Realme 7i भारत में 7 अक्टूबर को होगा लॉन्च, साथ में दस्तक देंगे ये प्रोडक्ट्स भी...

इंडोनेशिया में Realme 7i की कीमत IDR 3,199,000 (करीब 15,800 रुपये) थी। यह दाम 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट का है। ग्राहक इस फोन को ऑरोरा ग्रीन और पोलर ब्लू रंग में खरीद पाएंगे।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 29 सितंबर 2020 16:22 IST
ख़ास बातें
  • Realme 7i में स्नैपड्रैगन 662 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया जाएगा
  • Realme Watch S Pro स्मार्टवॉच को भी किया जा सकता है लॉन्च
  • Realme Buds Air Pro को भी इस वर्चुअल इवेंट में किया जा सकता है पेश

Realme 7i में मिलेगा 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा

Realme 7i स्मार्टफोन को भारत में 7 अक्टूबर को लॉन्च किया जाएगा। यह खुलासा स्मार्टफोन को समर्पित पेज के द्वारा किया गया है, जो कि Realme वेबसाइट पर पब्लिश है। आपको बता दें, यह रियलमी फोन भारत से पहले इंडोनेशिया में Realme 7 के बदले हुए अवतार के रूप में लॉन्च किया जा चुका है। रियलमी 7आई के साथ चीनी टेक कंपनी अपने “UNI Smart AIOT ecosystem” के तहत कनेक्टिड डिवाइस के साथ-साथ हाल ही में टीज़ किए 55 इंच के SLED 4K TV टीवी को भी लॉन्च करेगी। इसके अलावा रियलमी इंडिया वेबसाइट ने संकेत दिया है कि इस दौरान “Sun Kissed Leather” फिनिश के साथ Realme 7 Pro के स्पेशल एडिशन को भी रियलमी 7आई के साथ लॉन्च किया जाएगा।
 

Realme 7i India launch date details

Realme India वेबसाइट के पेज पर दी जानकारी के अनुसार, Realme 7i स्मार्टफोन को भारत में 7 अक्टूबर को दोपहर 12.30 बजे लॉन्च किया जाएगा। यह लॉन्च इवेंट रियलमी इंडिया के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लाइवस्ट्रीम किया जाएगा। रियलमी 7आई के अलावा, कंपनी इस इवेंट में कनेक्टिड डिवाइस और 55 इंच SLED 4K TV को भी लॉन्च करेगी, जिसकी जानकारी पिछले हफ्ते टीज़ की गई थी।
Advertisement

रियलमी द्वारा साझा किए इनवाइट्स के अनुसार, रियलमी के नए कनेक्टिड डिवाइस में Realme Buds Air Pro truly wireless (TWS) ईयरबड्स शामिल होंगे, जिसका ऐलान IFA 2020 के दौरान किया गया था। इसके अलावा इसमें Realme Watch S Pro स्मार्टवॉच शामिल होगी। साथ ही इसमें नए वायर्ड ईयरबड्स, इलेक्ट्रिक टूथब्रश और पावर बैंक आदि भी लॉन्च किए जा सकते हैं।
 
 

Realme 7i price in India (expected)

रियलमी 7आई की भारतीय कीमत का फिलहाल खुलासा नहीं किया गया था। हालांकि, संभावना है कि यह इंडोनेशिया में लॉन्च हुए स्मार्टफोन जैसा ही होगा। इंडोनेशिया में रियलमी 7आई की कीमत IDR 3,199,000 (करीब 15,800 रुपये) थी। यह दाम 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट का है। वहां ग्राहक इस फोन को ऑरोरा ग्रीन और पोलर ब्लू रंग में खरीद पाएंगे।
Advertisement
 

Realme 7i specifications

डुअल-सिम रियलमी 7आई एंड्रॉयड 10 पर आधारित Realme UI पर चलता है। इसमें 6.5 इंच का एचडी+ (720x1,600 पिक्सल) डिस्प्ले है, 90 प्रतिशत स्क्रीन टू बॉडी रेशियो और 90 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट के साथ। इस पर प्रोटेक्शन के लिए कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास का इस्तेमाल हुआ है। फोन में ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 662 प्रोसेसर है। जुगलबंदी के लिए 8 जीबी रैम दिए गए हैं।

बात कैमरा सेटअप की। रियलमी 7आई चार रियर कैमरों वाला हैंडसेट है। पिछले हिस्से पर कैमरे एक वर्गाकार कैमरा मॉड्यूल में L शेप में मौज़ूद हैं। यहां 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है, एफ/ 1.8 लेंस के साथ। इसके अलावा अल्ट्रा-वाइड एंगल लेंस वाला 8 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा दिया गया है। एक 2 मेगापिक्सल का ब्लैक एंड व्हाइट सेंसर और एक 2 मेगापिक्सल का मैक्रो शूटर है। सेल्फी के लिए स्मार्टफोन में एफ/ 2.1 लेंस के साथ 16 मेगापिक्सल Sony IMX471 सेंसर है। इसे होल-पंच कटआउट में जगह मिली है जो स्क्रीन पर बायीं तरफ किनारे में स्थित है।
Advertisement

Realme 7i की इनबिल्ट स्टोरेज 128 जीबी है और ज़रूरत पड़ने पर माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल करना भी संभव है। कनेक्टिविटी फीचर्स में डुअल-बैंड वाई-फाई, एलटीई, ब्लूटूथ 5.0, एनएफसी, जीपीएस/ ए-जीपीएस, ग्लोनास और 3.5 एमएम हेडफोन जैक शामिल हैं। एंबियंट लाइट सेंसर, प्रॉक्सिमिटी सेंसर, एक्सेलेरोमीटर, जायरोमीटर सेंसर और मैगनेटिक इंडक्शन सेंसर फोन का हिस्सा हैं। पिछले हिस्से पर एक फिंगप्रिंट सेंसर भी दिया गया है।

Realme ने इस फोन में 5,000 एमएएच की बैटरी दी गई है। यह 18 वॉट फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। स्मार्टफोन का डाइमेंशन 164.1x75.5x8.9 मिलीमीटर है और वज़न 188 ग्राम।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.50 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 662

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

64-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

720x1600 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Samsung ने लॉन्च किया नया फोन Galaxy Quantum 7, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ, IP68 रेटिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. Honor लाई सस्ता फोन Honor 600S 5G, 50MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP69K रेटिंग
  2. Tecno Spark Go 3 Pro भारत में लॉन्च, 13MP कैमरा, 5200mAh बैटरी, IP69 रेटिंग, ₹15,999 से शुरू
  3. चंद Views में करा रहा है मोटी कमाई! क्या है चीन का Bilibili ऐप और भारत में कब आएगा? यहां जानें सब कुछ
  4. Redmi Note 17 Pro का ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8340mAh बैटरी, IP66, IP68 रेटिंग
  5. H1N1 स्वाइन फ्लू का खतरा बढ़ा, अपने पास रखें ये गैजेट्स, बचाव में होगी मदद
  6. Samsung Galaxy S26 FE लॉन्च हुआ 50MP तीन कैमरा के साथ, 4900mAh बैटरी
  7. Chandra Grahan Today: चंद्र ग्रहण पर लाल, तांबे जैसा चांद डराएगा! भारत में कितने बजे ग्रहण, कहां दिखेगा नजारा, जानें सब
  8. iPhone 17 दुनिया में सबसे ज्यादा बिकने वाला फोन, Samsung का Galaxy S26 Ultra रह गया इतना पीछे!
  9. Vivo Y31T 5G भारत में लॉन्च: 7,200mAh बैटरी, 50MP कैमरा और 256GB तक स्टोरेज के साथ इतनी है कीमत
  10. Raksha Bandhan 2026: ईयरफोन्स से लेकर मोबाइल केस तक, ₹1 हजार के अंदर ये 10 गिफ्ट बड़े काम के
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.