Realme 7 Pro को पहला सॉफ्टवेयर अपडेट मिलने की खबर, सिक्योरिटी पैच हुआ अपग्रेड

भारत में Realme 7 Pro की सेल अभी शुरू भी नहीं हुई है, इस फोन की पहली सेल 14 सितंबर को शुरू की जाएगी, जबकि Realme 7 की सेल 10 सितंबर से शुरू होने वाली है।

विज्ञापन
Vineet Washington, अपडेटेड: 7 सितंबर 2020 18:22 IST
ख़ास बातें
  • Realme 7 Pro का अपडेट वर्ज़न नंबर RMX2170_11_A.11 है
  • लेटेस्ट अपडेट कैमरा और परफॉर्मेंस ऑप्टिमाइज़ेशन लेकर आया है
  • रियलमी 7 प्रो भारत में हाल ही में लॉन्च किया गया है

Realme 7 Pro क्वाड रियर कैमरा सेटअप से है लैस

Realme 7 Pro को कथित रूप से अपना पहला सॉफ्टवेयर अपडेट मिलना शुरू हो गया। अभी स्मार्टफोन को भारत में लॉन्च हुए 1 हफ्ता भी पूरा नहीं हुआ है और उसे लेटेस्ट अपडेट मिलना शुरू हो गया है। हालांकि, Realme की साइट पर फिलहाल इस अपडेट को लिस्ट नहीं किया गया है, Gadgets 360 को इस अपडेट की जानकारी Realme 7 Pro रिव्यू यूनिट के जरिए प्राप्त हुई है। इस अपडेट का वर्ज़न नंबर RMX2170_11_A.11 है। यह अपडेट कुछ ऑप्टिमाइज़ेशन और लेटेस्ट सितंबर सिक्योरिटी पैच से लैस है। आपको बता दें, भारत में रियलमी 7 प्रो की सेल अभी शुरू भी नहीं हुई है, इस फोन की पहली सेल 14 सितंबर को शुरू की जाएगी, जबकि Realme 7 की सेल 10 सितंबर से शुरू होने वाली है।
 

Realme 7 Pro update RMX2170_11_A.11


चेंजलॉग के मुताबिक, अपडेट का वर्ज़न नंबर RMX2170_11_A.11 है। वहीं यह अपडेट Realme 7 Pro स्मार्टफोन के लिए लेटेस्ट सितंबर एंड्रॉयड सिक्योरिटी पैच के साथ सिस्टम, कैमरा और चार्जिंग ऑप्टिमाइज़ेशन लेकर आया है। इस अपडेट के जरिए इनवैलिड टच कंट्रोल समस्या, “Mute-Bell-Vibrate” आइकन और थर्ड पार्टी ऐप का इस्तेमाल करते हुए कैमरा क्वालिटी को ऑप्टिमाइज़ किया गया है।

इसके अलावा कैमरा ऑप्टिमाइज़ेशन इस अपडेट में मौजूद है, जिसमें रियर कैमरा का इस्तेमाल करते हुए पोर्ट्रेट मोड में “preview fluency”, फ्रंट कैमरा का इस्तेमाल करते हुए HDR क्लैरिटी, नाइट मोड में HDR क्लैरिटी और अल्ट्रा मैक्रो मोड में प्रोबेबिलिस्टिक कलर कास्ट समस्या आदि शामिल है।

रियलमी 7 प्रो के RMX2170_11_A.11 अपडेट का साइज़ 262MB है। फोन की सेल 14 सितंबर से शुरू होगी, माना जा रहा है कि ग्राहकों को यह अपडेट स्मार्टफोन खरीद के साथ प्राप्त होगा या फिर उन्हें नोटिफिकेशन के जरिए अपडेट की जानकारी दी जाएगी। फिलहाल, यह साफ नहीं है कि Realme 7 को यह अपडेट मिलेगा या नहीं।
 

Realme 7 Pro specifications

रियलमी 7 प्रो हैंडसेट में 6.4 इंच का फुल-एचडी+ (1,080x2,400 पिक्सल) सुपर एमोलेड डिस्प्ले है, 20:9 आस्पेक्ट रेशियो और 90.8 प्रतिशत स्क्रीन टू बॉडी रेशियो के साथ। इस स्मार्टफोन में ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 720जी प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है। ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 618 जीपीयू इंटीग्रेटेड है। जुगलबंदी के लिए 8 जीबी तक रैम दिए गए हैं। फोन में क्वाड रियर कैमरा सेटअप और सिंगल सेल्फी कैमरा के लिए इसमें होल-पंच डिज़ाइन दिया गया है। फोन की बैटरी 4,500 एमएएच की है, जिसमें आपको 65 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलेगा।
 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Well built, pleasing design
  • Cameras do well in daylight
  • Stereo speakers sound good
  • Vivid AMOLED display
  • Very fast charging, good battery life
  • Bad
  • Average low-light camera performance
  • Only 60Hz display
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.40 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 720जी

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

64-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4500 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Good performance
  • Sturdy and well built
  • Excellent battery life
  • 90Hz display
  • Decent main camera
  • Bad
  • Heavy and thick
  • Video quality could be better
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.50 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक हीलियो जी95

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

64-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. itel A100 Pro का 4GB रैम वेरिएंट लॉन्च, Free मिल रहा 1499 रुपये का नेकबैंड, जानें डिटेल
  2. Tecno Camon Slim जल्द होगा लॉन्च, 5,600mAh हो सकती है बैटरी
  3. Reliance AGM 2026 LIVE: AI डेटा सेंटर से लेकर IPO तक, जल्द होने वाले हैं बड़े ऐलान
  4. OnePlus 15s का टल सकता है लॉन्च, OnePlus 16 पर भी बड़ा अपडेट!
  5. 6,500mAh की बैटरी के साथ लॉन्च हुआ Vivo Y6e 5G, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  6. Honor 600 Smart 5G में मिल सकती है 7,700mAh की बैटरी, Snapdragon 4 Gen 4 चिपसेट
  7. AI फीचर्स वाले 3 Asus Chromebook मॉडल्स की भारत में एंट्री, कीमत ₹27 हजार से शुरू
  8. 48MP कैमरा वाला iPhone 17 Pro हुआ 21 हजार रुपये सस्ता, जानें कहां आई डील
  9. Samsung Galaxy M47 5G टीजर जारी, लॉन्च से पहले आया सामने, जानें सबकुछ
  10. FIFA World Cup 2026 LIVE: भारत में कहां देख सकेंगे मैच? फ्री स्ट्रीमिंग का ऑप्शन भी मिलेगा
  11. Ai+ Nova 2 Pro 5G लॉन्च 22 जून को, 6000mAh बैटरी, 48MP AI कैमरा से होगा लैस
#ताज़ा ख़बरें
  1. Tecno Camon Slim जल्द होगा लॉन्च, 5,600mAh हो सकती है बैटरी
  2. Ai+ Nova 2 Pro 5G लॉन्च 22 जून को, 6000mAh बैटरी, 48MP AI कैमरा से होगा लैस
  3. Reliance AGM 2026: AI एजेंट, AI ऐप्स से AI डेटा सेंटर तक, ये हैं रिलायंस के 10 बड़े ऐलान
  4. iPhone, MacBook जल्द हो सकते हैं महंगे, Apple CEO ने बताई वजह
  5. iQOO Z11i में मिल सकता है Snapdragon 4 Gen 2 चिपसेट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  6. FIFA World Cup 2026 LIVE: भारत में कहां देख सकेंगे मैच? फ्री स्ट्रीमिंग का ऑप्शन भी मिलेगा
  7. 48MP कैमरा वाला iPhone 17 Pro हुआ 21 हजार रुपये सस्ता, जानें कहां आई डील
  8. बिजली गई तो भी चलता रहेगा फ्रिज! लॉन्च हुआ 15 घंटे बैकअप देना वाला Fridge Power Bank
  9. Instagram अकाउंट से स्पैम या बॉट फॉलोअर्स कैसे करें डिलीट, जानें
  10. भारत में Telegram को लगा झटका, कोर्ट ने बैन हटाने से किया इनकार
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.