Realme 6i से 17 मार्च को उठेगा पर्दा, इस प्रोसेसर से होगा लैस

Realme 6i फोन बेंचमार्किंग वेबसाइट गीकबेंच पर RMX2040 मॉडल नंबर के साथ लिस्ट हो चुका है। यह 4 जीबी रैम से लैस होगा और आउट ऑफ द बॉक्स एंड्रॉयड 10 पर काम करेगा।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 13 मार्च 2020 18:05 IST
ख़ास बातें
  • Realme 6i को अभी म्यांमार में लॉन्च किए जाने की जानकारी
  • रियलमी 6आई में हो सकती है 5,000 एमएएच की बैटरी
  • Realme 6 का ही कमजोर वर्ज़न होगा Realme 6i

8 जीबी तक LPDDR4X रैम के साथ आ सकता है Realme 6i

Realme 6i फोन 17 मार्च को लॉन्च होगा। Realme ने अपने म्यांमार फेसबुक पेज पर इस फोन के लॉन्च का ऐलान कर दिया है। आधिकारिक घोषणा से पहले रियलमी 6आई को थाइलैंड और अमेरिकी सर्टिफिकेशन साइट पर करीब महीने भर पहले लिस्ट किया गया था। हाल ही में यह फोन बेंचमार्किंग वेबसाइट गीकबेंच पर भी लिस्ट हुआ था। रियलमी 6आई फोन गीकबेंच पर RMX2040 मॉडल नंबर के साथ लिस्ट किया गया था। कंपनी के पुराने रिकॉर्ड को देखें, तो उम्मीद है कि यह फोन Realme 6 का ही कमजोर वर्ज़न होगा, जो भारत में पिछले हफ्ते Realme 6 Pro के साथ लॉन्च हुआ था।

Realme म्यांमार के आधिकारिक फेसबुक पेज ने अपनी कवर फोटो अपडेट करते हुए Realme 6i के लॉन्च की तारीख का खुलासा किया है। इस संबंध में जानकारी सबसे पहले टेक्नोलॉजी ब्लॉग IndiaShopps द्वारा दी गई। कवर फोटो में देखा जा सकता है कि यह लॉन्च इवेंट 17 मार्च को भारतीय समयानुसार दोपहर 2 बजे शुरू होगा। इस तस्वीर के अनुसार नए फोन में मीडियाटेक हीलियो जी80 प्रोसेसर भी हो सकता है।

बीते महीने मीडियाटेक ने हीलियो जी80 प्रोसेसर लॉन्च किया था। यह कंपनी का लेटेस्ट गेमिंग और ग्राफिक्स फोकस्ड ऑक्टा-कोर प्रोसेसर है जिसमें हाइपरइंजन टेक्नोलॉजी भी है। इसमें 8 जीबी तक LPDDR4X रैम और eMMC5.1 स्टोरेज को सपोर्ट करता है।

फेसबुक पेज से रियलमी 6आई में 18 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट की पुष्टि हुई है। यह 10 वॉट चार्जिंग टेक्नोलॉजी की तुलना में 38 प्रतिशत फास्ट चार्जिंग रिजल्ट देगी। इस फोन में यूएसबी टाइप-सी पोर्ट होगा। बता दें कि Realme 5i को माइक्रो-यूएसबी पोर्ट के साथ मार्केट में उतारा गया था। एक अन्य सोशल मीडिया पोस्ट में फोन का क्वाड रियर कैमरा सेटअप भी देखने को मिला, जिसमें रियलमी 6आई का प्राइमरी सेंसर 48 मेगापिक्सल का है।

हाल की गीकबेंच लिस्टिंग पर विश्वास करें तो रियलमी 6आई 4 जीबी रैम से लैस होगा और आउट ऑफ द बॉक्स एंड्रॉयड 10 पर काम करेगा। यह स्मार्टफोन RMX2040 मॉडल नंबर के साथ बेंचमार्क साइट पर लिस्ट हुआ था, जो इससे पहले अमेरिका की एफसीसी साइट पर भी लिस्ट हुआ था।
Advertisement

FCC लिस्टिंग के अनुसार, इस फोन की बैटरी 5,000 एमएएच की होगी। इसके अलावा फोन का डाइमेंशन 164.4x75.4x9.0 मिलीमीटर और वज़न 195 ग्राम होगा।

हालांकि, रियलमी ने यह साफ नहीं किया कि रियलमी 6आई सिर्फ म्यांमार में लॉन्च होगा। या फिर इसे जल्द ही भारतीय मार्केट में भी लाया जाएगा।
Advertisement

 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Powerful processor
  • Very good battery life
  • 90Hz display
  • Decent daylight performance
  • Bad
  • Preinstalled bloatware
  • Spammy notifications
  • Weak low-light cameras
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.50 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक हीलियो जी90टी

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

4300 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Decent build quality
  • Very good battery life
  • Good daylight camera performance
  • Dedicated microSD card slot
  • Bad
  • No fast charging
  • Below average low-light camera performance
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.52 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 665

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 9

रिज़ॉल्यूशन

720x1600 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Realme 6i specifications, Realme 6i, Realme
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iPhone 17 Pro की अचानक गिरी कीमत, अभी खरीदें अब तक सबसे ज्यादा सस्ता
  2. AI बनाम इंसान पर Zoho फाउंडर श्रीधर वेम्बू और OpenAI के CEO आमने-सामने, जानें पूरा मामला
  3. Ola Electric की 150 स्टोर्स बंद करने की तैयारी, सेल्स में गिरावट है कारण
  4. AI के जरिए अब चौबीसों घंटे मिलेगी वीजा हेल्प, BLS ने मशीनों में जोड़ा Voicebot
  5. Nothing ने लॉन्च से पहले दिखाया अपकमिंग Phone 4a का डिजाइन, 5 मार्च को भारत में देगा दस्तक
  6. भारत के इस राज्य में 16 वर्ष से कम उम्र के बच्चों के लिए स्मार्टफोन के इस्तेमाल पर लग सकती है रोक....
#ताज़ा ख़बरें
  1. Nothing ने लॉन्च से पहले दिखाया अपकमिंग Phone 4a का डिजाइन, 5 मार्च को भारत में देगा दस्तक
  2. Ola Electric की 150 स्टोर्स बंद करने की तैयारी, सेल्स में गिरावट है कारण
  3. भारत के इस राज्य में 16 वर्ष से कम उम्र के बच्चों के लिए स्मार्टफोन के इस्तेमाल पर लग सकती है रोक....
  4. AI के जरिए अब चौबीसों घंटे मिलेगी वीजा हेल्प, BLS ने मशीनों में जोड़ा Voicebot
  5. Apple मार्च इवेंट में लॉन्च करेगा iPhone 17e, Mac और iPad जैसे 5 नए प्रोडक्ट
  6. Apple जल्द लॉन्च कर सकती है iPhone 17e और कम प्राइस वाला MacBook
  7. अब AI से पूछे किसने आपको WhatsApp पर ब्लॉक किया है या नहीं
  8. AI बनाम इंसान पर Zoho फाउंडर श्रीधर वेम्बू और OpenAI के CEO आमने-सामने, जानें पूरा मामला
  9. Motorola Edge 70 Fusion 50MP कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ होगा पेश, लिस्टिंग से खुलासा
  10. Realme P4 Lite 4G vs Samsung Galaxy A07 4G vs Tecno Pop 9 5G: जानें 10K में कौन सा है बेस्ट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.