Realme 6 Pro को भारत में मिला नया सॉफ्टवेयर अपडेट, हुए ये बदलाव

Realme ने अपने कम्युनिटी फोरम पर पोस्ट किया है कि Realme 6 Pro को UIX वर्ज़न नंबर के रूप में RMX2061_11.A.31 सॉफ्टवेयर अपडेट मिल रहा है।

विज्ञापन
आदित्य शिनॉय, अपडेटेड: 5 सितंबर 2020 11:42 IST
ख़ास बातें
  • Realme 6 Pro को RMX2061_11.A.31 सॉफ्टवेयर अपडेट मिला
  • कई समस्याओं को ठीक करने के साथ नए फीचर्स को लेकर आता है अपडेट
  • चरणबद्ध तरीके से जारी होने के कारण शुरुआत में सीमित यूज़र्स को मिलेगा

Realme 6 Pro की भारत में कीमत 17,999 रुपये से शुरू होती है

Realme 6 Pro को एक और सॉफ्टवेयर अपडेट मिल रहा है, जो फोन पर अगस्त 2020 एंड्रॉयड सिक्योरिटी पैच के साथ बग फिक्स लाता है। Realme अपडेट को OTA (ओवर-द-एयर) तरीके से रोल आउट कर रही है, लेकिन यह रोल आउट चरणबद्ध तरीके से हो रहा है, जिसका मतलब है कि अपडेट शुरुआत में सीमित यूज़र्स के लिए जारी होगा और धीरे-धीरे सभी रियलमी 6 प्रो यूज़र्स को मिल जाएगा।

Realme ने अपने कम्युनिटी फोरम पर पोस्ट किया है कि Realme 6 Pro को UIX वर्ज़न नंबर के रूप में RMX2061_11.A.31 सॉफ्टवेयर अपडेट मिल रहा है। यह अपडेट OTA तरीके से जारी किया गया है और जिन रियलमी 6 प्रो यूज़र्स को यह अपडेट मिलेगा, उन्हें फोन में नोटिफिकेशन मिल जाएगा। हालांकि यदि नोटिफिकेशन नहीं मिलता है, तो भी यूज़र्स इसे सेटिंग्स के अंदर से जांच सकते हैं। Realme ने दावा किया है कि इस अपडेट के साथ कई समस्याओं को ठीक किया गया है। बदलावों और सुधारों का एक चेंजलॉग भी साझा किया गया है। यह भी उल्लेख किया गया है कि अपडेट लेटेस्ट अगस्त सिक्योरिटी पैच लेकर आता है।

नया सॉफ्टवेयर अपडेट सेटिंग्स में सुपर नाइटटाइम स्टैंडबाय और स्मूथ स्क्रॉलिंग फीचर जोड़ता है। इसमें सुपर पावर सेविंग मोड, प्रोसेस मैनेजर में डीप क्लीनअप फीचर, लॉन्चर में आइकॉन पुल-डाउन गेस्चर और सॉफ्टवेयर इंफॉर्मेशन इंटरफेस से डिवाइस के IMEI को कॉपी करने की क्षमता को भी जोड़ा गया है।


यह नया Realme 6 Pro अपडेट ओटीजी स्विच टॉगल को नोटिफिकेशन पैनल में लाता है और फोकस मोड के लिए भी स्विच टॉगल लाता है। बग फिक्स (समस्याओं को ठीक करने) में 'म्यूट-बेल-वाइब्रेट' आइकन में सुधार, फ्लाइट मोड टॉगल का अब ब्लूटूथ स्टेट को प्रभावित न करना और स्टेटस बार में कैरियर की रूसी अनुवाद की समस्या को ठीक करना शामिल है।

अपडेट चार्जिंग के दौरान लॉकस्क्रीन पर आने वाली फॉन्ट की समस्या को भी ठीक करता है और कैमरा ऐप में वीडियो रिकॉर्डिंग के दौरान आने वाले लैग की समस्या का भी अपडेट में निवारण कर दिया गया है।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Striking design
  • Decent selfie cameras
  • Good all-round performance
  • Solid battery life and quick charging
  • Bad
  • Preinstalled bloatware
  • Somewhat bulky
  • Cameras could do better in low light
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.60 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 720जी

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

64-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

4300 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Realme 6 Pro, Realme 6 Pro Update
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. POCO X8 Power 5G vs Realme P4 Power 5G: 10,000mAh बैटरी वाले दोनों फोन में कौन है ज्यादा दमदार?
  2. ₹30 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा 60 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी!
  3. Infinix Hot 70 Pro 5G सेल भारत में आज से, ₹2000 डिस्काउंट के साथ खरीदें 6000mAh बैटरी वाला फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. AI पर भरोसा पड़ा भारी! Gemini की सलाह पर पहाड़ चढ़े 3 हाइकर्स, रात में फंसे; रेस्क्यू के बाद सामने आई पूरी कहानी
  2. AI हो गया बेकाबू! जर्मन वेबसाइट को किया हैक, कर डाले 18 हजार पोस्ट, OpenAI ने मानी गलती
  3. POCO X8 Power 5G vs Realme P4 Power 5G: 10,000mAh बैटरी वाले दोनों फोन में कौन है ज्यादा दमदार?
  4. Infinix Hot 70 Pro 5G सेल भारत में आज से, ₹2000 डिस्काउंट के साथ खरीदें 6000mAh बैटरी वाला फोन
  5. ₹30 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा 60 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी!
  6. Samsung Galaxy A18 4G बजट फोन के फीचर्स लीक, 50MP कैमरा, 5000mAh की बैटरी!
  7. 8 सितंबर से WhatsApp हो जाएगा बंद! इन स्मार्टफोन्स पर नहीं चलेगा ऐप
  8. Jio ने कर दी मौज! 365 दिनों तक 1,032 GB से ज्यादा डेटा, 1000 TV चैनल, JioHotstar भी FREE! जानें प्लान
  9. Xiaomi 18 Fold कल होगा लॉन्च, Leica 200MP तीन कैमरा, 6000mAh बैटरी! जानें सबकुछ
  10. सस्ते स्मार्टबैंड, स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? जान लें ये जरूरी बातें
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.