Realme 6s भारत में Realme 6i नाम से हो सकता है लॉन्च

रिपोर्ट के अनुसार, Realme 6i के कथित पोस्टर में 90 हर्ट्ज़ डिस्प्ले, मीडियाटेक हीलियो जी90टी प्रोसेसर और 48 मेगापिक्सल कैमरे की जानकारी दी गई है।

विज्ञापन
Abhik Sengupta, अपडेटेड: 3 जुलाई 2020 16:15 IST
ख़ास बातें
  • Realme 6i मार्च में म्यांमार में लॉन्च हो चुका है
  • भारत में Realme Narzo 10 की खूबियां रियलमी 6आई से मिलती हैं
  • मई में भारत में लॉन्च हुआ है रियलमी नार्ज़ो 10

Realme 6s यूरोप में हो चुका है लॉन्च

Realme 6i को लेकर खबर है कि यह स्मार्टफोन भारत में जल्द ही लॉन्च किया जाएगा, लेकिन कहा जा रहा है कि यह Realme 6s का रीब्रांडेड वर्ज़न होगा जो कि मई में यूरोप में लॉन्च किया गया था। याद दिला दें, कंपनी ने रियलमी 6आई स्मार्टफोन को मार्च में म्यांमार में लॉन्च किया था और फिर बाद में भारत में Realme Narzo 10 को इसके रीब्रांडेड वर्ज़न के तौर पर लॉन्च किया गया। यह स्मार्टफोन रियलमी 6आई के तौर पर बाद में यूरोप में लॉन्च किया गया। रिपोर्ट के अनुसार, रियलमी 6आई की तस्वीर एक ऑफलाइन स्टोर के बाहर देखने को मिली है, जिसमें इसके प्रमुख स्पेसिफिकेशन की जानकारी दी गई थी। पोस्टर में दिया गया फोन का डिज़ाइन और स्पेसिफिकेशन Realme 6s स्मार्टफोन की तरह ही है।
 

यह जानकारी OnPhones द्वारा दी गई है। रिपोर्ट के अनुसार, कथित Realme 6i के पोस्टर में 90 हर्ट्ज़ डिस्प्ले, मीडियाटेक हीलियो जी90टी प्रोसेसर और 48 मेगापिक्सल कैमरे की जानकारी दी गई है। यह स्मार्टफोन दो कलर ऑप्शन में पेश किया जाएगा, जिसकी जानकारी पोस्टर में दी गई है। गौर करने वाली बात यह है कि Realme 6s स्मार्टफोन यूरोपीय मार्केट में खरीद के लिए उपलब्ध है और यह स्मार्टफोन भी कुछ इसी तरह के स्पेसिफिकेशन से लैस है।

जैसा कि हमने बताया रियलमी 6आई स्मार्टफोन मार्च में म्यांमार में लॉन्च किया गया था, जो कि हूबहू Realme Narzo 10 की तरह ही है, जिसे भारत में मई में पेश किया गया।
 

Realme 6s price

रियलमी 6एस की कीमत यूरोप में EUR 199 (करीब 16,800 रुपये) है। यह दाम 4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज वाले एक मात्र वेरिेएंट का है। हम उम्मीद करते हैं कि रियलमी 6एस के रीब्रांडेड वर्ज़न की कीमत भारत में यूरोपीय मार्केट से कम होगी, जैसा हमेशा से होता आया है। एक बार फिर स्पष्ट कर दें, भारत में जल्द ही रियलमी 6आई को रियलमी 6एस के रीब्रांडेड वर्ज़न के तौर पर लॉन्च किया जा सकता है।
 

Realme 6s specifications

डुअल-सिम रियलमी 6एस एंड्रॉयड 10 पर आधारित Realme UI पर चलता है। इसमें 6.5 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2400 पिक्सल) एलसीडी होल-पंच डिस्प्ले है, 90 हर्ट्ज़ रिफ्रेश और कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास प्रोटेक्शन के साथ। फोन में 2.05 गीगाहर्ट्ज़ मीडियाटेक हीलियो जी90टी ऑक्टा-कोर प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है। जुगलबंदी के लिए 4 जीबी रैम मौज़ूद हैं। इनबिल्ट स्टोरेज 64 जीबी है और ज़रूरत पड़ने पर माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल करना भी संभव है। इस फोन में किनारे पर फिंगरप्रिंट सेंसर है।

Realme 6s चार रियर कैमरों वाला स्मार्टफोन है। कैमरा सेटअप में 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर है। इसके साथ 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड एंगल कैमरा, 2 मेगापिक्सल का मोनोक्रोम सेंसर और 2 मेगापिक्सल का पोर्ट्रेट कैमरा है। Realme के इस फोन में आगे की तरफ एक मात्र 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है।
Advertisement

स्मार्टफोन की बैटरी 4,300 एमएएच की है। यह 30 वॉट फ्लैश चार्ज को सपोर्ट करती है। कनेक्टिविटी फीचर्स में वाई-फाई 802.11 एसी, ब्लूटूथ 5, जीपीएस, एनएफसी, 3.5 एमएम ऑडियो जैक और यूएसबी टाइप-सी शामिल हैं। Realme 6s को 162.1x74.8x8.9 मिलीमीटर डाइमेंशन और 191 ग्राम वज़न के साथ लिस्ट किया गया है।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Powerful processor
  • Very good battery life
  • 90Hz display
  • Decent daylight performance
  • Bad
  • Preinstalled bloatware
  • Spammy notifications
  • Weak low-light cameras
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.50 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक हीलियो जी90टी

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

4300 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.50 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक हीलियो जी90टी

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

4300 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
 
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Looks good, built well
  • Excellent battery life
  • Very good value for money
  • Bad
  • Average overall camera quality
  • Bloatware and spammy notifications
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.50 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक हीलियो जी80

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

720x1600 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Realme 6i, Realme 6s, Realme
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 25 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा iPhone 15, यहां से खरीदने पर फायदा ही फायदा
#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO 16 में मिल सकता है 2K 'अल्ट्रा-हाई' रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले
  2. Xiaomi 17T Pro में  मिलेगा MediaTek Dimensity 9500 चिपसेट, इस सप्ताह होगा लॉन्च
  3. Vivo X500 Pro में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट, MediaTek Dimensity 9600 चिपसेट
  4. Redmi Turbo 5 जल्द होगा भारत में लॉन्च, डुअल रियर कैमरा यूनिट
  5. हाई-स्पीड इंटरनेट का दायरा बढ़ाने के लिए Starlink के साथ टाई-अप कर सकती है BSNL
  6. Realme P4s 5G में मिल सकते हैं 4 स्टोरेज वेरिएंट्स, भारत में जल्द लॉन्च की तैयारी
  7. 6000mAh बैटरी, 13MP कैमरा के साथ Lava Shark 2 5G लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  8. Oppo ने बदली फ्लैगशिप स्मार्टफोन्स की सेल डेट, आज से ही खरीद सकेंगे Find X9 Ultra और Find X9s
  9. Xiaomi लेकर आया गजब डिवाइस, 3 सेकेंड में देगा गर्म पानी और मिनटों में जमाएगा बर्फ
  10. कम बिजली में करेगा फास्ट कूलिंग! ₹16,999 में लॉन्च हुआ Oakter का नया AC
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.