Realme 7 को भारत में कैमरा ऑप्टिमाइज़ेशन के साथ अक्टूबर 2020 अपडेट मिलना शुरू

यदि यूज़र्स को इस अपडेट का नोटिफिकेशन प्राप्त नहीं हुआ है, तो वह अपने Realme 7 स्मार्टफोन के सेटिंग्स में जाकर इसकी उपलब्धता जांच कर सकते हैं। इसके अलावा Realme ने अपडेट को मैनुअली डाउनलोड करने के लिए लिंक भी प्रदान किया है, जिसे आप यहां से डाउनलोड कर सकते हैं।

विज्ञापन
Tanishka Sodhi, अपडेटेड: 13 अक्टूबर 2020 10:17 IST
ख़ास बातें
  • Realme 7 को लेटेस्ट अपडेट में मिला है सितंबर 2020 एंड्रॉयड सिक्योरिटी पैच
  • रियलमी 7 के अपडेट का फर्मवेयर वर्ज़न RMX2151PU_11_A.59 है
  • अपडेट को स्टेज्ड मैनर में रोलआउट किया गया है

Realme ने अपडेट को मैनुअली डाउनलोड करने के लिए लिंक भी प्रदान किया है

Realme 7 स्मार्टफोन को भारत में अक्टूबर 2020 ओवर-द-एयर (OTA) अपडेट मिलना शुरू हो गया है। यह अपडेट सितंबर 2020 एंड्रॉयड सिक्योरिटी पैच से लैस है, इसके अलावा इसमें कैमरा ऑप्टिमाइज़ेशन और चार्जिंग एल्गोरिथ्म के साथ-साथ कुछ बग फिक्स भी शामिल हैं। इस अपडेट को स्टेज्ड मैनर में रोलआउट किया गया है, जिसका मतलब है कि फिलहाल सीमित संख्या के यूज़र्स को यह अपडेट प्राप्त होगा। लेकिन जैसे कि कंपनी यह सुनिश्चित कर लेगी कि इस अपडेट में किसी प्रकार का गंभीर बग मौजूद नहीं है, वैस ही इसे बड़ी संख्या के लोगों के लिए ज़ारी कर दिया जाएगा।

कंपनी ने फोरम पोस्ट के जरिए ऐलान किया कि Realme 7 स्मार्टफोन के लिए नया सॉफ्टवेयर अपडेट भारत में रोलआउट करना शुरू कर दिया गया है। इस अपडेट का फर्मवेयर वर्ज़न RMX2151PU_11_A.59 है। यदि यूज़र्स को इस अपडेट का नोटिफिकेशन प्राप्त नहीं हुआ है, तो वह अपने रियलमी 7 स्मार्टफोन के सेटिंग्स में जाकर इसकी उपलब्धता जांच कर सकते हैं। इसके अलावा Realme ने अपडेट को मैनुअली डाउनलोड करने के लिए लिंक भी प्रदान किया है, जिसे आप यहां से डाउनलोड कर सकते हैं।
 

Realme 7 update changelog

अपडेट में शामिल बदलावों की बात करें, तो इसमें HDR mode में अल्ट्रा-वाइड कैमरा के डार्क इमेज समस्या को ठीक किया गया है। इसके अलावा इस अपडेट में एचडीआर मोड में प्रमुख कैमरा के इमेज नॉइस को, पोट्रेट मोड में इमेज क्लैरिटी को, थर्ड पार्टी ऐप में इमेज और प्रीव्यू क्लैरिटी को और इमेज शार्पनेस को ऑप्टिमाइज़ किया गया है।

डिस्कनेट होकर दोबार कनेक्ट होने पर ब्लूटूथ कार किट की बढ़ी हुई वॉल्यूम समस्या को लेटेस्ट अपडेट में ठीक किया गया है। कंट्रोल सेंटर में ब्लूटूथ टॉगल के Expand आइकन पर क्लिक करते समय ऑटोमैटिक स्क्रीन लॉक की समस्या को भी फिक्स किया गया है।
Advertisement

चेंजलॉग में आगे जानकारी दी गई है कि रियलमी 7 के इस लेटेस्ट अपडेट में नेटिव वीडियो एडिटिंग ऐप Soloop को एड किया गया है। वहीं, फोन के ‘About phone' सेक्शन में प्रोसेसर के नाम को हीलियो जी95 अपडेट किया गया है। डार्क मोड में आइकन को ऑप्टिमाइज़ करते समय स्क्रीन फ्लिकर की समस्या व अन्य मुद्दों को फिक्स किया गया है।
 
 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Good performance
  • Sturdy and well built
  • Excellent battery life
  • 90Hz display
  • Decent main camera
  • Bad
  • Heavy and thick
  • Video quality could be better
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.50 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक हीलियो जी95

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

64-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Realme 7, Realme 7 October 2020 update, Realme 7 update
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus 16 के भारत में लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है फ्रंट कैमरा
  2. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगा BOE डिस्प्ले, 9,000mAh बैटरी
  3. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगी 9,000mAh की बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  4. Infinix GT 50 Pro 5G कल होगा भारत में लॉन्च, Dimensity 8400 Ultimate चिप, 6500mAh बैटरी फीचर!
  5. Tata Punch EV आई सबसे ज्यादा पसंद, 284% की ग्रोथ के साथ बनी नंबर 1 कार, टॉप 10 में टाटा-महिंद्रा का दबदबा
  6. Redmi K100 में मिलेगा 'Snow Rock White' का नया कलर ऑप्शन
  7. Flipkart Big Bang Diwali Sale होगी 28 अक्टूबर से शुरू, iPhone 17, Galaxy S25 समेत इन फोन पर छूट
  8. Flipkart पर फिर से आई iPhone 17 पर डील, ₹19 हजार की सीधी बचत
  9. इलेक्ट्रिक बाइक में पेट्रोल का कमाल! Chery की नई EREV मोटरसाइकिल चलते-चलते करेगी बैटरी चार्ज
  10. Oppo Find X10 नए ग्रीन कलर वेरिएंट में लॉन्च, 8000mAh बैटरी, 200MP दो कैमरा वाला फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Realme ला रही नया मिडरेंज फोन, 200MP कैमरा, 10,000mAh होगी बैटरी!
  2. OnePlus 16 के भारत में लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है फ्रंट कैमरा
  3. Flipkart Big Bang Diwali Sale होगी 28 अक्टूबर से शुरू, iPhone 17, Galaxy S25 समेत इन फोन पर छूट
  4. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगा BOE डिस्प्ले, 9,000mAh बैटरी
  5. Tata Punch EV आई सबसे ज्यादा पसंद, 284% की ग्रोथ के साथ बनी नंबर 1 कार, टॉप 10 में टाटा-महिंद्रा का दबदबा
  6. Flipkart पर फिर से आई iPhone 17 पर डील, ₹19 हजार की सीधी बचत
  7. Redmi K100 में मिलेगा 'Snow Rock White' का नया कलर ऑप्शन
  8. 50MP कैमरा, 6330mAh बैटरी के साथ Poco X8s ग्लोबल बाजार में लॉन्च, जानें और क्या है खास
  9. Oppo Find X10 Ultra में होगा 200MP मेन कैमरा के साथ 100MP सेल्फी कैमरा! 8500mAh बैटरी
  10. Oppo Find X10 नए ग्रीन कलर वेरिएंट में लॉन्च, 8000mAh बैटरी, 200MP दो कैमरा वाला फोन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.