Realme 7 को भारत में मिला नया अपडेट, बेहतर हुई कैमरा परफॉर्मेंस

लेटेस्ट Realme 7 अपडेट फर्मवेयर वर्ज़न RMX2151_11_A.43 के साथ आता है। यह अपडेट भारतीय यूज़र्स के लिए ओवर द एयर तरीके से रोलआउट हो रहा है और इसका साइज़ 306 एमबी है।

Realme 7 को भारत में मिला नया अपडेट, बेहतर हुई कैमरा परफॉर्मेंस

Realme 7 की भारत में शुरुआती कीमत 14,999 रुपये है

ख़ास बातें
  • Realme 7 को भारत में हाल ही में Realme 7 Pro के साथ लॉन्च किया गया था
  • फोन की भारत में शुरुआती कीमत 14,999 रुपये है
  • नया रियलमी 7 अपडेट फोन के कैमरा को सुधारता है और नया पैच लेकर आता है
विज्ञापन
Realme 7 को OTA अपडेट मिल रहा है और यह अगस्त 2020 एंड्रॉयड सुरक्षा पैच के साथ आता है। चैंजलॉग पुष्टि करता है कि अपडेट कई कैमरा सुधार भी लाता है और अमेज़न एलेक्सा का सपोर्ट देता है। रियलमी ने इस नए अपडेट के साथ टच कंट्रोल अनुभव और फिंगरप्रिंट अनलॉक की स्पीड को भी पहले से बेहतर किया है। Realme 7 को इस महीने की शुरुआत में भारत में लॉन्च किया गया था और फोन Helio G95 चिपसेट के साथ आता है। इसमें 64-मेगापिक्सल के मुख्य कैमरे के साथ पीछे एक क्वाड कैमरा सेटअप दिया गया है।

लेटेस्ट Realme 7 अपडेट फर्मवेयर वर्ज़न RMX2151_11_A.43 के साथ आता है। यह अपडेट भारतीय यूज़र्स के लिए ओवर द एयर तरीके से रोलआउट हो रहा है और इसका साइज़ 306 एमबी है। यूज़र्स अपने फोन की सेटिंग्स में इस अपडेट को मैन्युअल रूप से भी जांच सकते हैं, यदि उन्हें पहले से इसका कोई नोटिफिकेशन नहीं मिला है। Gadgets 360 इस अपडेट की पुष्टि रिव्यू यूनिट पर अपडेट प्राप्त होने के बाद कर सकता है। कंपनी द्वारा पोस्ट किया गया चेंजलॉग बताता है कि Realme 7 अपडेट लेटेस्ट अगस्त 2020 एंड्रॉयड सिक्योरिटी पैच के साथ आता है। यह एक नए समर्पित 64-मेगापिक्सल प्रोफेशनल मोड, रियर कैमरों की क्वालिटी में सुधार और बैकलाइट शूटिंग आउटडोर की क्वालिटी में सुधार जैसे कैमरा ऑप्टिमाइजेशन लाता है। अपडेट नाइट मोड में नॉयस को भी कम करता है।
 
realme

रियलमी 7 अपडेट भी चार्जिंग स्पीड को बढ़ाता है और फास्ट चार्जिंग एनीमेशन में दशमलव बिंदु के फीचर को जोड़ता है। जैसा कि उल्लेख किया गया है, अपडेट फोन में अमेज़न एलेक्सा सपोर्ट भी लाता है, हालांकि यूज़र्स को पहले गूगल प्ले स्टोर से एलेक्सा डाउनलोड करना होगा। अपडेट पहले से बेहतर टच कंट्रोल अनुभव, रूल्स ऑफ सर्वाइवल गेम के लिए बेहतर गेम अनुभव और यहां तक ​​कि फिंगरप्रिंट अनलॉक की स्पीड में भी सुधार लेकर आता है।

Realme 7 को पिछले हफ्ते Realme 7 Pro के साथ लॉन्च किया गया था। फोन क्वाड रियर कैमरा सेटअप, होल-पंच डिस्प्ले 8 जीबी तक रैम, 90 हर्ट्ज़ डिस्प्ले और 30 वॉट फास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी के साथ आता है और इसकी भारत में शुरुआती कीमत 14,999 रुपये है।

  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Good performance
  • Sturdy and well built
  • Excellent battery life
  • 90Hz display
  • Decent main camera
  • कमियां
  • Heavy and thick
  • Video quality could be better
डिस्प्ले6.50 इंच
प्रोसेसरमीडियाटेक हीलियो जी95
फ्रंट कैमरा16-मेगापिक्सल
रियर कैमरा64-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम8 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता5000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 10
रिज़ॉल्यूशन1080x2400 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Realme 7, Realme 7 Update
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. HMD का नया सस्ता फोन Vibe 2 5G रेड वाइन कलर में आया, FBBD सेल में खरीदें ₹10,499 में!
  2. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  3. IND vs PAK Live: एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान का फाइनल क्रिकेट मैच आज, यहां देखें LIVE
  4. 'जरूरी रीचार्ज प्लान पहले दिखाएं'! Jio, Airtel, Vi की नहीं चलेगी मनमानी, TRAI ने लागू किए नए नियम
  5. Vivo X300 FE ₹9 हजार सस्ता खरीदें! धांसू कैमरा फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  6. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  7. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  8. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  9. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  10. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »