Realme 6 भारत में जल्द होगा लॉन्च, सलमान खान के साथ दिखे कंपनी के सीईओ

Realme 6 को पहले सिंगापुर की सर्टिफिकेशन एजेंसी IMDA की वेबसाइट पर देखा जा चुका है। खबर है कि फोन मीडियाटेक प्रोसेसर के साथ आएगा और इसका एक प्रो वेरिएंट भी होगा जो एंड्रॉयड 10 के साथ आएगा।

Realme 6 भारत में जल्द होगा लॉन्च, सलमान खान के साथ दिखे कंपनी के सीईओ

Realme 6 में 64-मेगापिक्सल मेन सेंसर वाला क्वाड रियर कैमरा सेटअप होगा

ख़ास बातें
  • Realme 6 में 64-मेगापिक्सल एआई क्वाड रियर कैमरा सेटअप होगा
  • फोन को पहले सर्टिफिकेशन साइट पर मीडियाटेक प्रोसेसर के साथ देखा गया था
  • रियलमी 6 को भारत में जल्द लॉन्च किया जा सकता है
विज्ञापन
Realme 6 भारत में जल्द ही लॉन्च होने वाला है और यह खबर किसी लीक से नहीं, बल्कि रियलमी इंडिया के सीईओ माधव सेथ के जरिए मिली है। सेथ ने मंगलवार को एक ट्वीट के जरिए रियलमी 6 के भारत लॉन्च को टीज़ किया था। कुछ फैन्स को ट्विटर पर किया गया यह टीज़र पोस्ट बेहद आकर्षित कर सकता है, क्योंकि इसमें माधव सेथ बॉलीवुड के जाने माने एक्टर सलमान खान के साथ दिखाई दे रहे हैं। यह टीज़र रियलमी 6 का है, इस बात का अंदाज़ा तस्वीर में नीचे बायीं तरफ दिए Realme 6 के वाटरमार्क को देख कर लगाया जा सकता है। फोटो में यह भी पुष्टी हो जाती है कि स्मार्टफोन 64-मेगापिक्सल एआई क्वाड कैमरा के साथ आएगा। हालांकि फिलहाल इसकी लॉन्च की तारीख का खुलासा नहीं किया गया है, लेकिन यह तय है कि देश में जल्द ही रियलमी 6 को लॉन्च किया जाएगा। 

जैसा कि हमने ऊपर बताया कि माधव सेथ ने यह फोन अपने ट्विटर हैंडल के जरिए साझा की है और इसमें सेथ बॉलीवुड स्टार सलमान खान के साथ खड़े हुए हैं। तस्वीर में नीचे बायीं तरफ रियलमी 6 का वाटरमार्क है, जिससे यह भी पुष्टी होती है कि फोन 64-मेगापिक्सल मेन कैमरा सेंसर वाले चार बैक कैमरों के सेटअप के साथ आएगा। इस टीज़र में इससे अधिक रियलमी 6 की कोई अन्य जानकारी नहीं दी गई है, लेकिन फोन को लेकर हमें पहले कुछ लीक्स देखने को मिल चुके हैं।
 

इससे पहले Realme 6 और इसके एक प्रो वेरिएंट को सिंगापुर की सर्टिफिकेशन एजेंसी IMDA की वेबसाइट पर देखा गया था। इससे इशारा मिला था रियलमी 6 और रियलमी 6 प्रो लॉन्च से बहुत दूर नहीं हैं। इसके बाद रियलमी के इन दोनों आगामी फोन को वाई-फाई एलायंस का सर्टिफिकेशन भी मिला था। वाई-फाई एलांयस के डेटाबेस से पता चला था कि रियलमी 6 और रियलमी 6 प्रो का मॉडल नंबर क्रमश: RMX2001 और RMX2061 होगा। सर्टिफिकेशन में यह भी दावा किया गया था कि रियलमी 6 में मीडियाटेक प्रोसेसर होगा और रियलमी 6 प्रो एंड्रॉयड 10 के साथ लॉन्च किया जाएगा।

Realme 6 की वाई-फाई एलायंस लिस्टिंग से पता चला था कि यह 2.4GHz और 5GHz नेटवर्क बैंड्स को सपोर्ट करेगा। लिस्टिंग में रियलमी 6 में MT6785T हार्डवेयर वर्ज़न होने का जिक्र था। बता दें कि मीडियाटेक हीलियो जी90टी प्रोसेसर का इंटरनल मॉडल नंबर MT6785T है। गेमिंग के लिए बना हुआ यह ऑक्टा-कोर मीडियाटेक प्रोसेसर बीते साल जुलाई में लॉन्च किया गया था। यह भी खबर है कि रियलमी 6 की बैटरी 4,300 एमएएच की होगी। हालांकि, फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के लिए कोई जानकारी नहीं उपलब्ध है।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Impressive performance
  • Very good battery life
  • Clean UI
  • कमियां
  • Preinstalled bloatware
डिस्प्ले6.50 इंच
प्रोसेसरमीडियाटेक हीलियो जी90टी
फ्रंट कैमरा16-मेगापिक्सल
रियर कैमरा64-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम4 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता4300 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 10
रिज़ॉल्यूशन1080x2400 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple का नया AI ऐप बताएगा आपकी सेहत का हाल! मेडिकल रिसर्च से जुटाएगा जानकारी
  2. Jio यूजर्स के लिए अलर्ट! मोबाइल रीचार्ज खत्म हुआ तो बंद हो जाएगी सर्विस?
  3. Nvidia के CEO की पोस्ट पर वापसी की कोशिश में जुटे Jensen Huang
  4. Vivo Pad FE के जल्द लॉन्च की तैयारी, NCC पर हुई लिस्टिंग
  5. iPhone 18 कब होगा पेश, कैसे होंगे फीचर्स और डिजाइन, कितनी होगी कीमत जानें सबकुछ
  6. Motorola Edge 70 Neo भारत में लॉन्च के लिए तैयार, 50MP कैमरा के साथ डिजाइन आया सामने
  7. Jio vs Airtel vs Vodafone Idea: डेली 2GB इंटरनेट वाला कौन सा प्लान है ज्यादा फायदेमंद
  8. Airtel यूजर्स को ₹30,000 से ज्यादा के फायदे, फ्री मूवी टिकट और iPhones पर भारी बचत भी!
  9. इलेक्ट्रिक कार खरीदने का है प्लान तो जानें कैसे होंगे फायदे?
  10. Samsung ने बढ़ाए अपने 3 सस्ते 5G फोन के दाम, ₹2 हजार तक महंगे हुए ये मॉडल!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »