Realme 6 में मीडियाटेक हीलियो जी90टी प्रोसेसर होने का दावा

Realme 6 की Wi-Fi Alliance लिस्टिंग से पता चला है कि यह 2.4GHz और 5GHz नेटवर्क बैंड्स को सपोर्ट करेगा। लिस्टिंग में रियलमी 6 में MT6785T हार्डवेयर वर्ज़न होने का जिक्र है।

विज्ञापन
Nadeem Sarwar, अपडेटेड: 13 फरवरी 2020 14:30 IST
ख़ास बातें
  • रियलमी 6 की बैटरी 4,300 एमएएच की होने की जानकारी मिली
  • Realme 6 Pro एंड्रॉयड 10 पर चलेगा
  • Realme 6 और Realme 6 Pro के बारे में कोई आधिकारिक ऐलान नहीं
Realme 6 और इसके प्रो वेरिएंट को हाल ही में सिंगापुर का IMDA सर्टिफिकेशन मिला था। इससे इशारा मिला कि रियलमी 6 और रियलमी 6 प्रो लॉन्च से बहुत दूर नहीं हैं। Realme के इन दोनों फोन को अब वाई-फाई एलायंस का सर्टिफिकेशन मिला है। वाई-फाई एलांयस के डेटाबेस से पता चला है कि Realme 6 का मॉडल नंबर RMX2001 है और Realme 6 Pro का मॉडल नंबर RMX2061 है। दावा किया गया है कि रियलमी 6 में मीडियाटेक प्रोसेसर होगा, जबकि रियलमी 6 प्रो में एंड्रॉयड 10 होगा।

Realme 6 की Wi-Fi Alliance लिस्टिंग से पता चला है कि यह 2.4GHz और 5GHz नेटवर्क बैंड्स को सपोर्ट करेगा। लिस्टिंग में रियलमी 6 में MT6785T हार्डवेयर वर्ज़न होने का जिक्र है। बता दें कि मीडियाटेक हीलियो जी90टी प्रोसेसर का इंटरनल मॉडल नंबर MT6785T है। गेमिंग के लिए बना हुआ यह ऑक्टा-कोर मीडियाटेक प्रोसेसर बीते साल जुलाई में लॉन्च किया गया था। यह ARM Cortex-A76 और Cortex-A55 CPU कोर्स के साथ आता है। ग्राफिक्स की ज़िम्मेदारी Mali-G76 3EEMC4 GPU पर है।
Advertisement

फोन की बात करें तो रियलमी 6 की बैटरी 4,300 एमएएच की होगी। हालांकि, फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के लिए कोई जानकारी नहीं उपलब्ध है। रियलमी 6 का डाइमेंशन 162.1 x 74.8 x 9.6 मिलीमीटर है और वज़न 191 ग्राम। फोन ब्लूटूथ 5.0 सपोर्ट के साथ आएगा। हालांकि, Realme ने अभी तक रियलमी 6 सीरीज़ के फोन को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक ऐलान नहीं किया है।

अब बात रियलमी 6 सीरीज़ के ज़्यादा पावरफुल स्मार्टफोन Realme 6 Pro की है। इस फोन को भी वाई-फाई एलायंस की साइट पर लिस्ट किया गया है। रियलमी 6 प्रो की वाई-फाई एलायंस की लिस्टिंग से पता चला है कि फोन का मॉडल नंबर RMX2061 है। यह डुअल-बैंड Wi-Fi a/b/g/n//ac स्टेंडर्ड के साथ लिस्ट हुआ है। पता चला है कि फोन एंड्रॉयड 10 पर चलेगा। इसमें ColorOS स्किन के साथ Realme UI का तड़का होगा। रियलमी 6 सीरीज़ में नॉच की छुट्टी होगी और इनमें होल-पंच डिज़ाइन हो सकता है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Realme, Realme 6, Realme 6 Pro, RMX2001, RMX2061
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Sale 2026 में ₹12,000 से सस्ते मिल रहे Samsung फोन! 5000mAh बैटरी
  2. Delhi Air Pollution: N95, N99 या KN95: प्रदूषण के लिए कौन-सा मास्क बेहतर? खरीदने से पहले जान लें
#ताज़ा ख़बरें
  1. 7000mAh बैटरी, 50MP कैमरा वाला Realme 5G फोन खरीदें फ्लिपकार्ट पर सस्ता, जानें क्या है ऑफर
  2. Delhi Air Pollution: N95, N99 या KN95: प्रदूषण के लिए कौन-सा मास्क बेहतर? खरीदने से पहले जान लें
  3. iPhone 18, iPhone 18e की बैटरी, कैमरा फीचर्स हुए लीक!
  4. Top Air Purifiers Under 5K: जहरीली हवा से बचाएंगे ये 6 सस्ते एयर प्यूरीफायर! कीमत ₹5 हजार से कम
  5. बैग में लेकर घूमें मॉनिटर! 8mm पतला OLED डिस्प्ले वाला AOC पोर्टेबल मॉनिटर लॉन्च
  6. Jio vs Airtel vs Vi: अनलिमिटेड कॉल, डाटा के कोई एक्स्ट्रा खर्च नहीं, जानें कौन सा रहेगा बेस्ट
  7. Oppo Reno 17 सीरीज का लॉन्च 16 नवंबर को! 50MP तीन कैमरा, 8000mAh बैटरी, IP69 रेटिंग जैसे फीचर्स!
  8. दिल्ली में AQI पहुंचा 700 के पार, कार Air Purifier करेंगे प्रदूषण से बचाव, अमेजन सेल में डिस्काउंट पर खरीदें
  9. Samsung का प्रीमियम फोन मिल रहा ₹6500 सस्ता, 4 कैमरा, 6.3 इंच डिस्प्ले, 4300mAh बैटरी से लैस
  10. Google का 50MP कैमरा वाला Pixel फोन मिल रहा ₹39,000 सस्ता, जल्द करें ऐसे मिलेगा डिस्काउंट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.