबिल्ट स्टोरेज 128 जीबी है और ज़रूरत पड़ने पर माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल करना भी संभव है। कनेक्टिविटी फीचर्स में डुअल-बैंड वाई-फाई, एलटीई, ब्लूटूथ 5.0, एनएफसी, जीपीएस/ ए-जीपीएस, ग्लोनास और 3.5 एमएम हेडफोन जैक शामिल हैं। एंबियंट लाइट सेंसर, प्रॉक्सिमिटी सेंसर, एक्सेलेरोमीटर, जायरोमीटर सेंसर और मैगनेटिक इंडक्शन सेंसर फोन का हिस्सा हैं। पिछले हिस्से पर एक फिंगप्रिंट सेंसर भी दिया गया है।

Realme ने इस फोन में 5,000 एमएएच की बैटरी दी गई है। यह 18 वॉट फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। स्मार्टफोन का डाइमेंशन 164.1x75.5x8.9 मिलीमीटर है और वज़न 188 ग्राम।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.50 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 662

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

64-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

720x1600 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo Y600 होगा 30 अक्टूबर को लॉन्च, 10,000mAh की मिलेगी बैटरी
  2. Amazon Great Indian Sale 2026 में ₹35 हजार रेंज में मिल रहे iQOO, Samsung, OnePlus धांसू फोन, 8000mAh तक बैटरी
  3. Oppo 22.5W Power Bank 10000 पावर बैंक लॉन्च, iPhone होगा दो बार चार्ज
  4. Amazon Great Indian Festival Reloaded: ₹9000 सस्ता मिल रहा Google का फ्लैगशिप फोन
  5. Maruti Suzuki की e-Vitara को जापान की सेफ्टी रेटिंग में मिले 4-स्टार
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo 22.5W Power Bank 10000 पावर बैंक लॉन्च, iPhone होगा दो बार चार्ज
  2. Amazon Great Indian Festival Reloaded: ₹9000 सस्ता मिल रहा Google का फ्लैगशिप फोन
  3. eMudhra का बड़ा फैसला, बंद करेगी ग्लोबल SSL और TLS सर्टिफिकेट बिजनेस!
  4. Oppo Find X10 vs Google Pixel 11 Pro XL vs Samsung Galaxy S26 Ultra: किस फोन में हैं ज्यादा दमदार फीचर्स
  5. Amazon Great Indian Sale 2026 में ₹35 हजार रेंज में मिल रहे iQOO, Samsung, OnePlus धांसू फोन, 8000mAh तक बैटरी
  6. ₹1800 सस्ता खरीदें Ai+ Nova 2 Power 5G फोन, 7000mAh बैटरी के साथ
  7. Ultraviolette ने लॉन्च की X-47 Venom इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल, जानें प्राइस, रेंज
  8. Oppo Enco X4 TWS ईयरबड्स हुए भारत में लॉन्च, जानें, प्राइस, फीचर्स
  9. Oppo Pad Mini हुआ भारत में लॉन्च, 8,000mAh की बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  10. Oppo Find X10 भारत में लॉन्च हुआ 8000mAh बैटरी, 200MP के दो कैमरा के साथ, जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.